नाली साफ करने पर एयरफोर्स जवान के माता-पिता पीटे,VIDEO: लाठियां बरसाईं, मां को थप्पड़ मार नाली में फेंका; झज्जर में बेटी लठ छीनती रही - Jhajjar News

Published on 12 सित॰ 2026

झज्जर में नाली साफ करने पर एयरफोर्स सोल्जर के माता-पिता को लाठी-डंडों से पीटा गया। उनकी माता को एक युवक ने कई थप्पड़ जड़ दिए। बचाने आई उनकी बहन को नाली में गिराकर पीटा गया।

.

इस मारपीट में तीनों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक युवक एयरफोर्स सोल्जर की बहन और माता को धक्का देकर नाली में गिरा देता है। घर के अंदर से उनकी बड़ी बहन चिल्लाती नजर आ रही है।

हमले में घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने उनकी मा को PGI रोहतक रेफर कर दिया। एयरफोर्स जवान का कहना है कि हमले में उनकी मां का दांत तोड़ दिया गया, उनकी एक आंख भी फोड़ी गई।

उधर, मामले पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

हमले की 3 तस्वीरें देखिए:-

घटना किलधौड़ गांव में हुई। एयरफोर्स सोल्जर के माता-पिता को पीटने के लिए लठ लेकर आया युवक।

घटना किलधौड़ गांव में हुई। एयरफोर्स सोल्जर के माता-पिता को पीटने के लिए लठ लेकर आया युवक।

सोल्जर की मां शशि देवी को थप्पड़ मारता युवक।

सोल्जर की मां शशि देवी को थप्पड़ मारता युवक।

युवक के हाथ से लाठी छीनने का प्रयास करती सोल्जर की बहन।

युवक के हाथ से लाठी छीनने का प्रयास करती सोल्जर की बहन।

पहले सिलसिलेवार जानिए पूरा विवाद…

  • झज्जर के किलड़ौध गांव में शनिवार सुबह एयरफोर्स जवान नीतू चौहान के पिता वीर सिंह अपने घर के बाहर नाली साफ कर रहे थे। नीतू का कहना है कि इस दौरान पड़ोसी पाप पर नाली साफ करने को लेकर टिप्पणी करने लगे। कुछ ही देर बाद उनके लड़के, घर की महिलाओं ने पिता पर अटैक कर दिया।
  • नीतू का कहना है कि पापा को बचाने आई मम्मी पर भी हमला किया गया। उनके सिर पर ईंट बरसाई गईं। हमला करने वाले करीब 10 लोग थे। हमले में घायल शशि देवी को डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया। उनकी एक आंख पूरी तरह डैमेज हो चुकी है।
  • हमले में घायल हुई शशि देवी का कहना है कि सुबह उनके पति को कुछ लोगों ने घेर रखा था। जब वह घर से बाहर निकली तो आरोपियों ने हमला कर दिया। उनके हाथों में लाठी और ईंट थी। हमले करने वालों में रामकिशन का पूरा परिवार था।
हमले में घायल हुई शशि देवी को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।

हमले में घायल हुई शशि देवी को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।

अब पढ़िए…वीडियो में क्या दिख रहा

युवकों ने वीर सिंह को मारे लठ: इस घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। एक फुटेज में कुछ युवक नीतू के पिता वीर सिंह को लठ मारते नजर आ रहे हैं। वीर सिंह की पत्नी उन्हें बचाने का प्रयास करती नजर आ रही है। पास में ही उनकी छोटी बेटी भी खड़ी नजर आ रही है।

ईंट लेकर पीछे दौड़ा: इसी दौरान वीर सिंह एक युवक के हाथ डंडा छीनकर उन्हें मारने लगते हैं। एक दूसरी सीसीटीवी फुटेज में एक युवक वीर सिंह की तरफ ईंट लेकर दौड़ता नजर आ रहा है। उनकी पत्नी शशि देवी भी नीचे गिर जाती है। इसके बाद एक युवक वीर सिंह पर हमले के दौरान उनकी पत्नी और बेटी को नाली में धक्का दे देता है। उनकी बेटी युवक के हाथ से डंडा छीनने का प्रयास करती नजर आ रही है।

मामले की जानकारी देते एयरफोर्स जवान नीतू चौहान।

मामले की जानकारी देते एयरफोर्स जवान नीतू चौहान।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज से जांच में जुटी

झज्जर सदर थाना प्रभारी SHO धर्मेंद्र ने बताया कि पुलिस को झगड़े की सूचना मिली थी। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच में जुटी है। घायल दंपति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी एयरफोर्स जवान के हेड ऑफिस को भी दे दी गई है।