गुरुग्राम में हिट एंड रन का खौफनाक Video, महिला राइडर को टक्कर मारकर भागी कार

Published on 14 सित॰ 2026

गुरुग्राम में हिट एंड रन का खौफनाक Video, महिला राइडर को टक्कर मारकर भागी कार

महिला बाइकर को कार ने मारी टक्कर

Gurugram Woman Biker Hit by Car: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक कार ड्राइवर ने एक महिला बाइकर को टक्कर मार दी. इसके बाद कार ड्राइलवर मौके से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार, रविवार को गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर बाइकर्स की राइड के दौरान ये हादसा हुआ. कार चालक ने महिला बाइकर की बाइक में साइड से टक्कर मारी. टक्कर इतनी जोरदार दी थी कि उसके बाद महिला बाइक से सड़क पर दूर जा गिरी.

यही नहीं टक्कर के बाद सड़क पर चिंगारियां निकालते हुए बाइक घिसटती रही. ये पूरी घटना बाइक में लगे डैशकैम में कैद हुई. महिला बाइकर का नाम सिया है. उनका इंस्टाग्राम पर rebelwheels_sia_ नाम से पेज है. उन्होंने घटला का पूरा वीडियो शेयर किया, जिसके बाद उनका ये वीडियो वायरल हो गया. सिया का आरोप है कि कार चालक और उसमें बैठे लोग नशे में थे.

बाइक को रोकने की कोशिश, नहीं रोकी तो मारी टक्कर

महिला के मुताबिक, कार चालक ने पहले उनकी बाइक को रोकने का प्रयास किया. बाइक नहीं रोकने पर चालक ने कार से टक्कर मार दी और भाग गया. सिया के अनुसार, उनके दोस्त ने कार का पीछा किया और ट्रैफिक सिग्नल पर चालक को रोककर बात करने की कोशिश की. दोस्त ने चालक को कहा कि इस टक्कर के लिए वो ही जिम्मेदार है, लेकिन चालक ने गलती मानने से मना कर दिया और वहां से चला गया.

गुरुग्राम पुलिस कर रही है मामले की जांच

महिला बाइकर को जिस कार से टक्कर मारी गई वो हरियाणा नंबर की बताई जा रही है. कार का नंबर है HR30Y-4949. फिलहाल गुरुग्राम पुलिस इस पूरे मामले की जांच की जा रही है. सिया ने गुरुग्राम पुलिस से सड़क पर लापरवाही से वाहन चलाने और टक्कर मारकर भागने वाले चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने भी रुग्राम पुलिस और ट्रैफिक पुलिस को टैग करते हुए चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कार्रवाई करने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: समोसा देने में हुई देर लाल-पीला हुआ कस्टमर, रेस्टोरेंट मालिक को जमकर पीटा, CCTV फुटेज वायरल

वरुण कुमार

वरुण कुमार

वरुण कुमार पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता जगत का हिस्सा हैं. साल 2021 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद प्रभासाक्षी न्यूज वेबसाइट से पत्रकारिता की शुरुआत की और फिर एबीपी न्यूज का हिस्सा बने. अब TV9 डिजिटल की धर्म टीम के साथ काम कर रहे हैं.

Read More

google button