Viral Video:गिनती भूल जाओगे...एक ही बाइक पर सवार हुआ पूरा 'मोहल्ला', वीडियो देख दंग रह गए लोग

Published on 5 अग॰ 2026

वायरल न्यूज़

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Aug 5, 2026, 03:29 PM IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक ही मोटरसाइकिल पर बड़ी संख्या में लोग (युवक और बच्चे) सवार होते दिख रहे हैं। कंडक्टर की तरह आवाज लगाते हुए एक-एक करके लोग बाइक पर बैठते जाते हैं। इस नजारे को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

Image

अनोखा जुगाड़ (तस्वीर साभार- @zgjkpm_100k)

Viral Video: इंटरनेट और सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर ऐसे मजेदार और हैरान कर देने वाले वीडियो सामने आते हैं, जो पल भर में वायरल हो जाते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जहां एक साधारण मोटरसाइकिल पर एक-दो नहीं, बल्कि कई लोग एक साथ सवार होते नजर आ रहे हैं। इस नजारे को देखकर लोग हैरान रह गए और यूजर्स इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक खड़ी है और उस पर चालक बैठा हुआ है। इसके बाद एक-एक करके कई युवक और बच्चे उस पर बैठने लगते हैं। वीडियो में पीछे से किसी बस कंडक्टर की तरह शहरों के नाम की आवाजें भी सुनाई देती हैं, जिससे माहौल और भी हास्यास्पद बन जाता है। एक के ऊपर एक, कंधे पर बैठकर और पीछे लटककर लोग बाइक को पूरी तरह भर देते हैं। इस दृश्य को देखकर ऐसा लगता है मानो मोटरसाइकिल न होकर कोई सवारी बस हो। देखें वीडियो...

नजारा देख दंग रह गए लोग

वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर घूम गया होगा। सोच रहे होंगे कि इस बाइक वाले ने तो हद ही कर दी। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड हुआ यूजर्स ने इस पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स करने शुरू कर दिए। कुछ यूजर्स ने इसे 'देसी जुगाड़ और मनोरंजन का चरम' बताया। कुछ लोगों ने चुटकी लेते हुए लिखा, "इस बाइक का माइलेज और क्षमता देखकर कंपनी वाले भी हैरान हो जाएंगे।" यहां आपको बता दें कि यह वीडियो केवल मनोरंजन और हास्य के उद्देश्य से बनाया गया लगता है, लेकिन सामान्य यातायात नियमों के अनुसार एक दोपहिया वाहन पर दो से अधिक लोगों का बैठना बेहद खतरनाक और कानूनन अपराध है। ऐसे स्टंट या प्रयास सड़क सुरक्षा के लिहाज से बिल्कुल भी सही नहीं हैं और दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।

Kaushlendra Pathak

कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Viral

End of Article