उद्घाटन एयरपोर्ट का... लूट नर्सरी की! पौधे उखाड़कर घर ले गए लोग, देखें Viral Video

Published on 5 अग॰ 2026

वायरल न्यूज़

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Aug 5, 2026, 06:16 PM IST

Viral Video: विशाखापट्टनम में नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन का जश्न लोगों ने बड़े ही 'अनोखे' अंदाज में मनाया। एयरपोर्ट के भव्य उद्घाटन के तुरंत बाद वहां आए कई आगंतुक डिवाइडर और सड़कों के किनारे सजावट के लिए लगाए गए सजावटी पौधों को उखाड़-उखाड़कर अपने साथ ले जाने लगे।

Image

एयरपोर्ट पर दिखा बेहद ही अनोखा नजारा (तस्वीर साभार- @IndianTechGuide)

Viral Video: इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन हो और लोग वहां से यादों की जगह पूरे के पूरे 'पौधे' ही समेट कर ले जाएं, ऐसा नजारा विरलय ही देखने को मिलता है। हाल ही में आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के भोगपुरम में नए हवाई अड्डे के उद्घाटन के दौरान कुछ ऐसा ही अतरंगी नजारा देखने को मिला, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर सनसनी मचा रहा है। जिसने भी यह नजारा देखा वो दंग रह गया। इतना ही नहीं लोग इस वीडियो पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे सड़क किनारे और डिवाइडरों पर खूबसूरती बढ़ाने के लिए लगाए गए पौधे एक-एक करके गायब हो रहे हैं। लाल साड़ी पहनी महिला हो, टी-शर्ट वाले भैया हों या बाइक सवार, जिसके हाथ में जो पौधा लगा, उखाड़ा और झोले या हाथों में दबाकर चलते बने। हद तो तब हो गई जब कुछ लोग एक हाथ में उखाड़े हुए पौधे और दूसरे हाथ में आइसक्रीम का लुत्फ उठाते नजर आए। इस नजारे को देखकर लोग काफी हैरान हैं। देखें वीडियो...

एयरपोर्ट पर दिखा अनोखा नजारा

वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर एक पल के लिए चकरा गया होगा। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर भी लोग इस वीडियो को को देखकर मजे ले रहे हैं। एक्स पर इस वीडियो को IndianTechGuide नाम के पेज से शेयर किया गया है। इतना ही नहीं वीडियो पर काफी संख्या में लोग कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इसे कहते हैं असली पर्यावरण प्रेम, लोग सरकार के पौधों को अपने घर में सुरक्षित रख रहे हैं। कुछ का कहना है कि सिविक सेंस की बलि चढ़ गई पर कम से कम पौधे घर में फलेंगे-फूलेंगे। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak

कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Viral

End of Article