वीवो ने अपनी S50 सीरीज में नया Vivo S50t Vitality Edition लॉन्च किया है, जिसमें स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 प्रोसेसर और 90W फास्ट चार्जिंग है। ...और पढ़ें

Vivo का 12GB RAM वाला 5G फोन अब नए Edition में, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 90W फास्ट चार्जिंग भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo ने मई में S60 और S60 Vitality Edition लॉन्च किया था, लेकिन कंपनी ने अब अचानक पिछली S50 सीरीज का एक नया डिवाइस लॉन्च करके सभी को चौंका दिया है। जी हां, कंपनी ने नया Vivo S50t Vitality Edition पहले से मौजूद S50 लाइनअप के तहत पेश किया है। इस लाइनअप में पहले से Vivo S50, S50t और S50 Pro Mini जैसे मॉडल शामिल हैं। आइए जानते हैं कि अब इस नए मॉडल में क्या-क्या खास देखने को मिल रहा है...
Vivo S50t Vitality Edition के स्पेसिफिकेशन्स
वीवो के इस नए डिवाइस में 6.59-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही इस फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 2000Hz तक का इंस्टैंटेनियस टच सैंपलिंग रेट मिल रहा है। फोन को पावर देने के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 चिपसेट मिल रहा है। साथ ही फोन में 12GB RAM और 512GB तक की स्टोरेज मिल रही है।
डिवाइस में 6,500mAh की बैटरी, 90W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है। हालांकि ये डिवाइस वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट नहीं करता, लेकिन USB Type-C के जरिए रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिल रहा है। फोन में Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 मिल रहा है। फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट रिकग्निशन और फेस अनलॉक की सुविधा भी मिल रही है।
Vivo S50t Vitality Edition के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी लवर्स के लिए इस फोन में ऑटोफोकस के साथ 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। जबकि डिवाइस के रियर कैमरा सेटअप में OIS के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। फोन में 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और OIS के साथ 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिल रहा है। डिवाइस में टेलीफोटो कैमरा के जरिए 100x तक डिजिटल जूम सपोर्ट भी मिल रहा है।
Vivo S50t Vitality Edition की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो Vivo S50t Vitality Edition के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 3,299 युआन यानी लगभग 47 हजार रुपये है, जबकि 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 3,599 युआन लगभग 51 हजार रुपये है। फोन को आप स्पेस ब्लैक, इंस्पिरेशन पर्पल, कन्फेशन व्हाइट और सेरीन ब्लू कलर में खरीद सकते हैं।