Vivo का नया फोल्डेबल 5G फोन लॉन्च: 6900 mAh बैटरी, 200MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर - vivo x fold6 launched with 6900 mah battery 200mp camera and mediatek processor

Published on 1 अक्टू॰ 2026

वीवो ने अपना नया फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold6 ग्लोबली लॉन्च किया है, जिसमें बड़ी फोल्डेबल डिस्प्ले, 6900mAh बैटरी ...और पढ़ें

Vivo का नया फोल्डेबल 5G फोन लॉन्च: 6900mAh बैटरी, 200MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर

Vivo का नया फोल्डेबल 5G फोन लॉन्च: 6900mAh बैटरी, 200MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो ने अपना नया फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Vivo X Fold6 के नाम से ग्लोबली लॉन्च किया है। कंपनी ने इस फोन को मोबाइल प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है। डिवाइस में बड़ी फोल्डेबल डिस्प्ले, 6900mAh की बैटरी, 200MP कैमरा, ZEISS इमेजिंग और कई AI बेस्ड प्रोडक्टिविटी फीचर्स भी देखने को मिल रहे हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी कीमत और अलग-अलग मार्केट में उपलब्धता की जानकारी नहीं दी है। चलिए पहले इसके फीचर्स पर एक नजर डालते हैं...

Vivo X Fold6 के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo X Fold6 में 8.02 इंच की 2K+ AMOLED LTPO इनर डिस्प्ले देखने को मिल रही है, जबकि बाहर 6.51 इंच की FHD+ AMOLED LTPO डिस्प्ले मिल रही है। दोनों स्क्रीन 1 से 120Hz तक का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती हैं।

इतना ही नहीं इस फोन में MediaTek Dimensity 9500 Super Edition प्रोसेसर भी मिल रहा है। साथ ही इसमें 12GB तक LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज मिल रही है। फोन को IP58, IP59, IPX8 और IPX9 रेटिंग मिली है।

WhatsApp Image 2026-10-01 at 9.54.16 AM

चार एप्स चलेंगे एक साथ

वीवो के इस नए फोल्ड फोन में OriginOS 7 है, जो Android 17 पर बेस्ड है। इसमें Origin Smooth Engine के साथ Multi-Task Workbench देखने को मिल रहा है। Origin Workbench में एक मुख्य विंडो के साथ चार एक्स्ट्रा विंडो यूज की जा सकती हैं। वहीं Multi-Split Screen से चार विंडो को एक साथ यूज किया जा सकता है।

फोन में AI Cross-App ड्रैग फीचर भी देखने को मिलने वाला है, जिससे यूजर एक एप से दूसरे एप में कंटेंट को सीधे ड्रैग कर पाएंगे। AI Meeting Assistant मीटिंग की ट्रांसक्रिप्शन और समरी बनाएगा, जबकि AI कैप्शंस रियल-टाइम सबटाइटल देंगे। AI File Manager फाइल्स को ऑटोमैटिक तरीके से नाम देने और कैटेगरी में सेट करने में मदद करेगा।

Vivo X Fold6 के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी लवर्स के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल रहा है। डिवाइस का प्राइमरी कैमरा 200MP Samsung HPB सेंसर है, जिसमें आपको OIS और ZEISS T* कोटिंग मिल रही है। साथ ही इसमें 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिल रहा है। टेलीफोटो कैमरे में Sony LYT602 सेंसर और ZEISS ऑप्टिक्स मिल रहा है। फोन में 100x ZEISS HyperZoom सपोर्ट भी मिल रहा है।

डिवाइस में 6900mAh BlueVolt बैटरी देखने को मिल रही है, जिसमें 5th GEN सिलिकॉन एनो़ड टेक्नोलॉजी का यूज हुआ है। कंपनी ने इसमें सेमी-सॉलिड-स्टेट बैटरी टेक्नोलॉजी भी यूज की है। ये फोन -20 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में डिस्चार्ज एफिशिएंसी बनाए रखने के लिए डिजाइन किया गया है।

फोन में 80W वायर्ड और 40W वायरलेस FlashCharge सपोर्ट भी मिल रहा है। इसमें वायरलेस रिवर्स चार्जिंग का ऑप्शन भी मौजूद है। फिलहाल Vivo ने X Fold6 की ग्लोबल कीमत और भारत समेत अलग-अलग मार्केट में इसकी उपलब्धता की डेट अनाउंस नहीं की है।