वीवो भारत में 16 जुलाई को Vivo T5 Lite 5G लॉन्च करेगा, जिसमें 6,500mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग मिलेगी। ...और पढ़ें

Vivo का नया 6,500 mAh बैटरी वाला 5G फोन इस दिन आएगा, मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और MediaTek प्रोसेसर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो भारत में जल्द ही अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी Vivo T5 Lite 5G के नाम से पेश करने वाली है। कंपनी ने इस फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। साथ ही कंपनी ने फोन के कुछ फीचर्स को भी लॉन्च से पहले ही कन्फर्म कर दिया है। चलिए पहले फोन की लॉन्च डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं...
Vivo T5 Lite 5G की लॉन्च डेट और कीमत
वीवो का ये नया T5 Lite 5G अगले हफ्ते 16 जुलाई को दोपहर 12 बजे (IST) लॉन्च होगा। लॉन्च के बाद इस डिवाइस को आप भारत में Flipkart और Vivo की वेबसाइट से खरीद सकेंगे। Vivo के ऑफिशियल टीजर से पता चलता है कि फोन लाइट ब्लू और ब्लैक कलर में आ रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक Vivo T5 Lite 5G की कीमत 20,000 रुपये से कम हो सकती है। ये डिवाइस शायद iQOO Z11 Lite का रीब्रांडेड वर्शन हो सकता है, जो एक हफ्ते बाद 24 जुलाई को भारत में आ रहा है।
Charge in minutes. Stay powered for hours. Charge fast with
— vivo India (@Vivo_India) July 12, 2026
44W Flash Charge and keep going with the 6500mAh battery
on the vivo T5 Lite 44W.#vivoT5Lite #GetSetTurbo pic.twitter.com/uOTHeJXIrw
Vivo T5 Lite 5G के स्पेसिफिकेशन्स
डिवाइस के लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स कन्फर्म कर दिए हैं। स्मार्टफोन में 44W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,500mAh की बैटरी मिल सकती है, जो पिछले वाले Vivo T4 Lite 5G में मिलने वाली 6,000mAh की बैटरी के मुकाबले एक बड़ा अपग्रेड है। फोन में सामने की तरफ 120Hz डिस्प्ले और 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है, जिससे बेहतर विज़ुअल्स और आउटडोर में क्लियर दिखाई देने की सुविधा मिलेगी।
मिलेंगे कई AI-पावर्ड फीचर्स भी
फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिल सकता है, जो Android पर बेस्ड Origin OS 6 के साथ आएगा। Vivo ने बेहतर प्रोडक्टिविटी और प्राइवेसी के लिए AI-पावर्ड कई फीचर्स भी कन्फर्म किए हैं, जिनमें AI Creation, AI Captions, AI Transcript Assist, AI Documents और Private Space शामिल होगा।
ड्यूरेबिलिटी के मामले में भी फोन काफी दमदार होगा, जहां मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन और धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग मिलने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि ये फोन अपने पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा मजबूत भी होगा।