WCL 2026 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 3 अक्टूबर से होगा आगाज, जानिए कब होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर

Published on 12 सित॰ 2026

WCL Schedule Announced: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के तीसरे सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. आइए आपको बताते हैं कि कब कौन सी टीम किससे भिड़ने वाली है.

WCL Schedule Announced: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के तीसरे सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. आइए आपको बताते हैं कि कब कौन सी टीम किससे भिड़ने वाली है.

author-image

New Update

WCL Schedule Announced

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स

WCL Schedule Announced: क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दिग्गज खिलाड़ियों से सजने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) के तीसरे सीजन के शेड्यूल का ऐलान हो गया है. WCL 2026 का आयोजन 3 से 18 अक्टूबर 2026 तक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होगा. टूर्नामेंट के मुकाबले दुबई और शारजाह में खेले जाएंगे. गौर करने वाली बात है कि ये पहली बार होगा, जब WCL का आयोजन इंग्लैंड के बाहर आयोजित किया जाएगा. इस सीजन में युवराज सिंह, क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर, शाहिद अफरीदी, एबी डिविलियर्स और मोईन अली जैसे तमाम पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मैदान पर नजर आएंगे. वहीं, बांग्लादेश चैंपियंस पहली बार WCL में हिस्सा लेगी.

भारत-पाकिस्तान के बीच होगी टक्कर

3 अक्टूबर से वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 की शुरुआत होने वाली है. शेड्यूल पर गौर किया जाए, तो लीग स्टेज पर रोजाना 2 मुकाबले खेले जाएंगे. टीम इंडिया अपना पहला मैच टूर्नामेंट के ओपनिंग डे पर ही खेला जाएगा. जहां, उनका सामना ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस से होगा. वहीं, दूसरा मुकाबला पाकिस्तान चैंपियंस और बांग्लादेश चैंपियंस के बीच खेला जाएगा. वहीं, टूर्नामेंट का सबसे बड़ा और हाईवोल्टेज मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 10 अक्टूबर को खेला जाएगा, जिसपर हर किसी की नजरें टिकी होंगी.

भारतीय टीम है डिफेंडिंग चैंपियन

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के तीसरे सीजन में भारतीय टीम दूसरे टाइटल पर कब्जा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. टूर्नामेंट के पहले सीजन में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर खिताबी जीत दर्ज की थी. वहीं, दूसरे सीजन का फाइनल मैच पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था, जिसमें अफ्रीकी टीम ने जीत दर्ज कर ली थी. इंग्लैंड में दो सफल सीजन के बाद अब ये टूर्नामेंट यूएई में खेला जाएगा.

WCL 2026 का पूरा शेड्यूल

तारीखपहला मुकाबलादूसरा मुकाबलास्थान
3 अक्टूबरइंडिया चैंपियंस vs ऑस्ट्रेलिया चैंपियंसपाकिस्तान चैंपियंस vs बांग्लादेश चैंपियंसशारजाह क्रिकेट स्टेडियम
4 अक्टूबरसाउथ अफ्रीका चैंपियंस vs वेस्टइंडीज चैंपियंसइंडिया चैंपियंस vs इंग्लैंड चैंपियंसशारजाह क्रिकेट स्टेडियम
5 अक्टूबरऑस्ट्रेलिया चैंपियंस vs पाकिस्तान चैंपियंसबांग्लादेश चैंपियंस vs इंग्लैंड चैंपियंसशारजाह क्रिकेट स्टेडियम
6 अक्टूबरइंडिया चैंपियंस vs साउथ अफ्रीका चैंपियंसपाकिस्तान चैंपियंस vs वेस्टइंडीज चैंपियंसशारजाह क्रिकेट स्टेडियम
7 अक्टूबरऑस्ट्रेलिया चैंपियंस vs बांग्लादेश चैंपियंसइंग्लैंड चैंपियंस vs वेस्टइंडीज चैंपियंसशारजाह क्रिकेट स्टेडियम
9 अक्टूबरऑस्ट्रेलिया चैंपियंस vs साउथ अफ्रीका चैंपियंसबांग्लादेश चैंपियंस vs वेस्टइंडीज चैंपियंसदुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
10 अक्टूबरइंग्लैंड चैंपियंसvs साउथ अफ्रीका चैंपियंसइंडिया चैंपियंस vs पाकिस्तान चैंपियंसदुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
11 अक्टूबरऑस्ट्रेलिया चैंपियंस vs वेस्टइंडीज चैंपियंसइंडिया चैंपियंस vs बांग्लादेश चैंपियंसदुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
12 अक्टूबरपाकिस्तान चैंपियंस vs साउथ अफ्रीका चैंपियंसदुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
13 अक्टूबरऑस्ट्रेलिया चैंपियंस vs इंग्लैंड चैंपियंसइंडिया चैंपियंस vs वेस्टइंडीज चैंपियंसशारजाह क्रिकेट स्टेडियम
14 अक्टूबरइंग्लैंड चैंपियंस vs पाकिस्तान चैंपियंसबांग्लादेश चैंपियंस vs साउथ अफ्रीका चैंपियंसशारजाह क्रिकेट स्टेडियम
16 अक्टूबरसेमीफाइनल-1सेमीफाइनल-2शारजाह क्रिकेट स्टेडियम
18 अक्टूबरफाइनलशारजाह क्रिकेट स्टेडियम

ये भी पढ़ें: संडे को होगा डबल धमाल! टीम इंडिया खेलेगी 2 मुकाबले, एक में तो दांव पर होगी ट्रॉफी, नोट कर लीजिए मैचों की टाइमिंग

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें