Weather Alert: 12 राज्यों में भारी बारिश और 85km/h की रफ्तार से आंधी का अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल| Navbharat Live

Published on 2 अग॰ 2026

Updated On: Aug 02, 2026 | 07:30 AM IST

विज्ञापन

सार

IMD Alert: 2 अगस्त को देश के 12 राज्यों में भारी बारिश और तेज रफ्तार आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली-NCR, UP, बिहार और पहाड़ी राज्यों में तेज हवाओं व बारिश से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

imd heavy rain alert 12 states weather update august 2

सांकेतिक फोटो (सोर्स-AI)

विस्तार

Today’s Weather Update August 2: आज यानी 2 अगस्त 2026 को देश के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले कुछ घंटों के भीतर देश के 12 राज्यों में मूसलाधार बारिश और भयंकर आंधी की चेतावनी जारी की गई है।  इस दौरान हवा की रफ्तार 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

इन 12 राज्यों के लिए जारी हुआ ‘तूफानी’ अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और दक्षिण भारत तक आज प्रकृति का कड़ा रुख देखने को मिलेगा। जिन राज्यों में विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है, उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। इन राज्यों के कई जिलों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

दिल्ली-NCR में तेज हवाएं

देश की राजधानी दिल्ली में आज यानी 2 अगस्त को मौसम काफी आक्रामक रह सकता है। मौसम विभाग ने यहां मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में हवा की गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की प्रबल संभावना है। तापमान की बात करें तो आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

सम्बंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश और बिहार में आंधी का कहर

उत्तर प्रदेश के मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, और अयोध्या जैसे जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है, जहां हवाएं 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती हैं। वहीं, बिहार के पटना, गया, और भागलपुर सहित कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहाँ 65 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। पटना का अधिकतम तापमान आज 32 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और भारी बारिश की आशंका

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आज तूफानी बारिश का संकट मंडरा रहा है। उत्तराखंड के नैनीताल, चमोली और बागेश्वर जैसे जिलों में 50-60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने का अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश के शिमला और कुल्लू में भी जोरदार बारिश और आंधी की चेतावनी है। जम्मू-कश्मीर में भी 50-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने के साथ भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। जम्मू-कश्मीर में अधीकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्रा सेल्सियस तक रहेगा।

यह भी पढ़ें भारी बारिश और भूस्खलन से थमी अमरनाथ यात्रा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे दूसरे दिन भी ठप, रेजिसट्रेशन की बदली प्रक्रिया

दक्षिण भारत और गुजरात में अचानक बाढ़ का खतरा

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए गुजरात क्षेत्र (अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा) और तटीय कर्नाटक (दक्षक्षण कन्नड़, उडुपी) में अचानक बाढ़ का मध्यम जोखिम जताया है। केरल और माहे के कई जिलों में भी भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जल-जमाव की स्थिति बन सकती है।

Follow Navbharatlive whatsapp