Weekly Horoscope 17-23 August 2026 Singh Kanya Tula Vrashchik Saptahik Rashifal: 17 अगस्त सोमवार से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। इसी दिन सावन का तीसरा सोमवार भी है. हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं।
ऐसे में लग्न राशि के आधार पर जानने का प्रयास करते हैं कि अगस्त का तीसरा सप्ताह में ग्रहों की चाल आपके लिए क्या खास लेकर आएगी। जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से कि धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है। (Saptahik Rashifal)
साप्ताहिक ग्रह गोचर
मंगल गोचर
इस सप्ताह मंगल मिथुन राशि में रहेंगे।
गुरु गोचर:
इस सप्ताह गुरु कर्क राशि में रहेंगे।
शुक्र गोचर
इस सप्ताह शुक्र कन्या राशि में रहेंगे।
शनि गोचर
इस सप्ताह शनि मीन राशि में वक्री रहेंगे।
राहु गोचर
इस सप्ताह राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास अपने उच्चतम स्तर पर हो सकता है। परंतु कंफ्यूजन में आप कार्यों को खराब भी कर सकते हैं। अतः किसी कार्य को करने में कंफ्यूजन में ना पड़े और कार्य की गति को बरकरार रखें। कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। धन आने के मात्रा में कमी होगी। आपके पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आप अपने शत्रुओं को इस सप्ताह आसानी से धूल चटा सकते हैं। छात्रों की पढ़ाई अच्छी चलेगी। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा।
इस सप्ताह आपको 20-21 और 22 तारीख को सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए।
सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें।
सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।
कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह अविवाहित जातकों के लिए अच्छा रहेगा। उनका विवाह के अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में वृद्धि संभव है। परंतु प्रेम संबंधों में आपको इस सप्ताह सावधानी पूर्वक ध्यान रखना पड़ेगा। आपके माता जी और जीवनसाथी का स्वास्थ्य इस सप्ताह ठीक रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए। सावधानी पूर्वक कार्य करने पर कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। थोड़े बहुत धन की प्राप्ति हो सकती है।
इस सप्ताह आपके लिए 17 और 23 तारीख कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए मददगार है। 20-21 और 22 तारीख भाई बहनों के साथ संबंधों मे मजबूती प्रदान कर सकते हैं।
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का वाचन करें।
सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
तुला राशि साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपके पास धन आने की पूर्ण उम्मीद है। धन प्राप्त करने का प्रयास करें। सफलता प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपको अपने कर्मों पर विश्वास करना चाहिए । इस सप्ताह आपके शत्रु शांत रहेंगे परंतु समाप्त नहीं हो पाएंगे। आपका, आपके जीवनसाथी और पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माता जी के पेट में परेशानी हो सकती है। कचहरी के कार्यों में बहुत सतर्कता रखें। सफलता प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 तारीख लाभदायक है।
17 तारीख को आपको सावधान रहकर के अपने कार्यों को करना चाहिए। 20-21 और 22 तारीख को आपको धन के प्रति सतर्क रहना चाहिए। अन्यथा धन के अपव्यय की उम्मीद की जा सकती है।
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव को का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल
कर्मचारी और अधिकारियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। उनको कार्यालय में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।अच्छी पदस्थापना भी हो सकती है। आपको अपने संतान से इस सप्ताह सहयोग प्राप्त हो सकता है। भाग्य इस सप्ताह आपका साथ देगा। दुर्घटनाओं से आपको सतर्क रहना चाहिए। धन आने की थोड़ी बहुत उम्मीद की जा सकती हैं। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे अर्थात जैसे पहले थे वैसे ही रहेंगे।
इस सप्ताह आपके लिए 17 और 23 तारीख विभिन्न प्रकार से फलदायक हो सकते हैं। 18 ,19 ,20, 21 और 22 तारीख को आपको सतर्क रहना चाहिए।
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें।
सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
यह भी पढ़ें:Weekly Horoscope 17-23 August 2026: शिव पंचाक्षर स्त्रोत से बनेंगे धनु के काम, मकर के शत्रु होंगे परास्त, कुंभ मीन साप्ताहिक राशिफल