Weekly Horoscope 2026: इस साप्ताह इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Published on 4 अक्टू॰ 2026

October 4, 2026

Weekly Horoscope 2026: इस साप्ताह इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Weekly Horoscope 2026: 5 से 11 अक्टूबर 2026 का सप्ताह कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान शुक्र तुला राशि में वक्री रहेंगे, जबकि बुध भी तुला में मौजूद होंगे। 7 अक्टूबर को बुध-शुक्र की युति बनेगी। ग्रहों की इस स्थिति का असर करियर, कारोबार, धन, प्रेम और पारिवारिक जीवन पर देखने को मिल सकता है।

कुछ राशियों के अटके काम पूरे होंगे तो कुछ को आर्थिक फैसलों में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का संक्षिप्त साप्ताहिक राशिफल…

मेष

सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी और जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। बाद में काम का दबाव बढ़ सकता है। निवेश और लंबी यात्रा में सावधानी रखें। प्रेम संबंधों में धैर्य जरूरी होगा।

उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और बजरंग बाण पढ़ें।

वृषभ

काम में शुरुआती रुकावट के बाद स्थिति सुधरेगी। नौकरी-कारोबार में नियमों का पालन करें। स्वास्थ्य और खर्च पर ध्यान दें। प्रेम जीवन में अच्छे बदलाव हो सकते हैं।

उपाय: शिव पूजा और शिव मंत्र का जाप करें।

मिथुन

यह सप्ताह मिथुन राशि के लिए लाभदायक रहेगा। रुका हुआ धन मिल सकता है और नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। कारोबार में भी फायदा होगा। प्रेम और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

उपाय: गणेश जी की पूजा करें और गणेश चालीसा पढ़ें।

कर्क

जल्दबाजी से बचें और योजनाबद्ध तरीके से काम करें। करियर में कुछ रुकावट आ सकती है। कागजी काम समय पर पूरा करें। धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं।

उपाय: शिव जी की पूजा और शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

सिंह

सिंह राशि के लिए सप्ताह बेहद शुभ रह सकता है। रुके काम पूरे होंगे और परिवार का सहयोग मिलेगा। संपत्ति या कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है। प्रेम जीवन भी अच्छा रहेगा।

उपाय: विष्णु जी की पूजा और विष्णु चालीसा का पाठ करें।

कन्या

इस सप्ताह मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। वरिष्ठ सदस्य की सेहत चिंता दे सकती है। साझेदारी और धन के लेनदेन में सावधानी रखें। प्रेम संबंधों में गलतफहमी से बचें।

उपाय: गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

तुला

तुला राशि वालों को मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। नौकरी में सम्मान और नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।

उपाय: श्री यंत्र की पूजा करें और श्री सूक्त पढ़ें।

वृश्चिक

काम में अचानक रुकावट आ सकती है। अधिकारियों और सहकर्मियों से तालमेल बनाए रखें। निवेश में सावधानी बरतें। प्रेम संबंधों में साथी का विश्वास बनाए रखना जरूरी होगा।

उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

धनु

धनु राशि के लिए सप्ताह शानदार रह सकता है। रुके काम पूरे होंगे और नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। कारोबार में लाभ और धन वृद्धि के योग हैं।

उपाय: श्रीकृष्ण की पूजा कर मधुराष्टकम् का पाठ करें।

मकर

काम में नए अवसर मिलेंगे, लेकिन आलस्य से बचें। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। परिवार और कार्यस्थल पर विवाद से दूर रहें। रिश्तों में समझदारी से काम लें।

उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और बजरंग बाण पढ़ें।

कुंभ

कुंभ राशि के लिए सप्ताह शुभ रहेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और नौकरी में अनुकूलता रहेगी। पढ़ाई और रोजगार के क्षेत्र में अच्छे अवसर मिलेंगे। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।

उपाय: शिव जी की पूजा और शिव चालीसा का पाठ करें।

मीन

सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, लेकिन बाद में खर्च और काम का दबाव बढ़ सकता है। बड़े आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें। कार्यस्थल पर विवाद से बचें।

उपाय: केसर का तिलक लगाएं और नारायण कवच का पाठ करें।

सबसे शुभ राशियां

इस हफ्ते मिथुन, सिंह, तुला, धनु और कुंभ राशि के लिए समय अच्छा रह सकता है। इन राशि वालों को नौकरी, पैसे और रिश्तों से जुड़े मामलों में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।