बेटे ने मां का सिर फोड़कर की हत्या, फिर बड़े भाई को भेजी WhatsApp पर तस्वीर...कांप उठा परिवार

Published on 23 अग॰ 2026

बेटे ने मां का सिर फोड़कर की हत्या, फिर बड़े भाई को भेजी WhatsApp पर तस्वीर...  कांप उठा परिवार

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बेटा

Tamil Nadu Matricide: तमिलनाडु से एक हत्या का मामला सामने आया है. यहां के थूथुकुडी जिले में मानसिक रूप से बीमार एक बेटे ने मां के सिर पर सिल-बट्टा मार दिया, जिससे मां का सिर में बुरी तरह से फट गया और महिला की मौत हो गई. मृतक महिला की पहचान रेणुका देवी (62 वर्ष) के रूप में हुई है. वो कॉलेज में प्रोफेसर थीं, जोकि रिटायर हो चुकी थीं. आरोपी बेटे का नाम थंगापालन (27 वर्ष) है. पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, अंबुमणि थूथुकुडी जिले के तिरुचेंदूर के पास कुमारपुरम जय नगर के रहने वाले हैं. मृतक महिला रेणुका उनकी पत्नी थीं. दंपत्ति के दो बेटे हैं. बड़ा बेटा चेन्नई में पुलिस में कार्यरत है. दूसरा बेटा, आरोपी थंगापाल मानसिक रूप से बीमार है. पिछले तीन वर्षों से उसका इलाज चल रहा है. अंबुमणि अकेले पल्लाथुर गांव में स्थित अपने कुलदेवता मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए गए थे, जब ये घटना हुई.

घटना के समय मां और बेटे ही घर में थे

घटना के समय घर पर केवल अंबुमणि की पत्नी रेणुका और दूसरा बेटा थंगापालन ही थे. तभी थंगापालन ने अचानक सिल-बट्टा उठाया और घर में मां के सिर पर दे मारा. इससे रेणुका देवी का सिर बुरी तरह फट गया और खून बहने लगा. थंगापालन ने अपने मोबाइल फोन से मां की तस्वीर ली और अपने बड़े भाई के व्हाट्सएप पर भेज दी. यह देखकर उसका बड़ा भाई स्तब्ध रह गया. उसने तुरंत अपने पिता को फोन किया, जिसके बाद आनन फानन में पिता घर पहुंचे. घर पर उन्होने अपनी पत्नी को मृत पाया.

पुलिस ने आरोपी से की पूछताछ

घटना की सूचना मिलते ही तिरुचेंदूर तालुका पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. रेणुका का शव अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए तिरुचेंदूर सरकारी अस्पताल भेज दिया. इसके बाद, पित ने इस संबंध में तालुका पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर थंगापाल को गिरफ्तार कर थाने ले गई. वहां पुलिस ने उससे हत्या का कारण जानने के लिए पूछताछ की. इसके बाद आरोपी को मानसिक उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पुलिस इस हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए मृतक महिला के पति और उनके बड़े बेटे समेत अन्य लोगों से पूछताछ जारी रखे हुए है. तिरुचेंदूर में सिल-बट्टे द्वारा एक सेवानिवृत्त कॉलेज प्रोफेसर की हत्या करने की घटना ने इलाके में काफी सनसनी पैदा कर दी है.

ये भी पढ़ें: जो दोस्त नहीं, उन पर हमारी पैनी नजर, सऊदी-तुर्की-पाक रक्षा डील पर जयशंकर का बड़ा बयान

वरुण कुमार

वरुण कुमार

वरुण कुमार पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता जगत का हिस्सा हैं. साल 2021 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद प्रभासाक्षी न्यूज वेबसाइट से पत्रकारिता की शुरुआत की और फिर एबीपी न्यूज का हिस्सा बने. अब TV9 डिजिटल की धर्म टीम के साथ काम कर रहे हैं.

Read More

google button