World Food Day: खाना नहीं दवा से कम! मां को रोज खिलाएं ये 3 चीजें, कब और कैसे एक्सपर्ट से जानें

Published on 16 अक्टू॰ 2026

World Food Day: खाना नहीं दवा से कम! मां को रोज खिलाएं ये 3 चीजें, कब और कैसे एक्सपर्ट से जानें

बढ़ती उम्र की महिलाओं के लिए हेल्दी फूड्स Image Credit source: Getty Images

खानपान सही रखा जाए तो कई हेल्थ प्रॉब्लम से बचा जा सकता है. पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स किसी दवा से कम नहीं होते हैं. साल 1979 में वर्ल्ड फूड डे मनाने का प्रसातव रखा गया. दुनियाभर में ये दिन दुनियाभर में कुपोषण, भुखमरी, और खाद सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है. आज भी लोग अपनी थाली में पर्याप्त पोषण शामिल नहीं करते हैं. खासकर हमारी माएं जो पूरे परिवार का ध्यान रखती हैं वो अपनी ही सेहत को नजरअंदाज कर जाती हैं. जरूरी है कि उनकी डाइट में भी पोषक तत्वों से भरपूर कुछ फूड्स को शामिल किया जाए.

बढ़ती उम्र में महिलाओं को अपनी डाइट में कुछ बदलाव करना बेहद जरूरी होता है ताकि उम्र संबंधी समस्याओं से लड़ने की क्षमता बनी रहे. इस आर्टिकल में जानेंगे कि आपको अपनी मां की डाइट में कौन से 3 फूड जरूर शामिल करने चाहिए जो उनकी सेहत के लिए काफी जरूरी हैं.

बादाम करें डाइट में शामिल

न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन सोनिया नारंग ने बताया है कि आपको अपनी मां की डाइट में कौन से फूड्स जरूर शामिल करने चाहिए. वो कहती हैं कि आप ये जरूर ध्यान रखें कि आपकी मां रोजाना बादाम खाएं. इसके लिए 5 बादाम को पानी में भिगोकर रखना है और इसके छिलके हटाकर मॉर्निंग में खाना है. इसमें विटामिन ई, हैल्दी फैट्स और मैग्नीशियम होता है जो हार्मोन के लिए अच्छा रहता है.

दूसरा फूड है अलसी

एक्सपर्ट कहती हैं कि आपको अपनी मां की डाइट में दूसरा फूड अलसी यानी फ्लैक्स सीड्स भी जरूर शामिल करना चाहिए. इसमें ओमेगा 3, लिग्नन्स और फाइबर होता है हार्ट के लिए अच्छा रहता है. फ्लैक्स सीड्स खाने का बेस्ट तरीका है इसे पाउडर बनाकर खाएं. एक चम्मच फ्लैक्स सीड्स का पाउडर दही में डालकर लंच के बाद खा सकते हैं.

Healthy Foods For Elder Women

Getty Images

तीसरा हेल्दी फूड है तिल

मां की डाइट के लिए एक्सपर्ट ने तीसरा फूड सफेद तिल बताया है. ये आयरन का बहुत अच्छा सोर्स होते हैं. इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस होता है जो उनकी हड्डियों के लिए फायदेमंद रहता है. तिल को ड्राई रोस्ट करके एक चम्मच सोने से 1 घंटे पहले खाए जा सकते हैं.

बढ़ती उम्र में महिलाओं की सेहत

उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं की हड्डियों का कमजोर होना बेहद आम समस्या है. 45 से 50 की एज के दौरान मोनोपॉज फेज शुरू हो जाता है. ऐसे में महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं और इस दौरान हेल्दी फूड्स लेना बेहद जरूरी होता है. हालांकि हर किसी की पोषण जरूरतें अलग-अलग हो सकती हैं. ये पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स आपको हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं, लेकिन किसी तरह के हेल्थ प्रॉब्लम है तो डॉक्टर की बिना सलाह के कुछ खाएं.

ये भी पढ़ें: क्या खड़े होकर पानी पीने से घुटनों और जोड़ों को नुकसान होता है? एक्सपर्ट ने बताया

शशि सिंह

शशि सिंह

शशि सिंह टीवी9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से ताल्लुक रखने वाली शशि ने बरेली कॉलेज (महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय) से आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया है और अमर उजाला से संबंद्ध इंस्टीट्यूट 'द आरोहन मीडिया स्कूल' से इंटीग्रेटेड डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा कर चुकी हैं. इसके साथ ही अमर उजाला से ही इन्होंने बतौर जूनियर कंटेंट राइटर पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की. वह रिलीजन, रिलेशनशिप, फूड, हेल्थ, और मनोरंजन जैसे टॉपिक्स पर लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन सालों से ज्यादा का अनुभव है. वहीं मनोरंजन के साथ राजनीति, क्राइम और देश-दुनिया की खबरों के लेखन में भी दिलचस्पी रखती हैं. इसके अलावा इन्होंने 'टेकवन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन' से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री भी ली है. वह किताबें पढ़ने, कविताएं और शायरी लिखने-पढ़ने का शौक रखती हैं और नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं.

Read More

google button