Physics GK Questions For SSC CGL: SSC CGL परीक्षा टियर 1 अगस्त और सितंबर महीने में आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में जनरन नॉलेज और जनरल अवेयरनेस से जुड़े सवाल आते हैं. फिजिक्स विषय से 2-4 प्रश्न जोकि 4-8 मार्क्स के होते हैं, आते हैं. ऐसे में इस परीक्षा में बैठने वालों के लिए फिजिक्स की अच्छी समझ रखना बहुत जरूरी है.
फिजिक्स और साइंस में डिस्कवरी खास इंपोर्टेंस रखने वाला टॉपिक है. बिजली से लेकर गति (Motion) तक, कब किसका आविष्कार हुआ, ये जानना जरूरी है. ऐसे में आइए SSC CGLके लिए फिजिक्स से जुड़े 20+ सवाल-जवाब जानते हैं.
Physics GK Questions For SSC CGL: डिस्कवरी से जुड़े 20+ सवाल-जवाब
1.गति के नियम (Laws of Motion) का प्रतिपादन किसने किया था?
उत्तर: आइजैक न्यूटन
2.गति के नियम किस वर्ष प्रतिपादित किए गए थे?
उत्तर: 1687
3.वैद्युत स्थैतिक आकर्षण (Electrostatic Attraction) का नियम किस वैज्ञानिक ने दिया?
उत्तर: कूलॉम्ब
4.परमाणु (Atom) का सिद्धांत किसने प्रस्तुत किया था?
उत्तर: जॉन डाल्टन
5.जॉन डाल्टन ने परमाणु सिद्धांत किस वर्ष दिया था?
उत्तर: 1808
6.धातु पर पहली फोटोग्राफी (Photography on Metal) का श्रेय किसे दिया जाता है? उत्तर: जे. नीप्से
7.विद्युत प्रतिरोध (Law of Electric Resistance) का नियम किस वैज्ञानिक ने दिया?
उत्तर: जी. एस. ओम
8.प्लवन (Law of Floatation) का नियम किससे संबंधित है?
उत्तर: आर्किमिडीज
9.विद्युतचुंबकीय प्रेरण (Electromagnetic Induction) की खोज किसने की थी?
उत्तर: माइकल फैराडे
10.कागज पर फोटोग्राफी (Photography on Paper) का विकास किसने किया?
उत्तर: डब्ल्यू. फॉक्स टैलबोट
11.डायनामाइट का आविष्कार किस वैज्ञानिक ने किया?
उत्तर: अल्फ्रेड नोबेल
12.आवर्त सारणी (Periodic Table) का निर्माण किसने किया?
उत्तर: मेंडेलीव
13.एक्स-रे (X-Rays) की खोज किसने की थी?
उत्तर: विल्हेम रॉन्टगन
14.एक्स-रे की खोज किस वर्ष हुई थी?
उत्तर: 1895
15.रेडियोधर्मिता (Radioactivity) की खोज किस वैज्ञानिक ने की?
उत्तर: हेनरी बेकरेल
16.इलेक्ट्रॉन (Electron) की खोज किसने की थी?
उत्तर: जे. जे. थॉमसन
17.रेडियम (Radium) की खोज का श्रेय किसे दिया जाता है?
उत्तर: मैडम क्यूरी
18.क्वांटम सिद्धांत (Quantum Theory) किस वैज्ञानिक ने दिया?
उत्तर: मैक्स प्लांक
17.वायरलेस टेलीग्राम (Wireless Telegram) का आविष्कार किसने किया?
उत्तर: मारकोनी
18.डायोड बल्ब (Diode Bulb) का आविष्कार किसने किया?
उत्तर: सर जे. एस. फ्लेमिंग
19.प्रकाश-विद्युत प्रभाव (Photoelectric Effect) की व्याख्या किस वैज्ञानिक ने की?
उत्तर: अल्बर्ट आइंस्टीन
20.सापेक्षता का सिद्धांत (Theory of Relativity) किसने दिया था?
उत्तर: अल्बर्ट आइंस्टीन
ये भी पढ़ें: NCERT Based GK Questions: इतिहास से जुड़े GK के 20+ सवाल-जवाब, UPSC तैयारी के लिए पूरा गाइड
21.ट्रायोड बल्ब (Triode Bulb) का आविष्कार किसने किया?
उत्तर: ली डी फॉरेस्ट
22.परमाणु संरचना (Atomic Structure) का मॉडल किसने प्रस्तुत किया?
उत्तर: नील्स बोहर एवं रदरफोर्ड
23.प्रोटॉन (Proton) की खोज किस वैज्ञानिक ने की थी?
उत्तर: रदरफोर्ड
24.रमन प्रभाव (Raman Effect) की खोज किस भारतीय वैज्ञानिक ने की?
उत्तर: सी. वी. रमन
25.न्यूट्रॉन (Neutron) की खोज किसने की थी?
उत्तर: जेम्स चैडविक
26.नाभिकीय रिएक्टर (Nuclear Reactor) का विकास किस वैज्ञानिक ने किया?
उत्तर: एनरिको फर्मी
27.विद्युत अपघट्य वियोजन (Law of Electrolytic Dissociation) का नियम किस वैज्ञानिक से संबंधित है?
उत्तर: माइकल फैराडे
28.तापायनिक उत्सर्जन (Thermionic Emission) की खोज का श्रेय किसे दिया जाता है?
उत्तर: थॉमस अल्वा एडिसन
यह भी पढ़ें- SSC CGL Strategy: परीक्षा हॉल में टाइम मैनेजमेंट कैसे करें? देखें सेक्शन-वाइज स्मार्ट स्ट्रैटेजी
फिजिक्स से जुड़ी डिस्कवरी और उनके साइंटिस्ट का नाम
| खोज (Discovery) | वैज्ञानिक (Scientist) | वर्ष (Year) |
| गति के नियम | आइजैक न्यूटन | 1687 |
| वैद्युत स्थैतिक आकर्षण का नियम | कूलॉम्ब | 1779 |
| परमाणु सिद्धांत | जॉन डाल्टन | 1808 |
| धातु पर फोटोग्राफी | जे. नीप्से | 1826 |
| विद्युत प्रतिरोध का नियम | जी. एस. ओम | 1827 |
| प्लवन (उत्प्लावन) का नियम | आर्किमिडीज | 1827* |
| विद्युतचुंबकीय प्रेरण | माइकल फैराडे | 1831 |
| कागज पर फोटोग्राफी | डब्ल्यू. फॉक्स टैलबोट | 1835 |
| डायनामाइट | अल्फ्रेड नोबेल | 1867 |
| आवर्त सारणी | मेंडेलीव | 1888* |
| एक्स-रे | विल्हेम रॉन्टगन | 1895 |
| रेडियोधर्मिता | हेनरी बेकरेल | 1896 |
| इलेक्ट्रॉन | जे. जे. थॉमसन | 1897 |
| रेडियम | मैडम क्यूरी | 1898 |
| क्वांटम सिद्धांत | मैक्स प्लांक | 1900 |
| बेतार तार (वायरलेस टेलीग्राम) | मारकोनी | 1901 |
| डायोड बल्ब | जे. एस. फ्लेमिंग | 1904 |
| प्रकाश-विद्युत प्रभाव | अल्बर्ट आइंस्टीन | 1905 |
| सापेक्षता का सिद्धांत | अल्बर्ट आइंस्टीन | 1905 |
| ट्रायोड बल्ब | ली डी फॉरेस्ट | 1906 |
| परमाणु संरचना | नील्स बोहर एवं रदरफोर्ड | 1913 |
| प्रोटॉन | रदरफोर्ड | 1919 |
| रमन प्रभाव | सी. वी. रमन | 1928 |
| न्यूट्रॉन | जेम्स चैडविक | 1932 |
| नाभिकीय रिएक्टर | एनरिको फर्मी | 1942 |
| विद्युत अपघट्य वियोजन का नियम | फैराडे | — |
| तापायनिक उत्सर्जन | एडिसन | — |
यह भी पढ़ें-CUET Counselling 2026 में होने वाली 5 बड़ी गलतियां, जिनसे छूट सकता है एडमिशन