Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid: यामाहा ने अपने 125cc स्कूटर ZR 125 Fi Hybrid को नए फीचर्स और कलर्स के साथ पेश किया है। आइए जानते हैं कि कौन सा वेरिएंट आपके लिए सही हो सकता है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Yamaha ने अपने 125cc स्कूटर RayZR 125 Fi हाइब्रिड को एक्सट्रा फीचर्स और नए कलर्स के साथ अपडेट किया है। अब यह चार अलग-अलग वेरिएंट में पेश किया जाता है जिसमें उनके बीच अधिकतन कीमत का अंतर लगभग 21,000 रुपए है। चारों वेरिएंट में एक ही 125cc का सिंगल-सिलिंडर इंजन है जो 8.2hp की पावर और 10.3nm का टॉर्क जनरेट करता है।
हाइब्रिड सिस्टम
मॉडल के नाम से पता चलता है कि सङी चारों में Yamaha का माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी मिलता है जो टॉर्क को थोड़ा और बढ़ाता है। इसमें एक स्टार्टर मोटर जनरेटर है जो एक शांत स्टार्ट और स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम को सक्षम बनाता है। इन सभी में एक यूनिफाइड ब्रेकिंग सिस्टम, एक जैसे टायर और रिम साइज, एक रियर ड्रम ब्रेक और 21 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज है।
सीट की ऊंचाई जैसे किसी भी डाइमेंशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। टॉप-वेरिएंट पर एक्सट्रा फीचर्स के बाद वे सभी एक ही वजन यानी 99 किलो के हैं।
बेस वेरिएंट
बेस वेरिएंट में आगे की तरफ 130mm का ड्रम ब्रेक दिया गया है। इसमें एक LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है जो स्पीड और फ्यूल गेज जैसी सभी बुनियादी जानकारी दिखाता है लेकिन इसमें कोई कनेक्टिविटी फीचर्स नहीं मिलते हैं। यह सिंगल मैटेलिक ब्लैक कलर में उपलब्ध है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 79,880 रुपए है।
डिस्क वेरिएंट
यह वेरिएंट आगे की तरफ ड्रम ब्रेक हटाकर 190mm का डिस्क ब्रेक्स देता है। इस वेरिएंट में Yamaha का कनेक्टिविटी सूट Y-Connect भी दिया गया है। इससे फोन की बैटरी लेवल, कॉल, ईमेल और SMS अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही, ऐप पर फ्यूल कंजंप्शन, मेंटेनेंस रिकमेंडेशंस और लास्ट पार्किंग की जगह की जानकारी मिलती है। इस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 87,680 रुपए है।
Street Rally LCD वेरिएंट
Yamaha RayZR का अगला अपग्रेड Street Rally वर्जन है जो मैकेनिकली रुप से RayZR के बराबर है। हालांकि, ज्यादा मस्कुलर लुक के लि इसमें हैंड गार्ड और फ्रंट एप्रन पर एक्सट्रा साइट रिइंफोर्समेंट मिलते हैं। इस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 93,930 रुपए है।
Street Rally TFT वेरिएंट
यह RayZR का सबसे ज्यादा फीचर्स के साथ आने वाला मॉडल है। इसमें मौजूदा Y-Connect फीचर सूट में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और म्यूजिक कंट्रोल जोड़ने वाला TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसके अलावा, इसे वेरिएंट में Yamaha Answer Back मिलता है जो भीड़भाड़ वाले पार्किंग गैरेज में ऐप के जरिए स्कूटर खोजने में मदद करता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,00,440 रुपए है।