Yezdi ने लॉन्च की 'Untamed Trinity' रेंज बाइक्स, कितनी है कीमत और क्या मिलेंगे फीचर्स - v ewvwvrv

Published on 30 जुल॰ 2026

JAWA Yezdi: येज्दी ने भारत के त्योहारों के लिए अपनी नई 2026 Untamed Trinity रेंज को लॉन्च कर दिया है जिसकी शरुआत केरल से हो रही है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Yezdi मोटरसाकिल्स ने भारत के त्योहरों के समय अपनी 2026 की रेंज को पेश कर दिया है। Untamed Trinity नाम के तहत तीन बाइक्स Yellow Falcon Adventure, Green Mamba और Grey Panther Scrambler लाई गई हैं जो Yezdi के सफर को आगे बढ़ाती हैं और राइडर की हर जरूरत को पूरा करती हैं। जैसे ही भारत में ओणम से शुरू होने वाले त्योहारी सीजन में प्रवेश कर रहा है तो वहीं यह केरल से अपनी शुरुआत कर रही है।

क्या हैं फीचर्स?

Green Mamba Roadster में एक खास मैट ग्रीन फिनिश दिया गया है जिसके साथ क्विलटेड अराबीका-ब्राउन सीट और सिग्नेचर कॉपर डिकल्स मिलते हैं। इसमें Roadster का 334-cc लिक्विड-कूल्ड अल्फा-2 इंजन, 6-स्पीड गियरबॉक्स, असिसट-एंड-स्लिप क्लच और मॉड्यूलर सीटिंग दी गई है।

Grey Panther Scrambler

यह बाइक मैटेलिक ग्रे फिनिश में आती है जिसमें रिब्ड अराबीका-ब्राउन सीटें और मैचिंग टैंक पैड दिए गए हैं। इसे 334-cc लिक्विड-कूल्ड कतार इंजन से पावर मिलती है जो 30 PS की पावर और 30nm का टॉर्क जनरेट करती है और 30kmpl का माइलेज मिलता है।

नई रेंज की शुरुआत

Untamed Trinity येज्दी की आधुनिक लाइन-अप के शानदार साल की सफलता को आगे बढ़ाती है। नई पीढ़ी की Alpha 2 और KATAR इंजन, राइडर के अनुकूल फीचर्स, बेहतर डिजाइन और शानदार लुक के साथ Yezdi की इस रेंज ने कंपनी को तेजी से आगे बढ़ने में मदद की है। जैसे ही ओणम के साथ भारत में त्योहारी सीजन की शुरुआत होती है, केरल 2026 में Yezdi रेंज को देश भर में लॉन्च करने के लिए तैयार है।

यह भारत में मिड-सीसी मोटरसाइकिलों के बड़े बाजारों में से एक है जहां Yezdi लंबे समय से टूरिंग परंपराओं, कहानियों और यहां तक कि सिनेमा का भी हिस्सा रहा है।

Yezdi Adventure

Ex Showroom (New Delhi)

Yellow Falcon (Tubeless)

₹ 2,32,969/-

Tornado Black, Gloss White, Nebula Blue (Tubeless)

₹ 2,29,969/-

Yellow Falcon

₹ 2,12,969/-

 

Yezdi Roadster

Ex Showroom (New Delhi)

Green Mamba

₹ 2,05,969/-

 

Yezdi Scrambler

Ex Showroom (New Delhi)

Grey Panther

₹ 2,05,969/-

यह भी पढ़ें- Hero Xoom 160 VX: जल्द आ सकता है इसका सस्ता और स्पोर्टी वेरिएंट, जानिए क्या होंगे खास फीचर्स