उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'योगी की पाती' के जरिए प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) के चौथे संस्करण में भाग लेने का आह्वान किया है। 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाला यह शो राज्य के स्थानीय उत्पादों, कारीगरों और उद्यमियों को वैश्विक मंच प्रदान करने का एक बड़ा माध्यम है।
सीएम योगी ने अभिभावकों और समाज से अपील करते हुए कहा कि बच्चों के भीतर छुपी खेल प्रतिभा को कभी भी न रोकें।
- Published: 21 Sep 2026, 12:12 PM IST
- Last Updated: 21 Sep 2026, 12:12 PM IST
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता और विशेष रूप से युवाओं व उद्यमियों के नाम एक विशेष संदेश संदेश 'योगी की पाती' जारी किया है। इसमें उन्होंने राज्य में वर्ष 2023 से शुरू हुए 'यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो' के चौथे संस्करण के आयोजन की घोषणा करते हुए उत्तर प्रदेश की बदलती आर्थिक तस्वीर और आत्मनिर्भरता की दिशा में उठाए गए कदमों का ब्योरा साझा किया है।
25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में सजेगा वैश्विक मंच
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के उत्पादों, कारीगरों, उद्यमियों और अन्नदाताओं की मेहनत को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से इस ट्रेड शो की शुरुआत वर्ष 2023 में की गई थी। यह शो अब दुनिया भर के खरीदारों और निवेशकों को उत्तर प्रदेश के स्थानीय उत्पादों से सीधे जोड़ने का सशक्त माध्यम बन चुका है।
एमएसएमई और ओडीओपी से 4 करोड़ से अधिक रोजगार
सीएम योगी ने अपनी पाती में लिखा कि डबल इंजन सरकार के सत्ता में आने के बाद प्रदेश में रोजगार सृजन सबसे पहली प्राथमिकता रही है। अकेले एमएसएमई (MSME) सेक्टर और 'एक जनपद-एक उत्पाद' (ODOP) जैसी अभिनव पहलों के जरिए राज्य में 4 करोड़ से अधिक रोजगार के अवसर पैदा किए गए हैं। ओडीओपी की अभूतपूर्व सफलता से प्रेरित होकर अब सरकार ने 'एक जनपद-एक व्यंजन' (ODOC) जैसी नई योजना की शुरुआत भी की है।
बीमारू राज्य से अर्थव्यवस्था के 'ग्रोथ इंजन' तक का सफर
उत्तर प्रदेश को 'बीमारू प्रदेश' की छवि से बाहर निकालकर 'उत्सव प्रदेश' बनाना एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन आज यूपी देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री के अनुसार, राज्य का निर्यात ₹2 लाख करोड़ से अधिक हो चुका है और ₹15 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतर चुके हैं। देश-विदेश के उद्योगपति अब यूपी में निवेश करने के लिए उत्सुक हैं, जिससे युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर नए अवसर बन रहे हैं।
युवाओं, छात्रों और नवोदित उद्यमियों से विशेष अपील
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं, विद्यार्थियों, नवोन्मेषकों और भावी उद्यमियों से इस अंतर्राष्ट्रीय ट्रेड शो में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे स्टार्टअप नीति-2026 और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना जैसी पहलों से जुड़कर केवल 'रोजगार मांगने वाले' नहीं बल्कि 'रोजगार देने वाले' उद्यमी बनें। ट्रेड शो का लाभ उठाकर नए संपर्क, नए बाजार और अपनी क्षमता के अनुसार अवसर तलाशने से ही उत्तर प्रदेश $1 Trillion इकोनमी और 'विकसित उत्तर प्रदेश' के लक्ष्य को हासिल करेगा।