- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Varanasi
- NSUI Varun Demands PM Modi Apology | Kashi Vidyapith Varanasi Controversy
वाराणसी47 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

चौरीचौरा से चलकर वाराणसी आए जेन-जी साइकिल यात्रियों का काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय में छात्रों से पुलिस की तकरार हो गई। काशी विद्यापीठ के गेट पर अंदर जाने से रोकने पर यात्रियों की पुलिस से नोकझोंक भी हो गई। गेट के अंदर से छात्रों ने साइकिल यात्रियों पर पानी और स्हायी फेंकी तो युवा उग्र हो गए।
गेट में घुसने के लिए कांग्रेस नेताओं ने कई प्रयास किए लेकिन पुलिस के आगे एक नहीं चली। कई कांग्रेस कार्यकर्ता गेट पर बैठ गए और प्रदर्शन करने लगे। युवाओं ने पुलिस पर एबीवीपी के साथ मिलकर रोकने का आरोप लगाया। एक घंटे की रस्साकशी के बाद सभी बीएचयू की ओर रवाना हो गए।
3 तस्वीरें देखिए…

वाराणसी के अंबेडकर पार्क में साइकिल यात्रियों को संबोधित करते NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी।

काशी विद्यापीठ के अंदर से एबीवीपी के कार्यकर्ता भी नारेबाजी करते रहे।

जेन-जी साइकिल यात्रियों का काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय में प्रदर्शन।
अब जानिए पूरा मामला शनिवार की सुबह अंबेडकर पार्क में सरकार के खिलाफ छात्रों की लड़ाई का शंखनाद किया। कांग्रेस एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के नेतृत्व में जेन-जी साइकिल यात्रियों ने मांगों की आवाज बुलंद की और सरकार को घेरा।
NSUI अध्यक्ष वरुण चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी देश के युवाओं और छात्रों से माफी मांगे वरना आने वाले दिनों में घर-घर जाकर माफी मांगनी होगी। भाजपा के नेताओं को राहुल गांधी से सीखना चाहिए, वे हर वर्ग की लड़ाई लड़ रहे हैं।
बताया कि शिक्षा, रोजगार और भर्ती व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर निकली यह यात्रा प्रदेश के 42 जिलों में पहुंचेगी। विश्वविद्यालयों और डिग्री कालेजों में छात्रों और युवाओं से संवाद कर उन्हें अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। यात्रा 2 अक्टूबर को लखनऊ पहुंचकर महाएकता प्रदर्शन के साथ समाप्त होगी।
.
अपडेट्स
47 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
छात्रों से संवाद के साथ यात्रा का आज का समापन

छात्रों से संवाद के साथ यात्रा का आज का समापन कर दिया गया है। कल यात्रा प्रयागराज जाएगी।
12:32 PM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
बीएचयू गेट पर पहुंचे साइकिल यात्री

चौरीचौरा से चलकर वाराणसी आए जेन-जी साइकिल यात्रियों का समूह बीएचयू गेट पर पहुंचा। गेट के अंदर जाने से रोकने पर बाहर ही संवाद शुरू कर दिया। बीएचयू गेट पर नुक्कड़ सभा के लिए एक अलग जगह चिह्नित की गई है।
12:22 PM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा- छात्रों पर गंदा पानी फेका जा रहा
कांग्रेस प्रवक्ता संजीव सिंह ने कहा- उनके साथ पुलिस खड़ी है और जेनजी पुलिस से लड़ रही है। ये महात्मा गांधी की तपस्थली है, जहां उनके अनुयायियों को रोका जा रहा है। पुलिस के साथ मिलकर छात्रों पर गंदा पानी फेका जा रहा है।
12:11 PM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
AISA कार्यक्रम में पहुंचे छात्रों की पुलिस से नोकझोंक
आइसा संगठन के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे छात्रों की पुलिस और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के कर्मियों से तीखी नोकझोंक हो गई। कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश और व्यवस्थाओं को लेकर दोनों पक्षों के बीच कुछ देर तक बहस होती रही। हालांकि बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप से मामला शांत करा दिया गया।
12:06 PM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
AISA के कार्यक्रम स्टेज पर लगाए गए पोस्टर और स्टीकर
11:56 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
जेन-जी यात्रा में वरुण चौधरी के साथ कांग्रेस नेता हुए शामिल
11:47 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
प्रयागराज तक जाएगी यात्रा, अपडेट दे रहे रिपोर्टर अमरमणि
वाराणसी में साइकिल लेकर निकले यात्रियों की टोली प्रयागराज तक जाएगी। चौरीचौरा से वाराणसी होकर निकलने वाले साइकिल यात्री ने बीएचयू और काशी विद्यापीठ समेत विभिन्न कॉलेजों के छात्रों से मिलेंगे।
11:46 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
BHU की ZEN-Z चौपाल में गूंजा 'लाल-सलाम'
AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा वाराणसी पहुंची । बीएचयू में GEN Z चौपाल में हुईं शामिल। गूंजा लाल सलाम का नारा।
10:39 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
मौके से अपडेट दे रहीं रिपोर्टर रागिनी सिंह
10:38 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
एबीवीपी के कार्यकर्ता कर रहे नारेबाजी
काशी विद्यापीठ के अंदर से एबीवीपी के कार्यकर्ता भी नारेबाजी कर रहे हैं।
10:37 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
काशी विद्यापीठ गेट पर फेंकी गई स्याही और गंदा पानी
कांग्रेस नेता साइकिल से शहर की सड़कों पर उतरे और काशी विद्यापीठ पहुंचे। जहां पुलिस ने जेन-जी साइकिल यात्रियों को बाहर रोक दिया और अंदर घुसने से मना कर दिया। परिसर में कार्यक्रम की अनुमति नहीं होने की बात कहकर लौटाया गया। जिसके बाद युवा आक्रोशित हो गए।
साइकिल यात्रा के युवाओं ने विरोध शुरू कर दिया, गेट पर नारेबाजी करते हुए पुलिस से भिड़ गए। दरोगा और सिपाहियों ने गेट में घुस रहे युवाओं को धक्के देकर दूर किया, इसी दौरान कैंपस के अंदर से गंदे पानी के पाउच और स्याही फेंकी जाने लगी। अंदर से एबीवीपी के कार्यकर्ता भी नारेबाजी करते रहे।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ मिलकर पुलिस उत्पीड़न कर रही है। हालांकि विरोध के बाद यात्री बीएचयू के लिए रवाना हो गए। जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, प्रवक्ता संजीव सिंह समेत महानगर और जिला कांग्रेस के नेता भी मौजूद रहे।
10:34 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
छात्र-युवाओं से संवाद कर उठाए जाएंगे मुद्दे
वरुण चौधरी ने बताया कि जेन जी कनेक्ट साइकिल यात्रा चौरी-चौरा से शुरू होकर कुशीनगर, देवरिया, बलिया, मऊ, आजमगढ़, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, प्रयागराज और रायबरेली समेत विभिन्न जिलों से होकर लखनऊ पहुंचेगी। अभियान के तहत छात्रों, प्रतियोगी परीक्षार्थियों, बेरोजगार युवाओं, शिक्षकों, अभिभावकों और सामाजिक समूहों से संवाद किया जाएगा।
अभियान से जुड़े लोगों के मुताबिक, प्रदेश के सभी 75 जिलों में भी अभियान चलाया जाएगा। एक हजार से अधिक विश्वविद्यालयों, स्कूलों और कोचिंग संस्थानों के आसपास नुक्कड़ सभाएं, छात्र-युवा बैठकें और जनसंवाद आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य युवाओं के सवालों को एकजुट कर उन्हें सरकार तक पहुंचाना है।
10:34 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
10 सूत्रीय मांगों को लेकर अभियान
जेन जी कनेक्ट यात्रा के जरिए 10 सूत्रीय मांगें उठाई जा रही हैं। इनमें हर साल भर्ती कैलेंडर जारी करने और परीक्षाएं तय समय पर कराने, खाली सरकारी पदों को तत्काल भरने, लंबित भर्तियों और नियुक्तियों को शुरू करने की मांग प्रमुख है। इसके अलावा परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, नॉर्मलाइजेशन खत्म करने, वेटिंग लिस्ट और स्कोर कार्ड जारी करने की मांग भी शामिल है।
10:34 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
2 अक्टूबर को लखनऊ में होगा समापन
महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने बताया कि जेन जी कनेक्ट साइकिल यात्रा 20 अगस्त से आगे बढ़ते हुए रायबरेली पहुंचेगी और 2 अक्टूबर को लखनऊ में समाप्त होगी।लखनऊ में महाएकता प्रदर्शन के जरिए युवाओं और छात्रों की मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
अभियान से जुड़े लोगों के मुताबिक, प्रदेश के सभी 75 जिलों में भी अभियान चलाया जाएगा। एक हजार से अधिक विश्वविद्यालयों, स्कूलों और कोचिंग संस्थानों के आसपास नुक्कड़ सभाएं, छात्र-युवा बैठकें और जनसंवाद आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य युवाओं के सवालों को एकजुट कर उन्हें सरकार तक पहुंचाना है।