Jul 31, 2026 03:02 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
मुख्य बातें
- Penny Stocks: पेनी स्टॉक पीसी ज्वैलर्स के शेयरों का दाम इंट्रा-डे लो लेवल से 3 प्रतिशत चढ़ गया था
- कंपनी ने 96 प्रतिशत से अधिक के कर्ज को या तो चुका दिया है या फिर प्रक्रिया में है

PC Jeweller ने कहा है कि वो इस तिमाही में कर्ज मुक्त हो जाएंगे।
Penny Stocks: पेनी स्टॉक पीसी ज्वैलर्स के शेयरों की कीमतों में आज तेजी देखने को मिली है। इंट्रा-डे लो लेवल से यह स्टॉक 3 प्रतिशत की तेजी हासिल कर चुका है। लॉन्ग टर्म में निवेशकों को मोटा रिटर्न देने वाले इस कंपनी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
कंपनी के शेयरों में उछाल (PC Jeweller Share)
आज शुक्रवार को पीजी ज्वैलर्स के शेयर बढ़त के साथ 9.21 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 9.30 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। इसके बाद शेयरों में नरमी देखने को मिली है।
किस खबर की वजह से मची है हलचल (PC Jeweller News)
कंपनी ने दी जानकारी में कहा है कि उन्होंने बैंक से लिए गए 96 प्रतिशत से अधिक लोन का चुका दिया है या प्रक्रिया में है। पीसी ज्वैलर्स ने कहा कि मौजूदा तिमाही में कंपनी कर्ज मुक्त हो जाएगी। कंपनी के नजरिए से यह एक बड़ी उपलब्धि है।
दो साल से संघर्ष कर रहा है स्टॉक (PC Jeweller Share performance)
इस साल अबतक कंपनी के शेयरों की कीमतों में 1.07 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, 1 साल में स्टॉक का भाव 41 प्रतिशत लुढ़क चुका है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 3.86 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। पीसी ज्वैलर्स का 52 वीक हाई 16.11 रुपये और 52 वीक लो लेवल 7.45 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 7982 करोड़ रुपये का है। बता दें, दो साल में कंपनी के शेयरों का दाम 1.70 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
भले ही निवेशकों के लिए पिछले दो साल कठिनाई से भरे रहे हों लेकिन इसके बाद भी तीन साल में स्टॉक का दाम 216 प्रतिशत की तेजी हासिल कर चुका है। 5 साल में स्टॉक का दाम 277 प्रतिशत बढ़ा है।
बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी
कंपनी के शेयरों का बंटवारा 2024 में हुआ था। कंपनी के शेयरों को तब 10 हिस्सों में बांटा गया था। जिसके बाद स्टॉक की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो गई। 2017 में कंपनी ने निवेशकों को बोनस शेयर दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर एक शेयर बोनस के तौर पर दिया था। बता दें, पेनी स्टॉक ने आखिरी बार निवेशकों को 2018 में डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 0.50 रुपये का डिविडेंड दिया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singh
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
