फरीदाबाद दो महिला नशा तस्कर 1.188 किलो गांजा सहित गिरफ्तार: HSNCB की टीम ने समयपुर कॉलोनी में की कार्रवाही, सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू - Faridabad News
Published on 11 सित॰ 2026
फरीदाबाद43 मिनट पहले
कॉपी लिंक
फरीदाबाद दो महिला नशा तस्कर 1.188 किलो गांजा सहित गिरफ्तार
हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फरीदाबाद यूनिट ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से 1 किलो 188 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
मुखबिर की सूचना पर पकड़ी गईं दोनों महिलाएं
यूनिट प्रभारी निरीक्षक संग्राम सिंह के अनुसार, टीम एएसआई महेंद्र सिंह के नेतृत्व में समयपुर बस स्टैंड के पास नशा विरोधी गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो महिलाएं गांजा बेचने का काम करती हैं और इस समय सेक्टर-56 के समयपुर इलाके में बैर वाला चौक के पास खड़ी हैं।
सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों महिलाओं को पकड़ लिया। उनकी पहचान शबनम उर्फ शब्बो निवासी समयपुर कॉलोनी और अमीना निवासी राजीव कॉलोनी, सेक्टर-58 के रूप में हुई।
सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों महिलाओं को पकड़ लिया।
प्लास्टिक थैली से बरामद हुआ गांजा
पुलिस ने महिला पुलिसकर्मी से दोनों की तलाशी कराई। तलाशी के दौरान शबनम के हाथ में मौजूद प्लास्टिक की थैली से गांजा बरामद हुआ। डिजिटल कांटे पर वजन करने पर गांजे की कुल मात्रा 1 किलो 188 ग्राम निकली।
सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू
मामले में थाना सेक्टर-58 में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है। अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गांजा उन्हें कहां से मिला था और इसके पीछे सप्लाई नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।
.
खबरें और भी हैं...
फरीदाबाद में मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर चोरी: ₹4 लाख कैश और इंजेक्शन ले गए चोर; CCTV में दिखे युवक
0:28
कॉपी लिंक
शेयर
फरीदाबाद में ट्रक के नीचे आने से ड्राइवर की मौत: पुल पर अचानक बंद हुआ, पीछे जाने लगा तो लकड़ी लगा रोक रहा था
0:28
कॉपी लिंक
शेयर
पलवल में ATM कार्ड बदलकर ठगी का आरोपी काबू: CIA टीम ने फरीदाबाद से पकड़ा; व्यक्ति के खाते से निकाले थे ₹29 हजार
कॉपी लिंक
शेयर
फरीदाबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी कल: वैवाहिक विवाद समेत दूसरे मामलों का होगा समाधान; बिना कोर्ट फीस केस होंगे खत्म