मध्यप्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए सरकार जल्द ही उनके खातों में 25-25 हजार रुपए की राशि भेजेगी। कक्षा 12वीं की परीक्षा में पहली बार में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले करीब 1.22 लाख विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव 1 सितंबर को भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राशि का अंतरण करेंगे। सरकार इस योजना के तहत विद्यार्थियों को डिजिटल पढ़ाई के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आर्थिक सहायता देती है। पात्र विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए सीधे उनके बैंक खातों में राशि दी जाती है।
ये भी पढ़ें- चित्रकूट में बुजुर्ग ने रोका सीएम मोहन का रास्ता, बोले- पहले मेरा घर देखो; मुख्यमंत्री साथ चलकर पहुंचे अंदर
विज्ञापन
305 करोड़ से ज्यादा की राशि होगी ट्रांसफर
इस बार करीब 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों के खातों में 25 हजार रुपए के हिसाब से 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपए से अधिक की राशि पहुंचाई जाएगी। यह राशि एक सितंबर को कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में होने वाले कार्यक्रम के दौरान ट्रांसफर की जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में नई व्यवस्था: पेंशन फाइल अटकाई तो अब तय होगी जिम्मेदारी, हर स्तर पर 5 दिन की डेडलाइन
12वीं में 75 फीसदी अंक जरूरी
योजना का लाभ उन्हीं विद्यार्थियों को मिलेगा, जिन्होंने कक्षा 12वीं की परीक्षा पहले प्रयास में कम से कम 75 प्रतिशत अंक के साथ पास की है। इसके तहत सरकारी स्कूलों के पात्र विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपए की सहायता दी जाती है।
ये भी पढ़ें- चित्रकूट में उफनी मंदाकिनी: 30 फीट तक पहुंचा पानी; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू, CM यादव पहुंचे प्रभावितों के बीच
ऑनलाइन पढ़ाई में मिलेगी मदद
सरकार का मानना है कि लैपटॉप मिलने से विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई में डिजिटल संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करने में मदद मिलेगी। विद्यार्थी ऑनलाइन कक्षाओं, ई-लाइब्रेरी, डिजिटल स्टडी मैटेरियल और अन्य शैक्षणिक प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकेंगे। यह राशि सीधे बैंक खाते में मिलने से विद्यार्थी अपनी जरूरत के अनुसार लैपटॉप खरीद सकेंगे। योजना का उद्देश्य अच्छे अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें उच्च शिक्षा के लिए डिजिटल साधनों से जोड़ना है।