Lagatar Desk : यश की स्टारर फिल्म टॉक्सिक 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म की रिलीज को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. इसी बीच मेकर्स ने 21 अगस्त से फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है. बुकिंग शुरू होते ही कई शहरों में दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स देखने को मिला है.


यश स्टारर 'टॉक्सिक' भारत के साथ-साथ इंटरनेशनल मार्केट में भी कई भाषाओं में रिलीज होगी. ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म को दुनियाभर में 12 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज करने का लक्ष्य रखा गया है. हालांकि, अंतिम ग्लोबल स्क्रीन काउंट की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.
बुकिंग विंडो खुलने के कुछ ही घंटों में फिल्म ने बड़ा आंकड़ा पार कर लिया. रिपोर्ट के मुताबिक, 'टॉक्सिक' के 1 लाख से ज्यादा टिकट बुक माय शो पर बिक चुके थे. हर घंटे टिकट बिक्री में तेजी देखने को मिली. शुरुआती घंटे में जहां करीब 2200 हजार टिकट बिके
एडवांस बुकिंग से करोड़ों की कमाई
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 21 अगस्त दोपहर 3 बजे तक 'टॉक्सिक' ने करीब 4,886 शो के लिए 84,915 टिकट बेच लिए थे. इन टिकटों से फिल्म ने लगभग 4.1 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं, ब्लॉक सीटों को शामिल करने पर यह आंकड़ा करीब 9.19 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है.
कर्नाटक में यश का जलवा
यश की होम टेरिटरी कर्नाटक में फिल्म को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है. एडवांस सेल्स में फिल्म की कमाई करीब 5 करोड़ रुपये के आंकड़े के आसपास पहुंच चुकी है, जबकि रिलीज में अभी पांच दिन बाकी हैं. कर्नाटक में मजबूत एडवांस बुकिंग से संकेत मिल रहे हैं कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग कर सकती है.
बेंगलुरु में 3,600 तक पहुंची टिकट की कीमत
'टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग में टिकटों की कीमत भी चर्चा का विषय बनी हुई है. मुंबई के बांद्रा स्थित जियो वर्ल्ड ड्राइव में फिल्म का एक टिकट टैक्स सहित करीब 2,250 रुपये में लिस्ट किया गया है. वहीं, बेंगलुरु के आईनॉक्स एम5 ईसिटी में एक टिकट की कीमत 3,600 रुपये तक बताई जा रही है.
हालांकि, यह कीमत सभी सिनेमाघरों की सामान्य टिकट दर नहीं है. प्रीमियम फॉर्मेट और लोकेशन के आधार पर टिकटों की कीमत अलग-अलग रखी गई है. कई सिनेमाघरों में 'टॉक्सिक' के टिकट इससे काफी कम कीमत पर भी उपलब्ध हैं.
फिर भी 3,000 रुपये से ज्यादा कीमत वाले टिकट ने यश के फैंस और फिल्म लवर्स का ध्यान जरूर खींचा है.26 अगस्त को रिलीज होने जा रही 'टॉक्सिक' को लेकर जिस तरह एडवांस बुकिंग में उत्साह देखने को मिल रहा है, उससे फिल्म की ओपनिंग को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं.