दौसा में पुलिस ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ब्लैक स्कॉर्पियो से डेढ़ करोड़ की ड्रग्स पकड़ी है। आरोपी इसे कोटा से लेकर आए थे और दौसा में सप्लाई करने वाले थे। मौके से पुलिस ने 6 तस्कर गिरफ्तार कर लिए वहीं 3 भाग निकले। जिनकी तलाश जारी है। पूछताछ में सामन
.
मामला दौसा के सदर थाना इलाके से गुजरने वाले भांडारेज पुलिया का है। पुलिस ने शनिवार देर रात को कार्रवाई की है, जिसका खुलासा रविवार दोपहर 3 बजे किया।
अब पढ़िए कैसे पकड़े गए तस्कर…
स्कार्पियो में मिली 1.5 करोड़ की स्मैक
सदर थाना इंचार्ज युधिष्ठिर के अनुसार, जयपुर रेंज साइबर सेल को सूचना मिली थी कि कोटा के कुछ तस्कर दौसा जिले के सिकंदरा क्षेत्र के तीन लोगों को स्मैक की खेप देने के लिए भांडारेज पुलिया के पास पहुंचने वाले हैं।
इसके बाद जयपुर रेंज साइबर सेल, दौसा डीएसटी और सदर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को स्कॉर्पियो की तलाशी ली। इस दौरान वाहन से 293.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई। मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और स्कॉर्पियो जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अहसान (30), शोएल अली (32), शाहनवाज खान (29), मुकीम (29), शाहरुख (31) और मोहम्मद शोएल उर्फ बल्लू (29) के रूप में हुई है। सभी कोटा के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं।

तस्वीर पुलिस के गिरफ्त में आए तस्करों की है, जिनसे नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है।
पत्नी डील करती, पति सप्लाई करने जाता था
आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी अहसान अपने साथियों के जरिए कई जिलों में स्मैक की सप्लाई करता था। अहसान की पत्नी शिवानी कंवर फोन के जरिए दौसा और अन्य तस्करों से स्मैक की डील तय करती थी और लेन-देन का हिसाब भी रखती थी। शिवानी का काम डील तय करना था, इसके बाद अहसान और शोएल साथी तस्करों के साथ खेप पहुंचाने जाते थे।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, कोटा के आरोपी अहसान और शोएल अली दौसा के तीन लोगों के संपर्क में थे। आशंका है कि इस नेटवर्क के जरिए दौसा के अलावा राजस्थान के दूसरे जिलों में भी स्मैक की सप्लाई की जा रही थी।
जयपुर, अजमेर, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर सहित अन्य क्षेत्रों में इस नेटवर्क के संपर्कों की जांच की जा रही है। आरोपी अहसान की पत्नी शिवानी कंवर की भूमिका और लेनदेन की भी पड़ताल की जा रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि स्मैक कहां से लाई जा रही थी, इसकी सप्लाई किन लोगों तक होती थी और नेटवर्क में अन्य कौन-कौन शामिल हैं।