जो रूट एक रन से बने नंबर-1, शुभमन गिल-केएल राहुल टॉप-5 में; WTC में सबसे ज्यादा रन

Published on 13 सित॰ 2026

Sep 13, 2026 01:51 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली

Follow us on Google News

share

जो रूट मात्र 1 रन ज्यादा बनाकर मौजूदा WTC चक्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने हमवतन हैरी ब्रूक को इस लिस्ट में पछाड़ा है। गिल-राहुल टॉप-5 में हैं।

Shubman Gill vs Joe Root

शुभमन गिल वर्सेस जो रूट

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट की आखिरी पारी में रूट ने 62 रनों की नाबाद पारी खेल टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इसी के साथ उन्होंने WTC 2025-27 में हैरी ब्रूक से मात्र एक रन ज्यादा बनाकर नंबर-1 का ताज अपने नाम कर लिया है। हैरी ब्रूक ने जहां इस WTC चक्र में 1271 रन बनाए हैं, वहीं 1272 रनों के साथ जो रूट पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की इस लिस्ट में दो भारतीय बल्लेबाज, कप्तान शुभमन गिल और उप-कप्तान केएल राहुल, भी मौजूद हैं।

WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

  • जो रूट 16 मैचों की 30 पारियों में 47.11 की औसत के साथ 1272 बनाकर लिस्ट में पहले पायदान पर चल रहे हैं। उनके नाम इस चक्र में 5 शतक और 4 शतक दर्ज हैं।
  • हैरी ब्रूक ने भी इस चक्र में 16 ही मैच खेले हैं, जिसकी 29 पारियों में उन्हें बैटिंग करने का मौका मिला। उन्होंने 45.39 की औसत के साथ 1271 रन बनाए। उनके नाम 2 शतक और 9 अर्धशतक दर्ज है।
  • भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। उन्होंने इस चक्र में भी तक रूट और ब्रूक से 6 मुकाबले कम खेले हैं। गिल ने 10 मैचों में ही 68.26 की औसत के साथ 1024 रन बनाए हैं। उनके नाम 5 शतक और 2 अर्धशतक दर्ज हैं।
  • इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट 954 रनों के साथ लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं। उन्होंने 2 सेंचुरी और 3 फिफ्टी लगाई है।
  • भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 11 मैचों की 20 पारियों में 49 की औसत के साथ 931 रन बनाकर लिस्ट में पांचवें और आखिरी पायदान पर हैं। राहुल ने इस चक्र में 3 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं।
जो रूट1272
हैरी ब्रूक1271
शुभमन गिल1024
बेन डकेट954
केएल राहुल931

एजबेस्टन में कैसे मिली इंग्लैंड को जीत

पाकिस्तान नौंवे नंबर के बल्लेबाज रजाउल्लाह खान के शानदार छक्कों की मदद से तीसरे टेस्ट को चौथे दिन तक खींचने में सफल रहा लेकिन इंग्लैंड ने कप्तान जो रूट (नाबाद 62 रन) और जोर्डन कॉक्स (नाबाद 59 रन) के अर्धशतकों से आसानी से लक्ष्य हासिल कर सीरीज 3-0 से जीत ली।

पाकिस्तान के गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने पहले ही ओवर में इंग्लैंड का स्कोर दो रन पर दो विकेट कर मेजबान टीम को झटका दिया। लेकिन रूट और कॉक्स ने टीम को संभालते हुए 130 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल कर लिया। इंग्लैंड ने एक ही सत्र में 24.2 ओवर में दो विकेट पर 130 रन बनाकर आठ विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ उसने एक दिन रहते सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया।

तीसरे दिन पाकिस्तान ने शानदार बल्लेबाजी की। चौथे दिन इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। उसने तुरंत बेन डकेट का विकेट गंवा दिया जिन्हें मध्यम गति के गेंदबाज अब्बास ने विकेट के पीछे कैच कराया। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर एमिलियो गे भी LBW आउट हो गए।

रूट और कॉक्स ने इंग्लैंड को 2024 के बाद पहली बार तीन टेस्ट मैच की सीरीज में क्लीन स्वीप कराने में सफल रहे। इससे पहले 2024 में इसी मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड ने 3-0 से सीरीज जीती थी।

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें