जोधपुर ग्रामीण की बालेसर थाना पुलिस ने 765 केवी मेड़ता-बाड़मेर ट्रांसमिशन लाइन प्रोजेक्ट के गोदाम में हुई करोड़ों की डकैती का 12 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने राजस्थान और हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के 11 आरोपियों को सोमवार को डिटेन कर उनसे चोरी
.
पुलिस कार्रवाई के दौरान वारदात में इस्तेमाल 1 कैम्पर, 1 जनरेटर, 2 ट्रक और 2 लग्जरी कारें भी जब्त की। वहीं पुलिस अब गैंग के मुख्य सरगना की तलाश कर रही है।
ग्रामीण एसपी पंकज यादव ने बताया- 2 अगस्त की रात करीब 2 बजे चोरों का गिरोह बांवरली सरहद में निर्माणाधीन ट्रांसमिशन लाइन परियोजना स्थल पर पहुंचा। गिरोह के बदमाशों ने वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों के हाथ-पैर बांध दिए और बंधक बना लिया था। इसके बाद आरोपी गोदाम में रखे महंगे बिजली तार, कंडक्टर, बैटरी और जनरेटर लेकर फरार हो गए थे। इस पर ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड के उप महाप्रबंधक जी. श्रीनिवास राव की रिपोर्ट पर पुलिस ने डकैती का मामला दर्ज किया था।
450 किलोमीटर पीछा कर नागौर, सीकर और पाली से पकड़े
ADCP भोपाल सिंह लखावत ओर बालेसर CO राजेंद्र सिंह उज्ज्वल के सुपरविजन में बालेसर थानाधिकारी भंवराराम जेवालिया के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने जांच और मुखबिरों के जरिए बदमाशों का करीब 450 किलोमीटर तक पीछा किया। इसके बाद नागौर, सीकर और पाली जिलों में दबिश देकर गिरोह के 11 सदस्यों को डिटेन किया। आरोपियों से अब चोरी की अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध की धारा भी लगाई जाएगी।
पुलिस ने इन आरोपियों को किया डिटेन
पुलिस ने मामले में आरोपी राकेश विश्नोई (25) निवासी परालिया धामट (बालोतरा), अशकर मुसलमान (19) निवासी जवाहर कॉलोनी खींचन (फलोदी), जय सिंह उर्फ जसवंत सिंह (40) निवासी पलीना (फलोदी), दिलीप सिंह राजपूत (21) निवासी आसायत (जैसलमेर) और स्वरूप सिंह राजपूत (37) निवासी पलीना (फलोदी) को डिटेन किया है।
इसके अलावा पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी श्यामलाल खटीक (31) निवासी वाल्मीकी कॉलोनी जैसलमेर और अमित लोहार (37) निवासी वाल्मीकी कॉलोनी जैसलमेर को भी डिटेन किया है।
वहीं पुलिस ने माल को राज्य से बाहर ले जाकर ठिकाने लगाने वाले आरोपी नदीम तेली (42) निवासी जोधपुर शहर, कमरूदीन फकीर (40) निवासी सिकरावा नूंह (हरियाणा), संदीप मेघवाल (25) निवासी गोलवा (झुंझुनूं) और भींव सिंह (25) निवासी गोलवा (झुंझुनूं) को डिटेन किया है।
वारदात के खुलासे में बालेसर थानाधिकारी भंवराराम जेवालिया, एएसआई मांगीलाल, हेड कॉन्स्टेबल डूंगर सिंह और कॉन्स्टेबल सुरेश की विशेष भूमिका रही। इसके अलावा जोधपुर ग्रामीण DST प्रभारी एएसआई श्रवण कुमार, नागौर, सीकर और पाली पुलिस टीमों का भी विशेष सहयोग रहा।