प्राइम वीडियो पर एक और जबरदस्त साउथ फिल्म ‘लव ओह लव’ आई है। फिल्म की कहानी ऑडियंस को इतनी पसंद आ रही है कि ये फिल्म प्राइम वीडियो पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म की कहानी आपको शायद अपनी लगेगी। ये एक अनोखी लव स्टोरी है जिस IMDB परस शानदार रेटिंग मिली है।

1/8![]()
प्राइम वीडियो की नंबर 1 फिल्म लव ओ लव की कहानी
फिल्म की कहानी रघुवरन नाम के एक लड़के की होती है को एक मिडिल क्लास परिवार से ताल्लुक रखता है। उसके रिटायर्ड पिता है, मां और बहन साथ रहते हैं। रघुवरन किसी लड़की के प्यार में नहीं पड़ना चाहता। वो बस काम और अपने परिवार का ध्यान रखता है। IMDb पर इस फिल्म को 7.6 की रेटिंग मिली है।

2/8![]()
रघुवरन और अवंतिका की लव स्टोरी
एक दिन रघुवरन के पड़ोस में किसी की डेथ होती है और अवंतिका नाम की एक लड़की वहां आती है। रघुवरन को उसे देखते ही प्यार हो जाता है। अवंतिका भी रघुवरन में अपनी दिलचस्पी दिखाती है। लेकिन कहानी में आगे तगड़ा ट्विस्ट है। अवंतिका बहुत हैरानी जताती है कि रघुवरन के पास कोई बाइक नहीं है। उसे पहली ही मुलाकात के दिन मॉल शॉपिंग के लिए जाना है। वो बाद में अपनी जिद् से रघुवरन को EMI पर एक स्पोर्ट्स बाइक लेने पर मजबूर करती है। बाद में क्रेडिट कार्ड से वो शॉपिंग, महंगी जगह खाना, महंगे शिफ्ट खरीदता है।

3/8![]()
अवंतिका के लिए लिया कर्ज
रघुवरन ने 40 हजार की सैलरी में अवंतिका के लिए कर्ज ले लिया है। कर्ज देने वाले उसे परेशान करने लगे हैं। उसे जल्द से जल्द पैसा चुकाने की धमकी मिलती है। वो काम पर भी ध्यान नहीं दे पाता। ऑफिस और उधार ली हुई चीज़ों का प्रेशर उसे परेशान करता है। लेकिन अवंतिका की डिमांड कभी कम नहीं होती।

4/8![]()
15 लाख का कर्ज
रघुवरन एक दिन अवंतिका के घर जाता है और वहां गलती से अपना प्राइवेट पैकेट छोड़ आता है, जबकि दोनों के बीच कभी कोई ऐसा रिश्ता नहीं बना था। ये पैकेट अवंतिका की मां देख लेती है। अब वो शादी का प्रेशर बनाती हैं। रघुवरन के परिवार वाले भी रिश्ते की बात लेकर जाते हैं। लेकिन अवंतिका की मां उन्हें बताती है कि कैसे उनका बेटा 15 लाख के कर्ज में डूबा हुआ है।

5/8![]()
रघुवरन का सच
रघुवरन का सच सुनते ही उनके पिता हैरान हो जाते हैं। उनका दिल टूट जाता है। अंत में अवंतिका भी रघुवरन को छोड़कर अपनी मां का साथ देती है। अब रघुवरन के पास कुछ नहीं बचा, परिवार उसे छोड़ देता है, अवंतिका भी चली गई। नौकरी से भी उसे निकाल देते हैं।

6/8![]()
दोनों के बीच झगड़ा
फिर कुछ समय बाद अवंतिका वापस आती है। दोनों के बीच झगड़ा होता है। उसे एहसास होता है कि वो अपनी मां के बहकावे के आ गई थी। वो रघुवरन के पास वापस आना चाहती है। दोनों के बीच झगड़ा होता है और बात पुलिस तक पहुंच जाती है। पुलिस ऑफिस सब समझ जाता है और वो अवंतिका के आगे शर्त रखता है कि उसे रघुवरन को वापस पाने के लिए वो सब करना होगा जो वो पिछले 4 साल से उसके लिए कर रहा था।

7/8![]()
अवंतिका को चैलेंज
अवंतिका बिना सोचे समझे चैलेंज स्वीकार कर लेती है। वो अब रघुवरन की तरह रोज उसे ऑफिस से लेने और छोड़ने जाती है। लोन चुकाने के लिए एक और लोन ले लेती है। अब वो भी कर्ज में डूब चुकी है। वो एक हफ्ते में समझ जाती है कि रघुवरन ने उसके लिए कितना त्याग किया है।

8/8![]()
शादी से पहले विवाद
अंत मेंअवंतिका की मां को भी एहसास होता है कि रघुवरन ही उनकी बेटी के लिए सही है। लेकिन रघुवरन अब शादी नहीं करना चाहता। बाद में परिवार वालों और पुलिस ऑफिसर के समझाने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध जाते हैं। फिल्म के एंड में शादी के बाद वाली कहानी दिखाई गई है। मतलब इसका दूसरा पार्ट आने का हिंट दिया गया है।

Amazon Prime south movies
Hindi Newsफोटोमनोरंजनप्राइम वीडियो की नंबर 1 फिल्म ‘लव ओह लव’ की कहानी है जबरदस्त, IMDB पर मिली 7.6 की रेटिंग