Viral Video: विमान के अंदर मच गया बवाल, फ्लाइट में अचानक शुरू हुई हाथापाई...दो यात्रियों ने एक-दूसरे पर बरसाए मुक्के

Published on 18 सित॰ 2026

Viral Video: विमान के अंदर मच गया बवाल, फ्लाइट में अचानक शुरू हुई हाथापाई…दो यात्रियों ने एक-दूसरे पर बरसाए मुक्के

फ्लाइट में हुई तगड़ी फ्लाइट Image Credit source: X/@KimKatieUSA

सोशल मीडिया पर ट्रेन, बस या दिल्ली मेट्रो में यात्रियों के बीच बहस और मारपीट के वीडियो अक्सर सामने आते रहते हैं. कभी सीट को लेकर विवाद होता है, तो कभी किसी मामूली बात पर कहासुनी इतनी बढ़ जाती है कि लोग एक-दूसरे पर हाथ उठाने लगते हैं. ऐसे वीडियो सामने आने के बाद लोग अक्सर लोगों के व्यवहार और सिविक सेंस पर सवाल उठाते हैं, लेकिन इस बार ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला फ्लाइट के अंदर से सामने आया है.

वायरल हो रहा यह वीडियो बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट का बताया जा रहा है. हालांकि, घटना को लेकर शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया था कि फ्लाइट लंदन से बांग्लादेश जा रही थी. बाद में एयरलाइन के एक अधिकारी के हवाले से सामने आया कि यह फ्लाइट सिलहट से लंदन के लिए रवाना हुई थी. बताया जा रहा है कि यह घटना 17 सितंबर 2026 की है.

विमान के अंदर मच गया बवाल

वीडियो में देखा जा सकता है कि फ्लाइट के केबिन में बैठे दो यात्रियों के बीच अचानक विवाद शुरू हो जाता है. देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे पर हाथ उठाने लगते हैं और बात मुक्केबाजी तक पहुंच जाती है. कुछ ही सेकेंड में स्थिति इतनी बिगड़ जाती है कि दोनों यात्री सीटों के आसपास गिरते हुए दिखाई देते हैं. इस दौरान एक यात्री की टी-शर्ट तक फट जाती है.

फ्लाइट में मौजूद दूसरे यात्रियों के लिए यह पूरा मामला काफी डराने वाला था. आसपास बैठे कुछ लोगों ने दोनों को रोकने की कोशिश की. इसके बाद केबिन क्रू भी तुरंत मौके पर पहुंचा और दोनों यात्रियों को अलग किया गया. वीडियो में आसपास बैठे यात्रियों के चेहरों पर घबराहट भी साफ दिखाई देती है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त विमान में बच्चे और बुजुर्ग यात्री भी मौजूद थे. अचानक शुरू हुई मारपीट से आसपास बैठे लोगों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि दोनों यात्रियों के बीच विवाद आखिर किस बात को लेकर शुरू हुआ था.

मामले को लेकर Dhaka Tribune की रिपोर्ट में एयरलाइन से जानकारी मांगे जाने का भी जिक्र है. शुरुआत में बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस के जनरल मैनेजर (पब्लिक रिलेशंस) महबूबुद्दीन अहमद ने कहा था कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं थी. इसके बाद एयरलाइन के जनरल मैनेजर (पब्लिक रिलेशंस) मोहिउद्दीन अहमद ने घटना की पुष्टि की.

यह भी पढ़ें: OMG! अस्पताल की जगह KFC बना डिलीवरी रूम! बेटे का जन्म होते ही परिवार ने रखा ऐसा नाम

मोहिउद्दीन अहमद के मुताबिक, सिलहट से लंदन जा रही फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच पहले विवाद हुआ और फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया. केबिन क्रू ने तुरंत हस्तक्षेप किया और दोनों को अलग कर स्थिति को संभाल लिया. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें फ्लाइट के अंदर हुई मारपीट के साथ-साथ दूसरे यात्रियों की प्रतिक्रिया भी दिखाई दे रही है.

यहां देखिए वीडियो

Is Biman Bangladesh Airlines the Spirit Airlines of Asia?

This video shows two passengers coming to blows aboard a Biman Bangladesh Airlines flight. One mans T-shirt gets torn in the melee. Other passengers pile in to separate them as the cabin turns into a flying parking-lot pic.twitter.com/53aeV1rYCJ

— Kim “Katie” USA (@KimKatieUSA) September 17, 2026

आयुष कुमार

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.<p></p> अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. <p></p>फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.

Read More

google button