'पापा ने बहन को 1रु. में बेचा, ससुराल वाले रोज रात को गंदा काम करते थे', Kangana Sharma का शॉकिंग खुलासा

Published on 21 अग॰ 2026

Time Published: Friday, August 21, 2026, 6:05 [IST]

Kangana Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना शर्मा ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक बेहद दर्दनाक किस्सा लोगों के साथ शेयर किया है। एक इंटरव्यू में अपनी बहन के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार और परिवार में झेले गए मुश्किल हालात को याद करते हुए कंगना शर्मा इमोशनल हो गई थीं। उन्होंने बताया कि बचपन में उनके पिता उन्हें, उनकी मां और बहन को बुरी तरह पीटते थे।

बहन की दर्दनाक शादी को लेकर कंगना शर्मा का बड़ा खुलासा
कंगना शर्मा ने अपनी बहन की शादी से जुड़ी ऐसी घटनाओं का भी जिक्र किया, जिन्हें याद कर वह रो पड़ीं। एक्ट्रेस के मुताबिक शादी के बाद उनकी बहन जिस घर में गई थीं, वहां बाद में कथित तौर पर देह व्यापार से जुड़ी गतिविधियों का पता चला। कंगना ने बताया कि वह महज 14 साल की थीं, जब उन्होंने अपनी बहन के साथ पहली बार कुछ ऐसा देखा, जिसने उन्हें अंदर तक हिलाकर रख दिया था।

Kangana Sharma

14 साल की उम्र में बहन के साथ देखा था खौफनाक मंजर

-सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में कंगना शर्मा ने बताया कि शादी के बाद एक मौके पर वह अपनी बहन के साथ ससुराल गई थीं। रात में जब वह बाथरूम जाने के लिए उठीं तो उन्होंने कथित तौर पर अपनी बहन को बेहद आपत्तिजनक और डरावनी स्थिति में देखा।

-कंगना के मुताबिक उनकी बहन के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था और हाथ बंधे हुए थे। उन्होंने बताया कि उस समय वह इतनी छोटी थीं कि उन्हें समझ ही नहीं आया कि इस परिस्थिति से कैसे निपटना है। उनकी बहन भी डरी हुई थीं और उन्होंने कंगना से किसी तरह उन्हें वहां से निकालने की गुहार लगाई थी। कंगना ने बताया कि उस घटना के बाद वह काफी डर गई थीं और किसी से कुछ कह नहीं पाईं। उन्हें ये भी समझ नहीं आ रहा था कि आखिर उनकी बहन के साथ क्या हो रहा है।

'घर के नीचे बने थे कई तहखाने'

कंगना शर्मा ने इंटरव्यू में आगे बताया कि उनकी बहन के ससुर ने उन्हें घर दिखाने की बात कही थी। वह उन्हें नीचे की ओर ले गए, जहां उन्होंने कई तहखाने जैसी जगहें देखीं। कंगना के मुताबिक उन जगहों से कई लोग आते-जाते दिखाई दे रहे थे। उनकी बहन ने ये सब देखकर कंगना का हाथ पकड़ा और उन्हें तुरंत ऊपर ले आईं। इसके बाद उन्होंने कंगना से घर चलने की बात कही। कंगना के मुताबिक उस समय उनकी बहन को इस बात का डर था कि अगर परिवार को ससुराल की असलियत के बारे में पता चला तो क्या होगा।

'बहन ने ससुराल जाने से किया इनकार तो पिता ने पीटा'

-कंगना शर्मा ने बताया कि जब वह घर लौटीं तो उनकी बहन ने पिता से साफ कह दिया था कि वह दोबारा अपने ससुराल नहीं जाना चाहतीं लेकिन कथित तौर पर पिता ने उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें थप्पड़ मार दिया था। कंगना के मुताबिक मारपीट के कारण उनकी बहन की नाक से खून तक निकल आया था।

-कंगना शर्मा का दावा है कि उनके पिता ने बहन को ये कहकर वापस ससुराल जाने के लिए मजबूर किया था कि अब शादी हो चुकी है और उन्हें वहीं रहना होगा। इसके बाद कई दिनों तक परिवार को उनकी बहन की कोई खबर नहीं मिली। कंगना ने बताया कि परिवार लगातार फोन करने की कोशिश करता रहा। इसी दौरान उन्हें भी महसूस होने लगा था कि उनकी बहन जिस घर में गई है, वहां सबकुछ ठीक नहीं है।

'बहन ने चिट्ठियों के जरिए मांगी थी मदद'

कंगना शर्मा के मुताबिक बाद में उनके पिता जब बहन को वापस लाने पहुंचे तो उन्हें घर से बाहर निकालने की कोशिश की गई। उन्होंने बताया कि उनकी बहन किसी तरह दूसरे घर की तरफ चिट्ठियां डालकर परिवार से मदद मांगती थीं। कंगना ने दावा किया कि उनकी बहन गंभीर मानसिक चोट से गुजर रही थीं और लंबे समय तक बिस्तर से उठ तक नहीं पाईं। बाद में परिवार को कथित तौर पर पता चला कि उन्हें नशे की गोलियां दी जाती थीं। हालांकि इन दावों की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

एक रुपये में दूसरी शादी कराने का दावा

-कंगना ने अपनी बहन की जिंदगी के अगले दर्दनाक दौर के बारे में भी बात की। उनके मुताबिक पिता ने बहन का पहला रिश्ता खत्म करवाने के बाद उनकी दोबारा शादी एक हलवाई से करवा दी। कंगना का दावा है कि ये शादी महज एक रुपये में तय की गई थी। उन्होंने बताया कि उनकी बहन इस शादी के लिए तैयार नहीं थीं और उन्होंने पिता के सामने इसका विरोध भी किया था लेकिन पिता ने उनकी बात नहीं मानी और उन्हें अपमानजनक बातें कही थीं।

-कंगना शर्मा ने कहा कि दूसरी शादी के बाद भी उनकी बहन को फिर से शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा था। उनके मुताबिक बहन पहले से ही पिछले अनुभवों के कारण बुरी तरह डरी हुई थीं और उन्हें शारीरिक संबंधों से डर लगता था।

बीमारी से जूझते हुए बहन ने गंवाई जान

-कंगना शर्मा के मुताबिक दूसरी शादी के बाद भी उनकी बहन की जिंदगी बेहतर नहीं हो सकी। उन्होंने दावा किया कि करीब 2 साल के अंदर उनकी बहन की तबीयत बेहद खराब हो गई थी। उन्हें टीबी और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां हो गई थीं और उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई।

-कंगना ने कहा कि उनकी बहन की स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि उन्हें दिखाई तक नहीं देता था। अपनी बहन को याद करते हुए एक्ट्रेस रो पड़ीं और कहा कि आज उनके पास पैसा और शोहरत सब कुछ है लेकिन इस बात का पछतावा हमेशा रहेगा कि वह अपनी बहन को बचा नहीं पाईं। कंगना ने जिस दर्दनाक अनुभव का जिक्र किया है, वह उनके परिवार की बेहद निजी और गंभीर कहानी है।