Mon, 21 Sep 2026 11:50 AM IST
रिंकू शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 21 Sep 2026 11:50 AM IST
सार
तालानगरी में करीब 1000 इकाइयों में रोजाना 10 हजार श्रमिक पहुंचते हैं लेकिन बुनियादी सुविधाएं बदहाल हैं, सर्विस रोड पार्किंग में तब्दील है, किनारे कूड़े के ढेर लगे हैं और कूड़ा जलाए जाने से धुआं फैल रहा है, दो नए सार्वजनिक शौचालय महीनों से टेंडर न होने से बंद पड़े हैं जिससे महिला श्रमिकों को ज्यादा परेशानी है।
विज्ञापन
जलता कूड़ा, बदहाल सड़क - फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ शहर की औद्योगिक पहचान तालानगरी में कारखाने तो बढ़े, लेकिन बुनियादी सुविधाएं अब भी बदहाल हैं। करीब 1000 इकाइयों में रोजाना 10 हजार श्रमिक पहुंचते हैं, लेकिन सर्विस रोड पर वाहनों का कब्जा है, जगह-जगह कूड़े के ढेर हैं और कूड़ा जलाया जा रहा है। नए बने सार्वजनिक शौचालयों पर ताले लटके हैं और पार्क झाड़ियों से पटे हैं। जर्जर सड़क, जलनिकासी और बिजली कटौती की समस्या भी उद्यमियों और श्रमिकों की परेशानी बढ़ा रही है।
विज्ञापन
सर्विस रोड बनी पार्किंग
सर्विस रोड पर सुबह से देर रात तक वाहन खड़े रहते हैं। कुछ फैक्ट्रियों के सामने रास्ते को ही पार्किंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। कई जगह बैरिकेडिंग के कारण सड़क और संकरी हो गई है। पार्किंग के निर्धारित स्थानों पर भी दुकानों के कब्जे हैं।
विज्ञापन
कूड़ा जल रहा, पार्क बदहाल
फुटपाथ और सर्विस रोड के किनारे कूड़े के ढेर लगे हैं। उद्यमियों के अनुसार नियमित कूड़ा उठाने की व्यवस्था नहीं है। कचरा जलाए जाने से धुआं फैलता है। वहीं पार्कों में झाड़ियां और मलबा जमा है। कई जगह चहारदीवारी भी टूटी है।
विज्ञापन
शौचालय बने, ताले नहीं खुले
श्रमिकों के लिए बनाए गए दो नए सार्वजनिक शौचालय महीनों से बंद हैं। संचालन और रखरखाव का टेंडर नहीं होने के कारण इनमें ताले लटके हैं। इससे खासकर महिला श्रमिकों को परेशानी होती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.