राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें: युवक को गोली लगी, जोधपुर ले जाते समय एंबुलेंस पलटी; कमेटी के सामने भिड़े ग्रामीण-खनन व्यापारी; पड़ोसी चिल्लाया तो भागा चोर - Rajasthan News

Published on 7 अग॰ 2026

.

आज की सबसे बड़ी खबर बारिश से जुड़ी है। चूरू जिले के सादुलपुर और धौलपुर जिले के राजाखेड़ा में भारी बरसात हुई। यहां कई इलाकों में 4 फीट तक पानी भर गया, सड़कें डूब गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा...

पहले टॉप 5 खबरें 1. टंकी पर चढ़े 3 नर्सिंगकर्मी, भर्ती निकालने की मांग जयपुर में एक महिला सहित 3 संविदा नर्सिंगकर्मी 90 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गए। उनकी सरकार से मांग है कि नर्सिंग ऑफिसर के 12 हजार और ANM के 7 हजार पदों पर भर्ती निकाले। इस भर्ती प्रक्रिया को मेरिट और बोनस अंक के आधार पर कराया जाए। पूरी खबर पढ़ें

2. कांग्रेस ने धीरज गुर्जर को यूपी सहप्रभारी पद से हटाया कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के प्रभारी महासचिव के साथ तैनात 6 पुराने AICC सचिवों को हटाकर नए नेताओं को जिम्मेदारी दी है। पिछले 7 साल से यूपी के प्रभारी महासचिव के साथ जुड़े धीरज गुर्जर को हटा दिया गया है। उनकी जगह सादुलशहर से पूर्व विधायक जगदीश जांगिड़ को जिम्मेदारी दी है। पूरी खबर पढ़ें

3. सुप्रीम कोर्ट की कमेटी के सामने भिड़े ग्रामीण-खनन व्यापारी सुप्रीम कोर्ट की हाई लेवल कमेटी ने अलवर में अरावली के संरक्षण और खनन को लेकर जनसुनवाई की। इस दौरान सरिस्का क्षेत्र के ग्रामीण और कुछ खनन व्यापारी आपस में उलझ गए। विवाद बढ़ने पर DSP सहित पुलिसकर्मियों को बीच में खड़ा होना पड़ा। पूरी खबर पढ़ें

4. गोली लगने से घायल युवक को ले जा रही एंबुलेंस पलटी शराब कारोबारी ने मजाक में देसी कट्टा दिखाते समय होटल संचालक को गोली मार दी। होटल संचालक को गंभीर हालत में नागौर से जोधपुर ले जाते समय खींवसर के पास एंबुलेंस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में होटल संचालक की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ें

5. भरतपुर के सबसे बड़े डैम के गेट खोलने की तैयारी जयपुर-सीकर समेत कई जिलों में शुक्रवार को बरसात हुई। चूरू के सादुलपुर में कई इलाकों में 4 फीट तक पानी भर गया। धौलपुर जिले के राजाखेड़ा में में कई कॉलोनियों की सड़कें डूब गईं। भरतपुर जिले के बरेठा बांध के गेट खोलने की तैयारी है। इसके चलते 50 गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें

अब 3 अहम खबरें 6. पुलिस और ABVP कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की बाड़मेर में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कॉलर पकड़कर खींचा। ABVP कार्यकर्ताओं ने पीजी कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया। पूरी खबर पढ़ें

7. मधुमिक्खयों से बचने भागा किसान, कुएं में गिरने से मौत भरतपुर जिले के गोठरा गांव में बाग में नींबू तोड़ने गए किसान पर मधुमिक्खयों ने हमला कर दिया। बचने के लिए भागते समय किसान का बैलेंस बिगड़ गया और कुएं में गिर गया। सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कुएं से बाहर निकाला। पूरी खबर पढ़ें

8. दीवार फांदकर घर में घुसा चोर, पड़ोसी चिल्लाया तो भागा अजमेर में सूने मकान में चोरी करने घुसे चोर पर पड़ोसी की नजर पड़ गई। उसने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू की और जोर-जोर से चिल्लाया। आवाज सुनते ही बाहर बाइक लेकर खड़े 2 चोर भाग निकले। घर के अंदर घुसा चोर भी दीवार फांदकर बाहर आया और मौके से फरार हो गया। पूरी खबर पढ़ें

खबर जो हटकर है 9. एयरगन दिखाकर रील बनाई, अब हाथ जोड़ मांगी माफी बालोतरा के गिड़ा थाना क्षेत्र में युवक ने एयरगन दिखाकर रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो सामने आने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। युवक ने हाथ जोड़कर माफी मांगी और कहा- ऐसा काम कभी मत करना। पूरी खबर पढ़ें

कल क्या होगा खास 10. जयपुर में होगा 'सतरंगी सावन' लहरिया उत्सव जयपुर के राजा पार्क की होटल क्लिक में 8 अगस्त को 'सतरंगी सावन' लहरिया उत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें महिलाएं पारंपरिक लहरिया परिधान पहनकर अपनी प्रस्तुति देंगी।