लग्जरी लाइफ के लिए बना ड्रग्स तस्कर: सुपर कॉरिडोर पर 10.30 लाख की MD ड्रग्स के साथ पकड़ाया; छोटे पेडलरों को करता था सप्लाई - Indore News

Published on 11 अग॰ 2026

क्राइम ब्रांच ने 103.55 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ अयाज हुसैन निवासी इंदौर को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर टीम ने सोमवार सुबह शाहनवाज को भी पकड़ा। पूछताछ में ड्रग्स की अंतरराज्यीय सप्लाई लिंक सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरो

.

क्राइम ब्रांच को रविवार को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि एक युवक बाइक से सुपर कॉरिडोर इलाके में 100 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स की खेप लेकर पहुंचने वाला है। सूचना के बाद टीम ने सुपर कॉरिडोर पर घेराबंदी की। कुछ देर बाद युवक बाइक से वहां पहुंचा। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन बाइक फिसलने से वह गिर गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 103.55 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई।

पकड़े गए आरोपी की पहचान अयाज हुसैन के रूप में हुई। सोमवार को डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश कुमार त्रिपाठी ने मामले का खुलासा किया।

सोमवार को राजेश कुमार त्रिपाठी, डीसीपी क्राइम ब्रांच ने किया मामला का खुलासा।

सोमवार को राजेश कुमार त्रिपाठी, डीसीपी क्राइम ब्रांच ने किया मामला का खुलासा।

बड़ा आदमी बनने के लिए ड्रग्स सप्लाई करने लगा

डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक, अयाज को लग्जरी लाइफ जीने और पब पार्टियों में जाने का शौक है। वह जल्द बड़ा आदमी बनना चाहता था। अपनी ख्वाहिशें पूरी करने के लिए वह ड्रग्स की बड़ी खेप सप्लाई करने लगा। आरोपी आठवीं तक पढ़ा है और मजदूरी करता है। उसके खिलाफ पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड है। वहीं, शाहनवाज चूड़ियां बनाने का काम करता है।

अयाज की निशानदेही पर सोमवार सुबह शाहनवाज को गिरफ्तार किया गया। क्राइम ब्रांच अब उससे भी ड्रग्स नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में दोनों आरोपी।

क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में दोनों आरोपी।

इंदौर लाकर छोटे पेडलरों को देता था ड्रग्स

पूछताछ में सामने आया है कि अयाज बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स इंदौर लाता था और यहां छोटे पेडलरों को सप्लाई करता था। पार्टियों में ड्रग्स पहुंचाने की जानकारी भी सामने आई है, हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि करने में लगी है।

डीसीपी ने बताया कि आरोपी की अंतरराज्यीय लिंक खंगाली जा रही है। टीम यह पता लगाने में जुटी है कि वह राजस्थान और आसपास के किन इलाकों से एमडी ड्रग्स की खेप लेकर आता था।

अयाज के पास से जब्त 103.55 ग्राम एमडी ड्रग्स की अनुमानित कीमत 10 लाख 30 हजार रुपए है। वहीं, जिस बाइक से वह ड्रग्स लेकर पहुंचा था, उसकी कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है।

राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच इंदौर।

राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच इंदौर।

आरोपियों की संख्या बढ़ने की संभावना

एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि अयाज को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उससे ड्रग्स की सप्लाई करने वालों और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है। जांच में सामने आने वाली कड़ियों के आधार पर मामले में आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है।