.
आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। बांकीपुर उपचुनाव से पहले आज गुरुवार को प्रशांत किशोर को एक और झटका लगा है। फिल्म डायरेक्टर चेतना झांब ने पार्टी छोड़ दी है, वो बीजेपी में शामिल हो गई हैं। पटना के बंटी यादव अपहरण-मर्डर केस का मुख्य आरोपी रवीश पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पटना के 150 सरकारी स्कूलों में आज से स्मार्ट क्लास की शुरुआत हुई है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा…
1. केसी सिन्हा के बाद फिल्म डायरेक्टर चेतना ने छोड़ी जनसुराज
बांकीपुर उपचुनाव से पहले आज गुरुवार को प्रशांत किशोर को एक और झटका लगा है। फिल्म डायरेक्टर चेतना झांब ने पार्टी छोड़ दी है, वो बीजेपी में शामिल हो गई हैं। वहीं फतुहा की प्रखंड प्रमुख श्रुति श्री और वीआईपी नेता आनंद मधुकर यादव ने भी बीजेपी जॉइन की है। इधर, पटना में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को लेकर एक पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में लिखा है, "केसी सिन्हा तो सिर्फ झांकी है, जमानत जब्त होना अभी बाकी है। इनको वोट नहीं, नोट चाहिए।" पूरी खबर पढ़ें

2. पीके के खिलाफ पोस्टर, लिखा: वोट नहीं नोट चाहिए
पटना की सड़क पर जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को लेकर एक पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में लिखा है, "केसी सिन्हा तो सिर्फ झांकी है, जमानत जब्त होना अभी बाकी है। इनको वोट नहीं, नोट चाहिए।" पोस्टर के नीचे "सौजन्य: बांकीपुर की जनता" लिखा गया है। यह पोस्टर राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। पोस्टर में प्रशांत किशोर को टोपी और गमछा पहने दिखाया गया है। पूरी खबर पढ़ें
3. बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रवीश का एनकाउंटर
पटना के बंटी यादव अपहरण-मर्डर केस का मुख्य आरोपी और कुख्यात अपराधी रवीश उर्फ बसिया गुरुवार को पटना में पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में एलएनटी से पूरब बांस घाट जाने वाले कच्चे रास्ते पर सुबह करीब 3 बजे ये मुठभेड़ हुई। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। गोली पुलिस की कार की बोनट पर लगी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली रवीश के दाहिने पैर में लगी। उसे इलाज के लिए PMCH में भर्ती कराया गया है। कुल 2 राउंड फायरिंग हुई है। पूरी खबर पढ़ें
4. 150 स्कूलों में स्मार्ट क्लास की सौगात, CM ने देखा प्रजेंटेशन
पटना के 150 सरकारी स्कूलों में आज से स्मार्ट क्लास की शुरुआत हुई है। पटना के राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय शास्त्री नगर के स्कूल से CM सम्राट चौधरी ने इसकी शुरुआत की। मुख्यमंत्री स्टूडेंट्स के साथ क्लास में बैठे और कोशिका-सेल के फंक्शन को समझा। इसके बाद क्लास में मौजूद स्टूडेंट्स ने विषय से जुड़े सवाल किए। शिक्षकों ने छात्रों के सवालों के जवाब दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री स्कूल के अलग-अलग क्लासरूम में पहुंचे। यहां स्टूडेंट्स ने मुख्यमंत्री को अपने प्रजेंटेशन के बारे में जानकारी दी। CM ने भी छात्रों से सवाल किए। मुख्यमंत्री करीब 7 से 8 क्लासरूम में गए। 30 मिनट तक वे छात्रों से मिले। पूरी खबर पढ़ें

5. अफसर पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर करवाई पति की हत्या
बिहार के सुपौल में अफसर पत्नी ने चलती ट्रेन में अपने इंजीनियर पति की हत्या करा दी। पुलिस ने बताया कि 8 साल पहले 2018 में मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर अस्मिता की शादी इंजीनियर देव कुमार गुंजन से हुई थी। शादी के दूसरे दिन से ही अस्मिता पति की हत्या की साजिश रच रही थी। इसमें उसका बॉयफ्रेंड अजीत कुमार शामिल था। दोनों ने शूटर राजू कुमार को मर्डर के लिए 4 लाख रुपये की सुपारी दी थी। राजू ने पिछले महीने 11 जून को जनसाधारण एक्सप्रेस में देव कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने इसे लूटपाट के दौरान हुई घटना साबित करने की कोशिश की थी। पूरी खबर पढ़ें
6. पुलिस पर युवक की हत्या का आरोप, विरोध में चक्का जाम
नालंदा में बुधवार को पुलिस की गाड़ी ने बाइक सवार एक युवक को रौंद दिया। हादसे में प्रद्युम्न कुमार (23) की मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि पुलिस की गाड़ी में शराब की बोतल रखी थी और सभी नशे में थे। मौत के बाद परिजन और ग्रामीण का गुस्सा भड़क उठा। घटना हरनौत थाना क्षेत्र की है। मृतक के साले विक्की ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने जानबूझकर बाइक में टक्कर मारी है। टक्कर के बाद प्रद्युम्न की सांसें चल रही थीं। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी गाड़ी से उतरा और उसकी गर्दन पर पैर रखकर उसे मार दिया। जब भीड़ वहां पहुंची तो पुलिसकर्मी वहां से फरार हो गए। पूरी खबर पढ़ें
7. जमीन विवाद में मासूम की हत्या, गोतिया पर शक
भागलपुर में ढाई साल के लापता बच्चे का शव श्रीरामपुर घाट के पास नदी किनारे मिला है। बच्चे की बेरहमी से हत्या की गई है। पिता का कहना है, ‘पिटाई के बाद बच्चे की आंख फोड़ने की कोशिश की गई। आंख और कनपटी के पास कील ठोकी गई है। इसके बाद गला घोंटकर उसे मार डाला।’ मृतक की पहचान आदित्य कुमार के तौर पर हुई है। घटना नाथगर थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलने पर सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और FSL की टीम को बुलाया गया। पूरी खबर पढ़ें
8. भगवान जगन्नाथ की निकली रथयात्रा, सीएम ने लगाई झाड़ू
देशभर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जा रही है। पटना में भी इस्कॉन मंदिर से भव्य रथयात्रा निकाली जा रही है। भगवान जगन्नाथ, भाई बलदेव और बहन सुभद्रा 40 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक रथ पर सवार होकर इस्कॉन मंदिर से निकले। रथयात्रा तारामंडल, इनकम टैक्स, जेडी वीमेंस कॉलेज होते हुए दोबारा इस्कॉन मंदिर पहुंचेगी। रथयात्रा से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भगवान जगन्नाथ की आरती उतारी। इसके बाद रथ के आगे झाड़ू लगाया और भगवान के रथ की रस्सी खींचकर यात्रा की शुरुआत की। हरे राम-हरे कृष्ण के जयघोष के बीच हजारों श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए। पूरी खबर पढ़ें

9. फूलों से सजी एबुंलेंस, डीजे के साथ नवजात बेटी का स्वागत
बेटियों को लेकर समाज की सोच बदल रही है और इसकी एक बेहद खूबसूरत और दिल को छू लेने वाली तस्वीर बेगूसराय जिले से सामने आई है। जहां आमतौर पर लोग बेटों के जन्म पर जश्न मनाते हैं, वहीं बेगूसराय के बछवाड़ा प्रखंड अंतर्गत रुदौली गांव में एक बेटी के जन्म पर ऐसा ऐतिहासिक जश्न मनाया गया। जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। यहां पांच बेटों के बाद जब एक नन्हीं परी ने जन्म लिया, तो पूरे परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस खुशी को यादगार बनाने के लिए अस्पताल से घर तक बेटी का स्वागत किसी राजकुमारी की तरह किया गया। पूरी खबर पढ़ें