.
आज की सबसे बड़ी खबर डीडवाना-कुचामन जिले से है। कुचामन सिटी में सरकारी हॉस्पिटल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद 7 मरीजों की आंखें सफेद पड़ गईं। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा...
पहले टॉप 5 खबरें 1. चूरू में बाजारों में भरा पानी, सवाई माधोपुर में झरने बहे सावन के पहले दिन राजस्थान के कई शहरों में सुबह से रुक-रुककर बारिश हुई। जयपुर, सवाई माधोपुर, चूरू सहित कई जिलों के अलग-अलग हिस्सों में पानी बरसा। जयपुर के चौमूं में सड़कें डूब गईं। चूरू के सरदारशहर के बाजारों में 3 फीट तक पानी भर गया। सवाई माधोपुर के रणथंभौर में झरने बहने लगे। पूरी खबर पढ़ें

2. मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद सफेद हुईं आंखें डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन सिटी में सरकारी हॉस्पिटल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद मरीजों की आंखें सफेद पड़ गईं। 7 मरीजों की आंखों में ऐसा इंफेक्शन (संक्रमण) हुआ कि इनमें से 5 को देर रात जयपुर लाना पड़ा, जबकि 2 मरीजों को सुबह अजमेर रेफर किया गया। पूरी खबर पढ़ें
3. 2 छात्र नेता और 1 छात्रा पानी की टंकी पर चढ़े जयपुर में NSUI से जुड़े 2 छात्र नेता और एक छात्रा पानी की टंकी पर चढ़ गए। तीनों स्टूडेंट दिल्ली में जंतर-मंतर पर युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे और राजस्थान के विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव की बहाली की मांग कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें

4. गहलोत बोले- मैनेजमेंट नहीं सुधरा तो आगे भी पेपरलीक होंगे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- अगर ढंग से मैनजमेंट नहीं हुआ तो आगे भी पेपरलीक होंगे। अभी पेपरलीक इसलिए नहीं हो रहे हैं, क्योंकि हमने कानून पास किया, हमने प्रोसेस को बदला था। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा- ये क्यों श्रेय ले रहे हैं, इन्होंने क्या किया? पूरी खबर पढ़ें
5. जूते बनाने वाले को मिला 6.79 करोड़ का GST नोटिस बालोतरा जिले के गुड़ामालानी में जूते बनाने वाले कारीगर को तमिलनाडु से 6.79 करोड़ का जीएसटी नोटिस मिला है। खाता बंद होने पर वह 25 जुलाई को स्टेट बैंक गया तो 3 दिन बाद बुलाया। 28 जुलाई को दोबारा बैंक जाने पर GST का नोटिस थमा दिया। पूरी खबर पढ़ें

अब 3 अहम खबरें 6. स्टूडेंट को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-सरियों से पीटा अलवर में थार और बाइक पर आए बदमाशों ने स्कूटी पर जा रहे स्टूडेंट को टक्कर मारकर सड़क पर गिरा दिया। उसे थार से कुचलने का प्रयास किया। रिवॉल्वर दिखाकर जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। फिर उसे लाठी-सरियों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सिर पर रिवॉल्वर के बट से वार भी किया। पूरी खबर पढ़ें

7. हॉस्पिटल में जांचें नॉर्मल आई, बाहर निकलते ही दम तोड़ा कोटा में युवक को घबराहट होने पर छोटा भाई कार से हॉस्पिटल लेकर पहुंचा। यहां सभी जांचें नॉर्मल आई तो डॉक्टर से 1 महीने की दवा लिख दी। घर लौटते समय हॉस्पिटल से गेट के बाहर निकलते ही उसे उल्टी हुई। भाई वापस हॉस्पिटल लेकर आया तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें
8. तेज रफ्तार SUV ने स्कूटी सवार को कुचला, मौत जयपुर में तेज रफ्तार SUV की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के दौरान कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और टायर फट गया। इसके कारण ड्राइवर गाड़ी ज्यादा दूर तक नहीं भगा सका। ड्राइवर थोड़ी दूरी पर गाड़ी रोक कर फरार हो गया। पूरी खबर पढ़ें

खबर जो हटकर है 9. युवक के पैन कार्ड पर दिल्ली में चल रही कंपनी अलवर में कृषि कंपनी के सुपरवाइजर के पैन कार्ड पर दिल्ली में कंपनी खोलने का मामला सामने आया है। युवक बिजनेस शुरू करने के लिए सीए के पास पहुंचा तो पता चला कि उसके पैन कार्ड पर 2 साल में 11.95 करोड़ का बिजनेस हुआ है। पूरी खबर पढ़ें
कल क्या होगा खास 10. जयपुर में होगी कॉमनवेल्थ पीस मीडिएशन कॉन्फ्रेंस जयपुर में कॉमनवेल्थ पीस, मेडिएशन एंड रूल ऑफ लॉ कॉन्फ्रेंस की 31 जुलाई से शुरुआत होगी। तीन दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन CJI न्यायमूर्ति सूर्यकांत करेंगे।