Bhopal Electric Bus: फर्स्ट फेज में 10 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू, 7 से 50 रुपए किराया कैश, आगे शुरू करेंगे कैशलेश भुगतान

Published on 30 जुल॰ 2026

Bhopal Electric Bus Operations Launched: भोपाल में फर्स्ट फेज में 10 इलेक्ट्रिक बसों का कमर्शियल संचालन शुरू कर दिया है।

इलेक्ट्रिक बसों को अभी चिरायु हॉस्पिटल से बोर्ड ऑफिस मेट्रो स्टेशन, बैरागढ़ चिचली तक और चिरायु हॉस्पिटल से बोर्ड ऑफिस मेट्रो स्टेशन, रेलवे कोच फैक्ट्री तक चलाया जा रहा है। इसमें फिलहाल साल 2022 में परिवहन विभाग द्वारा पूर्व अनुमोदित किराया लागू रहेगा। 

बीसीसीएल के मुताबिक, परिवहन विभाग से अनुमोदित किराया दर के तहत यात्रियों से प्रति किलोमीटर 1.60 रुपए किराया लिया जाएगा। अलग-अलग स्टॉप पर 7 से 9 रुपए और 45 से 50 रुपए तक किराया लिया जाएगा।

बसों में डिजिटल टिकटिंग व्यवस्था के तहत कैशलेस भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। ऑनलाइन भुगतान की सुविधा इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन (ETM) के माध्यम से प्रदान की जाएगी। क्यूआर कोड स्कैनिंग समेत सभी डिजिटल भुगतान की सुविधा रहेगी।

जानें ई-बसों की खासियत, सुरक्षा और बचाव तक

एआईएस-140 जीपीएस डिवाइस और यात्रियों की सुरक्षा के लिए पैनिक बटन लगाए हैं, जिनसे बसों के संचालन की रीयलटाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। 

डिजिटल टिकटिंग और पास बनवाने के लिए मोबाईल ऐप की सुविधा भी उपलब्ध है। यह इलेक्ट्रिक बसें पूरी तरह वातानुकूलित हैं।

5 CCTV, AI कैमरे युक्त पैसेंजर काउंटर सिस्टम

यात्रियों सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक बस में 5 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। एक कैमरा सामने, एक कैमरा पीछे और 3 कैमरे बस के अंदर अलग-अलग जगह लगे हैं। 

बीसीएलएल कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरों से रीयलटाइम मॉनिटिरिंग की जाएगी। दोनों दरवाजों पर एआई कैमरा युक्त पैसेंजर काउंटर सिस्टम लगा है।

दिव्यांगों के लिए ऑटोमेटिक व्हील चेयर लिफ्टिंग

दिव्यांगों की सुविधा के लिए ऑटोमेटिक हाइड्रोलिक व्हील चेयर लिफ्टिंग भी उपलब्ध है। जिसकी मदद से दिव्यांगों या चलने में असमर्थ यात्रियों को बस के अंदर तक लाने की सुविधा है।

खिड़की पर इमरजेंसी हैमर, सीट पर पैनिक बटन

किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रत्येक खिड़की पर इमरजेंसी हैमर दिया गया है, जिसे जरूरत पड़ने पर यात्री इस्तेमाल कर सकते हैं।

प्रत्येक सीट के पास इमरजेंसी पैनिक और स्टॉप बटन दिए गए हैं, जिसका खासकर महिलाएं अपनी सुरक्षा के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: मप्र में PSC की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा स्थगित: तीसरे चरण के 5 विषयों की एग्जाम अब 4 अक्टूबर को, नए कैंडिडेट्स के लिए शेड्यूल जारी

एलईडी पर अगले स्टॉप्स के नाम डिस्प्ले हो रहे हैं

इलेक्ट्रिक बसों में यात्री इन्फॉर्मेशन सिस्टम के लिए पांच एलईडी पैनल लगे हैं, जिससे बस संचालन के टाइम यात्रियों की सुविधा के लिए आगामी बस स्टॉप्स के नाम डिस्प्ले हो रहे हैं।

साथ ही, पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम से आगामी बस स्टॉप्स के नाम भी अनाउंस किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: दतिया उपचुनाव: दोपहर 1 बजे तक 48.91% मतदान, कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह-पूर्व मंत्री नरोत्तम ने डाला वोट, BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी बूथों के भ्रमण पर

इलेक्ट्रिक बसों का चि​ह्नित रूट

  • सूखी सेवनिया से मोजपुर (49 किमी)
  • अटल बिहारी यूनिवर्सिटी से आरआरएफ कैंप बगरोदा (50.6 किमी)
  • औद्योगिक क्षेत्र अचारपुरा से बीडीए कॉलोनी (32 किमी)
  • औद्योगिक क्षेत्र अचारपुरा से बिलकिसगंज (41.8 किमी)
  • परवलिया सड़क से औबेदुल्लागंज (56.8 किमी)
  • सीहोर से रातापानी (68.5 किमी)
  • सीहोर से कटारा बायपास तिराहा (53.7 किमी)
  • कोच फैक्ट्री से औबेदुल्लागंज (41.3 किमी)
  • फंदा से मंडीदीप (65.3 किमी)
  • बिलखिरिया से सीहोर (61.5 किमी)
  • फंदा से आईबीडी रॉयल सलैया (40.2 किमी)
  • कोच फैक्ट्री से गोल-जोड़ (28 किमी)

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव की घोषणा: 17 अगस्त को वोटिंग होगी, 31 जुलाई और 1 अगस्त को बांटेंगे नामांकन फॉर्म