इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के फॉलोअर्स 10 करोड़ के पार, GenZ प्रोटेस्ट पर बनाए थे दो वर्टिकल वीडियोज

Published on 28 जुल॰ 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक नया मुकाम हासिल कर लिया है. अब इंस्टाग्राम पर उनके 105 मिलियन (10.5 करोड़) फॉलोअर्स की संख्या पार हो चुकी है. इंस्टाग्राम पर हाल ही में उन्होंने CJP प्रदर्शन के चलते दो वीडियो पोस्ट किए थे, जिनपर मिलियन में लाइक हैं.

X

प्रधानमंत्री ने एक सप्ताह में इंस्टाग्राम पर बनाए 40 लाख नए फॉलोअर्स. (File Photo: PTI)

प्रधानमंत्री ने एक सप्ताह में इंस्टाग्राम पर बनाए 40 लाख नए फॉलोअर्स. (File Photo: PTI)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नया मुकाम हासिल कर लिया है. अब प्रधानमंत्री के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 105 मिलियन (10.5 करोड़) के पार हो चुकी है. इतना ही नहीं, बीते सिर्फ एक सप्ताह के दौरान नए 40 लाख फॉलोअर्स को शामिल किए हैं. 

एक सप्ताह पहले उनके फॉलोअर्स की संख्या 101 मिलियन (10.1 करोड़) थी, जो अब 105 मिलियन (10.5 करोड़) के पार पहुंच चुकी है. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  इंस्टाग्राम पर अब तक सिर्फ 1452 पोस्ट किए हैं. यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि वे इंस्टाग्राम पर किसी को फॉलो नहीं करते हैं.  CJP प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ वीडियो पोस्ट किए थे, जो रातों-रात वायरल भी हुए थे.

सम्बंधित ख़बरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोस्ट किए गए वीडियो में छात्रों को बताया है कि वह पेपर लीक पर सख्स कानून लेकर आ रहे हैं. साथ ही उन्होंने बताया था कि पेपर लीक एक बड़ा मुद्दा है, जिसे रोकने के लिए सरकार उस पर गंभीरता से विचार कर रही है. हाल ही में CJP प्रदर्शन के चलते केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था. 

पीएम मोदी ने जंतर-मंतर पर चल रहे GenZ-CJP प्रोटेस्ट को एड्रेस करते हुए वर्टिकल वीडियो बनाया था. इस वीडियो को भी काफी व्यूज मिले. यहां तक ये पीएम मोदी के इंस्टाग्राम हैंडल पर सबसे ज्यादा देखे गए रील्स में दूसरे नंबर पर आ गया. 

दरअसल पीएम मोदी ने वीडियो ही इसलिए बनाया ताकि GenZ ऑडिएंस तक उनका वीडियो पहुंच सके. इंस्टाग्राम एल्गोरिद्म वर्टिकल वीडियोज को ज्यादा प्रोमोट करता है. प्रोटेस्ट से जुड़े वीडियोज काफी वायरल भी हो रहे थे. प्रोटेस्ट पर बनाए गए तमाम वीडियोज का व्यूज अच्छा था. 

पीएम के दो बैक टु बैक वीडियोज की वजह से ना सिर्फ वीडियो रीच बढ़ी, बल्कि उनके अकाउंट के फॉलोअर्स भी अच्छे खासे बढ़े. इसकी भी वजह इंस्टाग्राम का एल्गोरिद्म रहा. वीडियोज को अच्छा पुश मिला और 10.1 करोड़ से बढ़ कर पीएम मोदी के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या 10.5 करोड़ पार कर गई है. 

---- समाप्त ----

ये भी देखें

Live TV

aaj tak epaper in hindi