कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में: गद्दा फैक्ट्री में आग लगी, कपड़े का शोरूम जला, छात्र के पेट के आरपार हो गई 7 फीट की लाठी - Kanpur News

Published on 21 अग॰ 2026

कानपुर की कल (गुरुवार) की 10 बड़ी खबरें…हाईस्कूल के एक छात्र के पेट में 7 फीट की लाठी आरपार हो गई। ग्राइंडर से काटकर निकाला गया। सचेंडी में एक गद्दा फैक्ट्री में आ लग गई। दूसरी घटना में लालबंगला मार्केट के शोरूम में आग लग गई। वहां रखे कपड़े औैर फर्नीच

.

हिंदू युवक से लव मैरिज करने वाली महिला की संदिग्ध हालत में मौत। परिवार ने हत्या का आरोप लगाया। भाजपा कार्यालय में मारपीट का मामला थाने पहुंच गया। पूर्व जिला मंत्री समर्थकों के साथ धरने पर बैठकर FIR की मांग की। मेगा लेदर क्लस्टर में 329 लोगों से 35 करोड़ की ठगी की शिकायत।

कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…।

अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए… 1- छात्र के पेट से आर-पार हुई 7 फीट की लाठी: गिल्ली-डंडा खेलते समय बाउंड्री से गिरा

कानपुर में हाईस्कूल के एक छात्र के पेट में घुसी 7 फीट की लाठी को ऑपरेशन करके निकाला गया। डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी के दौरान पहले ग्राइंडर से लाठी के टुकड़े किए। उसके बाद करीब साढ़े चार घंटे चले ऑपरेशन के दौरान लाठी को 1-1 इंच करके बाहर निकाला।कन्नाैज का रहने वाला छात्र गिल्ली-डंडा खेलते समय कॉलेज की बाउंड्री से गिर गया था। एक लाठी छात्र के पेट के आर-पार हो गई।पूरी खबर पढ़ें

2- साइबर ठगी में स्माल फाइनेंस बैंक का रिलेशन मैनेजर अरेस्ट: साइबर ठगी के लिए बोगस अकाउंट खुलवाए

बर्रा पुलिस ने 250 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में 10वां आरोपी स्माल फाइनेंस बैंक के रिलेशन मैनेजर गुजैनी निवासी मुकेश झा को अरेस्ट कर लिया। शातिर ही साइबर ठगों को बोगस फर्मों के नाम पर बैंक में अकाउंट खुलवाए थे। इसके साथ ही अकाउंट में करोड़ों के लेनदेन का एक्सेस दिया था। बैंक अफसर साइबर ठगों के बैंक अकाउंट में होने वाले ट्रांजेक्शन का 10 फीसदी कमीशन पर पूरा फर्जीवाड़ा कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ें

3- पनकी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, हंगामा:हिंदू युवक से की थी लव मैरिज

पनकी में हिंदू युवक से लव मैरिज के 11 साल बाद महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पड़ोसियों की सूचना पर मृतका के परिजन घर पहुंचे तो ससुरालीजनों ने महिला के बाथरूम में गिरकर मौत होने की जानकारी दी गई। वहीं परिजनों ने महिला को पीट–पीटकर मार डालने का आरोप लगाया। कहा कि-मृतका के पूरे शरीर पर चोट के निशान थे, मारपीट से उसका चेहरा नीला पड़ा हुआ था।पूरी खबर पढ़ें

4-गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग, 50 फीट तक धुआं उठा: 10 से ज्यादा दमकल गाड़ियां पहुंचीं

कानपुर में गुरुवार शाम गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और करीब 50 फीट तक उठते धुएं के गुबार देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। आग इतनी विकराल थी कि कुछ ही देर में उसने फैक्ट्री के स्टॉक रूम समेत कई हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।पूरी खबर पढ़ें

5- लालबंगला मार्केट में आग: ब्रांडेड कपड़ों का शोरूम जला, देर से पहुंची दमकल टीम

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र स्थित लालबंगला मार्केट में गुरुवार सुबह 11 बजे एक रेडीमेड कपड़ों के शोरूम में भीषण आग लग गई। आग से दुकान में रखे ब्रांडेड कपड़े, महंगे परफ्यूम और एसी समेत लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। श्यामनगर निवासी दुकान संचालक प्रिंस गुप्ता ने बताया कि उनकी दुकान 'ट्रेंडजिल्ला' लालबंगला की सब्जी मंडी है। पूरी खबर पढ़ें

6- गंगा का जलस्तर बढ़ा: घाटों पर लगाए गए बोर्ड, स्नान व बोटिंग पर लगाई गई रोक

पहाड़ों पर हो रही बारिश का असर गंगा के जलस्तर पर भी दिखने लगा है। गंगा घाटों पर स्नान रोकने के साथ साथ बोर्ड लगाए गए हैं। गंगा चेतावनी बिंदु के करीब है। गंगा बैराज के अपस्ट्रीम में जलस्तर 113.620 मीटर और डाउनस्ट्रीम में 113.470 मीटर दर्ज किया गया है। यहां चेतावनी बिंदु 114 मीटर और खतरे का निशान 115 मीटर है। यानी अपस्ट्रीम में गंगा चेतावनी बिंदु से महज 38 सेंटीमीटर नीचे है।पूरी खबर पढ़ें

7- 58 साल पुरानी मार्केट की छत भरभराकर गिरी: दुकान के बाहर सो रहे 3 मजदूर मलबे में दबे

कानपुर में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार देर रात नजीराबाद थाना क्षेत्र के सरोजिनी नगर स्थित सरिया मंडी में जर्जर छत भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त दुकान के बाहर सो रहे तीन मजदूर मलबे में दब गए। तेज आवाज के साथ छत गिरने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से मलबा हटवाकर तीनों मजदूरों को बाहर निकलवाया। पूरी खबर पढ़ें

8- भाजपा कार्यालय में मारपीट का मामला थाने पहुंचा: पूर्व जिला मंत्री समर्थकों के साथ धरने पर बैठे

कानपुर में भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यक्रम के दौरान दो पदाधिकारियों के बीच हुई मारपीट का मामला अब थाने पहुंच गया है। पूर्व जिला मंत्री शिवपूजन सविता ने जिला सह-मीडिया प्रभारी डॉ. विनय सिंह राठौर पर जातिसूचक गालियां देने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। कार्रवाई की मांग को लेकर वह बुधवार देर रात समर्थकों के साथ हनुमंत विहार थाने पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें

9- दो महिलाओं ने किया सुसाइड, थाने में हंगामा: बेटे की चाहत में ससुरालीजन प्रताड़ित करते थे

कानपुर के हनुमंत विहार और बर्रा थाना क्षेत्र में दो विवाहिताओं ने फंदे से लटककर जान दे दी। हनुमंत विहार में 36 साल की महिला की मौत के मामले में मायके वालों ने ससुरालीजनों पर बेटे की चाहत में प्रताड़ित करने और दूसरी शादी का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम के बाद मृतका के परिजनों ने थाने में शव रखकर हंगामा किया। उनकी मांग थी कि पत्नी का अंतिम संस्कार पति करे। पूरी खबर पढ़ें

10- वार्ड 14 में गंदगी पर पार्षद ने खोला मोर्चा:महिलाओं के साथ लगाई झाड़ू

कानपुर के वार्ड 14 सब्जीमंडी किदवईनगर में बदहाल सफाई व्यवस्था के विरोध में पार्षद शालू सुनील कनौजिया ने गुरुवार को नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ सात दिवसीय नाली-झाड़ू-कूड़ा आंदोलन शुरू किया है। आंदोलन के पहले दिन पार्षद ने पूर्व पार्षद सुनील कनौजिया और महिलाओं के साथ राखी मंडी और जूही गढ़ा में खुद नालियों की सफाई की और झाड़ू लगाकर कूड़ा उठाया। पूरी खबर पढ़ें