Jul 28, 2026 04:23 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
मुख्य बातें
- इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी ओम इंफ्रा के शेयर मंगलवार को 11% से ज्यादा चढ़कर 97 रुपये पर पहुंच गए
- कंपनी को 569 करोड़ रुपये का एक बड़ा ऑर्डर छत्तीसगढ़ के वाटर रिसोर्सेज डिपार्टमेंट से मिला है
- विजय केडिया के पास कंपनी के 24 लाख शेयर हैं

दिग्गज निवेशक विजय केडिया की इनवेस्टमेंट फर्म केडिया सिक्योरिटीज ने ओम इंफ्रा के 24 लाख शेयर खरीद रखे हैं।
इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर से जुड़ी कंपनी ओम इंफ्रा को एक बड़ा ऑर्डर मिला है। 569 करोड़ रुपये के छत्तीसगढ़ इरिगेशन प्रोजेक्ट के लिए ओम इंफ्रा सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी (लोएस्ट बिडर या L1) के रूप में उभरी है। कंपनी के शेयर मंगलवार को रॉकेट सा उड़ गए हैं। ओम इंफ्रा के शेयर BSE में इंट्राडे के दौरान 11 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 97 रुपये पर पहुंच गए। शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक विजय केडिया का इस इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी पर बड़ा दांव है।
छत्तीसगढ़ के वाटर रिसोर्सेज डिपार्टमेंट से मिला है ऑर्डर
ओम इंफ्रा (Om Infra) ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि कंपनी 568.98 करोड़ रुपये के कॉन्ट्रैक्ट के लिए लोएस्ट बिडर के रूप में उभरी है। कंपनी को यह कॉन्ट्रैक्ट वाटर रिसोर्सेज डिपार्टमेंट, छत्तीसगढ़ से मिला है। इस प्रोजेक्ट में महानदी नदी पर मोहमेला सिरपुर बैराज प्रोजेक्ट का कंस्ट्रक्शन शामिल है। साथ ही, एक पाइप इरिगेशन नेटवर्क और रायपुर जिले में पांच साल का ऑपरेशन एंड मेंटीनेंस भी शामिल है। इससे पहले 17 जुलाई को ओम इंफ्रा को वाटर रिसोर्स डिपार्टमेंट, राजस्थान से 482.27 करोड़ रुपये का ईपीसी टर्नकी कॉन्ट्रैक्ट मिला था।
विजय केडिया के पास ओम इंफ्रा के 24 लाख शेयर
स्टॉक मार्केट के दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी ओम इंफ्रा (Om Infra) पर बड़ा दांव लगाया हुआ है। विजय केडिया की इनवेस्टमेंट इकाई केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड ने ओम इंफ्रा के 24 लाख शेयर खरीद रखे हैं। कंपनी में विजय केडिया की 2.49 पर्सेंट हिस्सेदारी है। केडिया के अलावा क्वांट म्यूचुअल फंड ने भी कंपनी पर दांव लगाया हुआ है। क्वांट म्यूचुअल फंड के पास कंपनी के 39,12,619 शेयर हैं। कंपनी में क्वांट म्यूचुअल फंड की 4.06 पर्सेंट हिस्सेदारी है।
575% से ज्यादा उछल गए हैं ओम इंफ्रा के शेयर
इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी ओम इंफ्रा के शेयर पिछले 6 साल में 575 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 31 जुलाई 2020 को 13.60 रुपये पर थे। ओम इंफ्रा के शेयर 28 जुलाई को BSE में इंट्राडे के दौरान 97 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 5 साल में कंपनी के शेयरों में 175 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। चार साल में कंपनी के शेयर 170 पर्सेंट उछले हैं। हालांकि, पिछले एक साल से ओम इंफ्रा के शेयर दबाव में हैं। कंपनी के शेयर पिछले एक साल में 15 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। ओम इंफ्रा के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 143.60 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 71.72 रुपये है।
लेखक के बारे में
Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।
और पढ़ें