भोपाल/पटना/जयपुर/लखनऊ10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

देश के कई राज्यों में मानसून सक्रिय है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत छह राज्यों में गुरुवार को बारिश का अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी हुई।
हिमाचल में गुरुवार सुबह रोहतांग, भरमौर और मनाली के पहाड़ों पर एक से डेढ़ इंच बर्फ गिरी। इन क्षेत्रों में 15 अक्टूबर के आसपास हिमपात होता है, लेकिन इस बार करीब एक महीना पहले बर्फ देखने को मिली है।
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले की गुरेज घाटी में बर्फबारी हुई है। उत्तराखंड के केदारनाथ, हेमकुंड साहिब और चमोली में भी ओलों के साथ हल्की बर्फ गिरी है।
देहरादून में गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई। पिथौरागढ़ में आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर दोबारा लैंडस्लाइड हुई।
उत्तर प्रदेश के बरेली में तूफानी बारिश हुई। किला पुल पर पेड़ टूटकर गिर गया। कच्ची दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई। दूसरी घटना में दीवार गिरने से दादी-पोती की मौत हो गई।
सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

हिमाचल में मनाली और रोहतांग के पहाड़ों पर बर्फबारी हुई।

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में बर्फबारी हुई।

उत्तराखंड के हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में गुरुवार सुबह बारिश हुई।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में गुरुवार सुबह धुंध छा गई। इसके चलते विजिबिलिटी घट गई।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड हुई।

उत्तराखंड के चमोली में बैरांगना के पास लैंडस्लाइड हुई।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया।

देशभर में मौसम-बारिश से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
.
अपडेट्स
10:42 AM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
हिमाचल के मनाली-रोहतांग व भरमौर में बर्फबारी
09:19 AM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
केदारनाथ में पहाड़ों पर बर्फबारी हुई
09:00 AM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड के पहाड़ों पर ओले गिरे, बर्फबारी हुई
उत्तराखंड के केदारनाथ, हेमकुंड साहिब और चमोली स्थित रुद्रनाथ जी में भी ओलों के साथ हल्की बर्फबारी हुई है।
08:57 AM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
हिमाचल प्रदेश में सीजन की पहली बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले ही बर्फबारी देखने को मिली है। आज सुबह तड़के रोहतांग, भरमौर और मनाली के ऊंचे पहाड़ों पर एक से डेढ़ ईंच मोटी बर्फ की चादर बिछी। यह इस सीजन का पहला हिमपात है।
05:01 AM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर की गुरेज घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले की गुरेज घाटी के काबुल गली में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और पहाड़ों पर हल्की बर्फ की परत जम गई।
गुरेज घाटी एलओसी के पास स्थित है और यहां सर्दियां लंबे समय तक रहती हैं। ऊंचे इलाकों में सीजन की शुरुआत में ही बर्फबारी होने लगती है।
04:23 AM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
हिमाचल प्रदेश: सोलन में भारी बारिश और आंधी-तूफान से पारा गिरा
03:33 AM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के कई हिस्सों में गुरुवार सुबह बारिश हुई
02:46 AM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश: अब तक 33.1 इंच बारिश, मानसून की विदाई में 13 दिन बाकी

मध्य प्रदेश में इस मानसूनी सीजन में अब तक औसत 33.1 इंच बारिश हो चुकी है, जो कोटे की 88.7% है। 23 जिलों में सामान्य या इससे ज्यादा पानी गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37.3 इंच है। पूरी खबर पढ़ें…
02:43 AM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
राजस्थान: श्रीगंगानगर में तेज बरसात, 23 जिलों में अलर्ट

राजस्थान के 23 जिलों में गुरुवार को तेज बारिश का यलो अलर्ट है। बुधवार को राजसमंद, पाली, करौली, जोधपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर समेत कई इलाकों में बारिश हुई। श्रीगंगानगर में तूफानी बारिश के साथ ओले गिरे। पूरी खबर पढ़ें…
02:40 AM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
पंजाब: जालंधर-पठानकोट में बारिश, तापमान सामान्य से 0.7° ज्यादा

जालंधर-पठानकोट में गुरुवार सुबह बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज राज्य के सभी जिलों और चंडीगढ़ में बारिश की संभावना जताई है। 8 जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…
02:34 AM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
हिमाचल प्रदेश: शिमला में छाया अंधेरा, विजिबिलिटी 20 मीटर से भी नीचे

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला समेत राज्य के ज्यादातर हिस्सों में गुरुवार सुबह बारिश हुई। शिमला में सुबह 7.15 बजे अंधेरा सा छा गया। इससे विजिबिलिटी 20 मीटर से भी नीचे गिर गई। मौसम विभाग ने छह जिलों में मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है। पूरी खबर पढ़ें…
02:27 AM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
यूपी: 35 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 सितंबर से मानसून वापसी की संभावना

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में 35 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 20 सितंबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 22 सितंबर से पूरे प्रदेश में मौसम के शुष्क होने के आसार हैं। पूरी खबर पढ़ें…
02:24 AM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
हरियाणा: 17 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट; बिजली डिमांड 11,500 MW पहुंची

हरियाणा के कई हिस्सों में बुधवार देर रात और गुरुवार सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भारी राहत मिली। मौसम विभाग ने 17 जिलों में हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। पूरी खबर पढ़ें…
02:21 AM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़: 3 सिस्टम एक्टिव, 19 सितंबर से भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में ज्यादातर जिले सूखे रहे, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। सरायपाली और कटेकल्याण में 10-10mm बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक 19 सितंबर से प्रदेश में कुछ जगहों पर तेज बारिश होने के आसार हैं। पूरी खबर पढ़ें…
02:17 AM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
बिहार: बाढ़ से 50 लाख लोग प्रभावित, 14 जिलों में हेवी रेन की चेतावनी

बिहार में गंगा के जलस्तर ने 2016 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और पानी एक फीट ऊपर बह रहा है। बिहार में गंगा, गंडक और सरयू नदियों का पानी उतरते ही बाढ़ का खौफनाक मंजर सामने आ गया है। राज्य में बाढ़ से करीब 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
02:05 AM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड: देहरादून में तेज बारिश, सड़कें बनीं तलाब

उत्तराखंड के देहरादून में गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई। कई इलाकों में पानी भर गया। 17 सितंबर को उत्तराखंड में गरज-चमक का अलर्ट है, जबकि 18 सितंबर से कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। पूरी खबर पढ़ें…
02:00 AM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
चेन्नई में गर्मी; पारा 34° तक रहने का अनुमान