Aug 29, 2026 10:08 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

भारत में बनी कारों को दुनिया भर के बाजारों में काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। अगर बीते महीने यानी जुलाई, 2026 की बात करें तो Hyundai Verna देश की सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट होने वाली कार बन गई है।

हुंडई वरना एक्सपोर्ट जुलाई 2026
केवल
₹14,400/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
भारत में बनी कारों को दुनिया भर के बाजारों में काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। अगर बीते महीने यानी जुलाई, 2026 की बात करें तो हुंडई वरना (Hyundai Verna) देश की सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट होने वाली कार बन गई है। इस दौरान हुंडई वरना ने 49.63 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 7,124 यूनिट कारों का एक्सपोर्ट किया। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी जुलाई, 2025 में यह आंकड़ा 4,761 यूनिट दर्ज किया गया था। हालांकि, इसी दौरान भारतीय मार्केट में वरना को 1,000 से भी कम खरीददार मिले। आइए जानते हैं इस दौरान देश से सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट की जाने वाली टॉप-10 कारों के आंकड़ों के बारे में विस्तार से।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 5.65 - 11.13 लाख
₹ 6.85 - 11.98 लाख
₹ 5.81 - 10.35 लाख
₹ 66.1 - 71.8 लाख
₹ 60.55 - 63.5 लाख
₹ 53 लाख
दूसरे नंबर पर रही मारुति जिम्नी
एक्सपोर्ट की इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर मारुति सुजुकी जिम्नी रही। जिम्नी ने इस दौरान 15.12 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 5,784 यूनिट कारों का निर्यात किया। वहीं, तीसरे नंबर पर एक्सपोर्ट की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी फ्रोंक्स रही। फ्रोंक्स ने इस दौरान 9.17 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 4,570 यूनिट कारों का एक्सपोर्ट किया। इसके अलावा, चौथे नंबर पर हुंडई i10 निओस रही। इसने 1.63 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 4,554 यूनिट्स का एक्सपोर्ट दर्ज किया।
पांचवें स्थान पर रही हुंडई ऑरा
एक्सपोर्ट की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हुंडई ऑरा का कब्जा रहा। ऑरा ने इस दौरान 22.64 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी को साथ कुल 4,447 यूनिट कारों का एक्सपोर्ट किया। वहीं, छठे नंबर पर एक्सपोर्ट की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी डिजायर रही। डिजायर ने इस दौरान 34.81 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 3,919 यूनिट कारों का निर्यात किया।
68% बढ़ा मैग्नाइट का एक्सपोर्ट
दूसरी ओर एक्सपोर्ट की इस लिस्ट में सातवें स्थान पर निसान मैग्नाइट रही। मैग्नाइट ने इस दौरान 68.83 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 3,537 यूनिट कारों का एक्सपोर्ट किया। वहीं, आठवें नंबर पर एक्सपोर्ट की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी स्विफ्ट रही। स्विफ्ट ने इस दौरान 12.99 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 3,001 यूनिट कारों का एक्सपोर्ट किया।
दसवें नंबर पर रही अर्टिगा
एक्सपोर्ट की इस लिस्ट में नौवें नंबर पर फॉक्सवैगन वर्टस रही। वर्टस ने इस दौरान 59.76 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 2,890 यूनिट कारों का एक्सपोर्ट किया। इसके अलावा, दसवें नंबर पर एक्सपोर्ट की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी अर्टिगा रही। अर्टिगा ने इस दौरान 56.91 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 2,873 यूनिट कारों का एक्सपोर्ट किया।
