पटना में तेज रफ्तार बाइक ने छात्र को रौंदा, मौत: 100kmph की स्पीड से टकराया, गली में साइकिल चला रहा था मासूम; परिवार में मातम - Patna News

Published on 9 अग॰ 2026

पटना16 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र की पंजाबी कॉलोनी में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान सनोज कुमार के बेटे उत्कर्ष कुमार के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि रविवार होने के कारण उत्कर्ष घर के पास गली में साइकिल चला रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में लहरिया कट बाइक चला रहे युवक ने पीछे से बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चा सड़क पर गिरकर काफी दूर तक घसीटता चला गया और मौके पर ही अचेत हो गया। अस्पताल ले जाने तक उसकी मौत हो गई।

उत्कर्ष दूसरी कक्षा का छात्र था और रघुनाथ टोला स्थित स्प्रिंडल पब्लिक स्कूल में पढ़ता था।

हादसे से जुड़ी तस्वीर…

पहले बच्चा साइकिल से गुजरा, फिर पीछे बाइक सवार तेज रफ्तार में जाते दिखे

पहले बच्चा साइकिल से गुजरा, फिर पीछे बाइक सवार तेज रफ्तार में जाते दिखे

इसी जगह पर बाइक सवारों ने साइकिल सवार बच्चे को मारी टक्कर।

इसी जगह पर बाइक सवारों ने साइकिल सवार बच्चे को मारी टक्कर।

जिस बाइक से एक्सीडेंट हुआ है, उस पर पुलिस का स्टिकर लगा है।

जिस बाइक से एक्सीडेंट हुआ है, उस पर पुलिस का स्टिकर लगा है।

80 से 100 kmph की रफ्तार में थी बाइक

प्रत्यक्षदर्शियों पड़ोसी विवेक कुमार ने बताया, ‘बच्चा छुट्टी होने के चलते सुबह साइकिल चलाने के लिए गली में निकला ही था। तब तक ट्रिपल बाइक सवार ने ठोकर मार दी। बाइक की स्पीड 80 से 100 kmph रही होगी।'

बाइक पर सवार थे तीन युवक

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बाइक सवार तीनों युवक भी सड़क पर गिर पड़े। दो युवक पकड़े गए, जबकि एक फरार हो गया, जिसे पुलिस तलाश रही है।

जिस बाइक से एक्सीडेंट हुआ है, उस पर पुलिस का स्टिकर लगा है। गाड़ी नंबर 2884 है।आरोपी विशाल कुमार के पिता बिहार पुलिस में हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बाइक सवार युवकों की पहचान और हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

ट्रैफिक थानेदार ब्रजेश कुमार चौहान ने बताया, ‘बाइक चलाने वाला आरोपी विशाल कुमार और उसके एक दोस्त को अरेस्ट किया गया है। आरोपी नेवारी मखदुमपुर जिला जहानाबाद का रहने वाला है। वर्तमान में न्यू अलकापुरी रोड नंबर 9 में रहता है।’

परिवार में मचा कोहराम

उत्कर्ष के पिता सनोज कुमार चितकोहरा बाजार में अपनी दुकान चलाते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

पिता ने बताया कि 20 साल के बाद काफी मन्नत मांगने के बाद बच्चा हुआ था। घर का इकलौता चिराग था। बच्चे के लिए हमने काफी पूजा भी की थी। हादसे के बाद इलाके में भी मातम का माहौल है।

.

खबरें और भी हैं...

  • काजल ने पवन सिंह से प्यार का इजहार किया: कहा-आपका प्यार मिलेगा, पावर स्टार बोले-उतना नहीं है; तेजप्रताप ने कहा-कटप्पा ने मेरे साथ गद्दारी की

    कहा-आपका प्यार मिलेगा, पावर स्टार बोले-उतना नहीं है; तेजप्रताप ने कहा-कटप्पा ने मेरे साथ गद्दारी की|पटना,Patna - Dainik Bhaskar1:15
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • तेजप्रताप बोले-घर से अलग रहने पर तकलीफ होती है: पिता को याद कर भावुक दिखे, पैतृक गांव फुलवरिया में साइकिल चलाई, गाय का दूध निकाला

    पिता को याद कर भावुक दिखे, पैतृक गांव फुलवरिया में साइकिल चलाई, गाय का दूध निकाला|पटना,Patna - Dainik Bhaskar1:13
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • प्राइमरी टीचर्स जैसे प्रोफेसर की ट्रांसफर-पोस्टिंग बिहार सरकार देखेगी: राज्यपाल के पास सिर्फ PG-रिसर्च का अधिकार बचेगा, 50 साल बाद बिहार में बदलेगा यूनिवर्सिटी कानून

    राज्यपाल के पास सिर्फ PG-रिसर्च का अधिकार बचेगा, 50 साल बाद बिहार में बदलेगा यूनिवर्सिटी कानून|पटना,Patna - Dainik Bhaskar1:23
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बिहार की शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी: पटना में कार्यशाला-सह-चिंतन शिविर शुरू, AI से लेकर ऑनलाइन ट्रांसफर नीति पर चर्चा; मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

    • कॉपी लिंक

    शेयर