105 करोड़ पार पहुंची ‘हनुमान’ अंश ने अजय देवगन की ‘सिघंम’, सलमान की 'सिकंदर' को छोड़ा पीछे

Published on 6 सित॰ 2026

Sep 06, 2026 03:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म हनुमान अंश 105 करोड़ पार पहुंच गई है। इस फिल्म के कलेक्शन ने सलमान खान, अजय देवगन समेत कई एक्टर्स की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

Hanuman Ansh

भारत के बाद दुनियाभर में बजेगा 'हनुमान अंश' का ढंका

नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म हनुमान अंश हर दिन नया कमाल कर रही है। पहले दो हफ्तों में बॉक्स ऑफिस पर फेल होने के बाद फिल्म तीसरे और चौथे हफ्ते में धमाका कर रही है। अब फिल्म ने एक और नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। हनुमान अंश ने अपने कुल कलेक्शन से सलमान खान, अजय देवगन की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म इंटरनेशनल रिलीज के बाद ज्यादा कमाई कर सकती है।

हनुमान अंश ने अजय देगन की सिंघम को छोड़ा पीछे

2 करोड़ के छोटे बजट में बनी फिल्म अपने 5 वें हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। 5 वें हफ्ते के शुक्रवार को फिल्म ने 10 करोड़, शनिवार को 16.50 और आज रविवार को दोपहर ढाई बजे तक 6 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ कुल 105.56 करोड़ का कलेक्शन पार लिया है। इस कमाई के साथ फिल्म ने अजय देवगन की फिल्म सिंघम की कमाई 100 करोड़, सलमान खान की फिल्म सिकंदर की कमाई 103 करोड़, अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द राइज के हिंदी वर्जन के 105 करोड़ को पीछे छोड़ दिया है। सिनेमा जगत के लोगों की मानें तो ये फिल्म आगे आने वाले दिनों में कई और रिकॉर्ड बना सकती है।

हनुमान अंश का अब तक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म को प्रोमोट करने के लिए मेकर्स के पास पैसे नहीं थे। होर्डिंग और पोस्टर्स नहीं बन पाए। ऐसे में मेकर्स ने 8 बड़े मंगलवारों को मंदिरों के बाहर भंडारे करवाए। ऐसे ही फिल्म का प्रमोशन किया गया। लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो 1 करोड़ से पहले हफ्ते में 1 करोड़ से थोड़ी ज्यादा। दूसरे हफ्ते में 40 लाख। कई शहरों में तो फिल्म के शो ही हटा दिए गए। फिर हुआ चमत्कार। तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 10 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया और चौथे हफ्ते में 61 करोड़ का धमाका। फिल्म अब तक कुल 105.56 करोड़ कमा चुकी है। आज रविवार की दोपहर तक फिल्म पहले ही 7 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। रत तक ये आंकड़ा 16 करोड़ से पार जाने वाला है।

म्यूजिक कंपोजर ने कही ये बात

फिल्म का म्यूजिक सोशल मीडिया पर तारीफें बटोर रहा है। इसका म्यूजिक कंपोज़ करने वाले साधू तिवारी ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि फिल्म इतना अच्छा परफॉर्म करेगी। उन्होंने इसे हनुमान जी के चमत्कार के साथ ईमानदारी से बनाई गई फिल्म बताया। फिल्म के गानों पर रील्स बन रही हैं।

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।

एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

See Less