एजुकेशन
- Authored by: कुलदीप राघव
- Updated Aug 1, 2026, 08:18 AM IST
Major Dhyan Chand Sports University Admission: मेरठ स्थित प्रदेश के पहले मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के पीजी डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 11 अगस्त 2026 कर दी है।
![]()
मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में अब 11 अगस्त तक आवेदन
Major Dhyan Chand Sports University Admission: मेरठ स्थित प्रदेश के पहले मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के पीजी डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 11 अगस्त 2026 कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन के इस फैसले से उन अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा में आवेदन नहीं कर सके थे।
इस सत्र में पी.जी. डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग के अंतर्गत कबड्डी, हॉकी, बॉक्सिंग, योग, कुश्ती, बैडमिंटन और एथलेटिक्स जैसे प्रमुख खेलों में प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा पी.जी. डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन पाठ्यक्रम के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य खेल क्षेत्र में प्रशिक्षित कोच, विशेषज्ञ और खेल पत्रकार तैयार करना है।
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से कर सकते हैं आवेदन
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं। यह निर्णय अधिक से अधिक योग्य विद्यार्थियों को प्रवेश का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है। विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.sportsuniup.com पर संशोधित पात्रता और प्रवेश संबंधी सभी दिशा-निर्देश उपलब्ध करा दिए गए हैं, ताकि अभ्यर्थी आवेदन से पहले आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकें।
खेल शिक्षा को मिलेगी नई पहचान
मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को अत्याधुनिक खेल अवसंरचना, आधुनिक प्रशिक्षण उपकरण, खेल विज्ञान आधारित शिक्षण प्रणाली और अनुभवी विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिलेगा। विश्वविद्यालय का लक्ष्य केवल खिलाड़ियों को तैयार करना नहीं, बल्कि ऐसे दक्ष प्रशिक्षकों और खेल विशेषज्ञों का निर्माण करना है जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कर सकें।
न्यूनतम शुल्क में मिलेगी गुणवत्तापूर्ण खेल शिक्षा
विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को न्यूनतम शुल्क पर उपलब्ध कराएगा, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी उच्च स्तर की खेल शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत ने पीजी डिप्लोमा से जुड़े सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना आवेदन पूरा करें। मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश को खेल प्रतिभाओं, प्रशिक्षकों और खेल अनुसंधान का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
![]()
कुलदीप राघवauthor
कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Education
End of Article