आज की ताजा खबर, 11 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भाजपा का छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद आज, JMM बोली- नहीं होगा कोई असर, सीएम सोरन ने कहा- मिलकर समस्या का निकालेंगे समाधान

Published on 11 अग॰ 2026

आज की ताजा खबर, 11 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भाजपा का छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद आज, JMM बोली- नहीं होगा कोई असर, सीएम सोरन ने कहा- मिलकर समस्या का निकालेंगे समाधान

आज की ताजा खबर, 11 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भाजपा का छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद आज, JMM बोली- नहीं होगा कोई असर, सीएम सोरन ने कहा- मिलकर समस्या का निकालेंगे समाधान

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), [झारखंड बंद], [छात्र प्रदर्शन], [लोकसभा राज्यसभा संसद अपडेट] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए उसके नेताओं पर राजनीतिक लाभ के लिए आंदोलनकारी अभ्यर्थियों को गुमराह करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
सोरेन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए आंदोलनकारियों से संवाद और विश्वास के जरिए अपनी समस्याओं का समाधान निकालने की अपील भी की।
झारखंड की भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं को लेकर जारी आंदोलन सोमवार को 17वें दिन में प्रवेश कर गया। जहां आज 18वां दिन शुरू हो गया है और बताया गया कि आज भी प्रदर्शनकारी विधानसभा का घेराव करेंगे।

इसके अलावा झारखंड भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ सोमवार को यहां हुए छात्रों के "शांतिपूर्ण" विरोध प्रदर्शन में व्यवधान डालने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वहीं, अमेरिका में 1.75 लाख वीजा रद्द किए गए हैं। पढ़ें- देश और दुनिया की हर छोटी बड़ी खबर यहां...

AUG 11, 2026 11:35 IST

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने अपनी सुरक्षा बढाए जाने की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट मे याचिका दाखिल की

आज दिल्ली हाईकोर्ट करेगा पप्पू यादव की अर्जी पर सुनवाई। पप्पू यादव को बिहार में फिलहाल Y+ की सिक्योरिटी हासिल है। पप्पू यादव का कहना है राम मंदिर में हुए कथित चंदा चोरी के मामले को उठाने को लेकर उनको जान से मारने की धमकियां मिल रही है। अर्जी में पप्पू यादव ने 2 अगस्त को अपने आवास पर हुई घटना का भी जिक्र किया है। अपनी अर्जी में पप्पू यादव ने नए सिरे से खतरे का आकलन करने और सुरक्षा उपायों को बढाने की मांग की है। अभी बिहार में उनके पास ‘Y+’ सिक्योरिटी कवर है।

AUG 11, 2026 11:33 IST

ABVP विधानसभा के लिए कूच करेगा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा कल छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आज विधानसभा घेराव है थोड़ी देर में यहां से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता विधानसभा के लिए कूच करेंगे

AUG 11, 2026 11:33 IST

रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गिरिडीह बंद, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर कराया बाजार बंद

रांची में छात्र आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा द्वारा आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को गिरिडीह में भी देखने को मिला। बंद को सफल बनाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत राय के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता सुबह से ही सड़कों पर उतर गए। कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न इलाकों में घूमकर दुकानदारों से प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की और बाजार को बंद कराया।

भाजपा कार्यकर्ताओं का जत्था गिरिडीह बस स्टैंड भी पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने बसों को रोककर परिचालन प्रभावित किया। इसके बाद कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए टावर चौक पहुंचे और सड़क पर बैठकर आवागमन बाधित कर दिया। सड़क पर कार्यकर्ताओं के बैठने से कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। बंद समर्थकों ने रांची में छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

बंद के दौरान शहर के प्रमुख बाजारों में कई दुकानें बंद रहीं। हालांकि, कुछ इलाकों में दुकानें सामान्य रूप से खुली भी नजर आईं। वहीं, गिरिडीह के कुछ स्कूलों ने बंद के समर्थन में स्वेच्छा से अपने संस्थान बंद रखने का निर्णय लिया। स्कूल पहुंचे कुछ बच्चों को वापस घर भेज दिया गया, जबकि बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की परीक्षा व्यवस्था प्रभावित नहीं होने दी गई।

बंद के दौरान प्रशासन और पुलिस की टीम भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए रही। प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई थी, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।

कुल मिलाकर गिरिडीह में भाजपा के बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला। कई बाजार और प्रतिष्ठान बंद रहे, जबकि कुछ क्षेत्रों में सामान्य गतिविधियां जारी रहीं।

AUG 11, 2026 09:02 IST

पुलिस मांग रही छात्रों की जानकारी

स्टेट असेंबली के बाहर दिन भर चले विरोध प्रदर्शन के बाद, कल देर रात पुलिस जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में विरोध स्थल पर पहुँची। छात्र नेता पीयूष कहते हैं, "पुलिस यह जानना चाहती है कि असली प्रदर्शनकारी कहाँ से हैं और उनके नाम व अन्य जानकारी माँग रही है..."

AUG 11, 2026 08:58 IST

भाजपा के झारखंड बंद पर JMM का पलटवार, कहा—‘बंद का नहीं होगा कोई असर’

रांची। छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने मंगलवार, 11 अगस्त को झारखंड बंद का आह्वान किया है। भाजपा ने इसे छात्रों के समर्थन और पुलिस कार्रवाई के विरोध में जनआक्रोश का प्रदर्शन बताया है।

वहीं, भाजपा के बंद के ऐलान के बाद सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने पलटवार किया है। JMM का कहना है कि भाजपा के आह्वान का झारखंड में कोई असर नहीं होगा। पार्टी ने बंद को राजनीतिक स्टंट करार देते हुए कहा कि सरकार छात्रों के मुद्दों पर गंभीरता से काम कर रही है।

भाजपा का आरोप है कि विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों पर पुलिस ने बल प्रयोग किया और लाठीचार्ज किया गया। इसी के विरोध में पार्टी ने राज्यव्यापी बंद का ऐलान किया है।
इस बीच बंद को लेकर झारखंड की सियासत गरमा गई है। एक ओर भाजपा सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ माहौल बनाने की तैयारी में है, तो दूसरी ओर JMM ने बंद को नकारते हुए साफ कर दिया है कि इसका जनजीवन पर प्रभाव नहीं पड़ने दिया जाएगा।

AUG 11, 2026 08:58 IST

झारखंड बंद के समर्थन में सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता, जगह-जगह टायर जलाकर प्रदर्शन

रांची। JPSC-JSSC छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा के आह्वान पर आज झारखंड बंद का असर सड़कों पर दिखाई देने लगा है। भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न इलाकों में सड़क पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। कई जगहों पर टायर जलाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है।

AUG 11, 2026 08:57 IST

रांची में JPSC-JSSC उम्मीदवारों का विरोध-प्रदर्शन | कल रांची में JPSC-JSSC विरोध-प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में झारखंड BJP ने आज राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है।रांची के हरमू चौक की तस्वीरें।

#WATCH | JPSC-JSSC aspirants' protest in Ranchi | Jharkhand BJP has called for a statewide bandh today, protesting the police action against students during the JPSC-JSSC protest in Ranchi yesterday.

Visuals from Harmu Chowk, Ranchi. pic.twitter.com/8azkFn2mbf

— ANI (@ANI) August 11, 2026

AUG 11, 2026 08:30 IST

बांग्लादेश ने हसीना के प्रत्यर्पण की फिर की मांग, भारतीय उच्चायुक्त ने प्रधानमंत्री रहमान से की मुलाकात

भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्तों में आई नयी तल्खी के बीच बांग्लादेश ने सोमवार को ढाका में भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी और प्रधानमंत्री तारिक रहमान की पहली मुलाकात के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग एक बार फिर दोहराई।

बांग्लादेश प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, इस बैठक में "कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय मुद्दों पर भी चर्चा की गई।"

ढाका में भारतीय उच्चायोग द्वारा सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर की गई एक पोस्ट के अनुसार, त्रिवेदी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं और बांग्लादेश सरकार व वहां की जनता के साथ "सकारात्मक, रचनात्मक और भविष्योन्मुखी" तरीके से काम करने की भारत की मंशा व्यक्त की।

यह बैठक ऐसे कयासों के बीच हुई कि रहमान, जिन्हें भारत ने नयी दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है, हो सकता है कि 12-13 सितंबर को होने वाले इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हों।

AUG 11, 2026 08:29 IST

ट्रंप के कार्यकाल में अमेरिका ने 1.75 लाख से अधिक वीजा रद्द किए

अमेरिका ने सोमवार को घोषणा की कि उसने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में लापरवाही से वाहन चलाने से लेकर यौन उत्पीड़न तक कई तरह के अपराधों के कारण 1.75 लाख से अधिक वीजा रद्द किए हैं।

अमेरिका के विदेश विभाग ने एक बयान में कहा कि ये वीजा लगातार की जाने वाली जांच के तहत रद्द किए गए, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वीजा पाने वाले लोग इसकी शर्तों का पालन करें और अमेरिकियों के लिए खतरा न बनें।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ’’राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यकाल में अमेरिका के विदेश विभाग ने ऐसे विदेशी नागरिकों के 1,75,000 से अधिक वीजा रद्द किए हैं, जिन्होंने अपने वीजा की शर्तों का उल्लंघन किया, अपराध किए, अमेरिकी नागरिकों के खिलाफ हिंसा का आह्वान किया, अमेरिकियों के साथ धोखाधड़ी की, हमारी आव्रजन व्यवस्था का दुरुपयोग किया या राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाला।’’

AUG 11, 2026 08:29 IST

हेमंत सोरेन ने छात्रों के प्रदर्शन पर क्या कहा?

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर लिखा, 'मैं... समझता हूं कि आपके शांतिपूर्ण आंदोलन के बीच विपक्ष के कुछ लोगों ने माहौल खराब करने और राजनीतिक लाभ के लिए छात्रों को गुमराह करने की कोशिश की। मैं आप सभी से अपील करता हूं कि ऐसे किसी भी राजनीतिक बहकावे में न आएं। आप झारखंड का भविष्य हैं।'

उन्होंने कहा कि यह छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करने का नहीं, बल्कि उसे सुनने और समस्याओं को सुलझाने का विषय है, जो कि सरकार की जिम्मेदारी है। सोरेन ने कहा, "आपने अपनी मांगों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाई है। लोकतंत्र में अपनी बात रखना आपका अधिकार है और आपकी राय का सम्मान करना सरकार का फर्ज है। मैं आपको आश्वासन देता हूं कि सरकार आपकी मांगों पर अत्यंत गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ विचार करेगी।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "हम परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, प्रौद्योगिकी-संचालित, सुरक्षित और जवाबदेह बनाना चाहते हैं। हमारा स्पष्ट उद्देश्य व्यवस्था की कमियों को दूर करना है ताकि भविष्य में किसी भी छात्र को परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों की बात सुनी है और उनके साथ लगातार बातचीत जारी है। सोरेन ने कहा, "पिछले कुछ दिनों में आपने देखा है कि सरकार ने किसी को भी नहीं बख्शा है, चाहे दोषी कोई भी हो।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयास केवल समस्याओं पर चर्चा करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाधान की एक नयी मिसाल कायम करने के लिए काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, "बात आपकी आवाज को अनसुना करने की नहीं है, बल्कि आपकी बात सुनने और आपकी समस्याओं का समाधान करने की है – और यह हमारी जिम्मेदारी है। मैं अपनी बात दोहराऊंगा कि आइए बातचीत और आपसी विश्वास के जरिए मिलकर इस मुद्दे को सुलझाएं।"

मुख्यमंत्री ने सोमवार को छात्रों के आंदोलन के दौरान स्थिति को धैर्य और संवेदनशीलता के साथ संभालने के लिए प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों व कर्मियों का आभार भी व्यक्त किया।

AUG 11, 2026 08:28 IST

झंडों को जमीन पर नहीं फेंकना चाहिए : गृह मंत्रालय

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ध्वज संहिता का पालन करने का निर्देश दिया। मंत्रालय ने कहा कि हालांकि महत्वपूर्ण राष्ट्रीय, सांस्कृतिक और खेल आयोजनों के दौरान आम लोग कागज से बने झंडे लहरा सकते हैं, लेकिन कार्यक्रमों के बाद उन्हें फेंका या जमीन पर नहीं डाला जाना चाहिए।

AUG 11, 2026 08:27 IST

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 29 अगस्त को न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित करेंगे

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत इस महीने के अंत में अमेरिका की यात्रा के दौरान भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम संगठन के शताब्दी वर्ष में चलाए जा रहे वैश्विक संपर्क अभियान का हिस्सा है।

भागवत 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में ’यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशंस’ (सार्वभौमिक एकता समारोह) नामक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसका आयोजन ’अमेरिकन हिंदूस फॉर इंगेजमेंट एंड डायलॉग’ (एएचईएडी) कर रहा है।

कार्यक्रम में 5,000 से अधिक भारतीय मूल के अमेरिकियों के शामिल होने की उम्मीद है। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रस्तुतियां भी होंगी।

एएचईएडी फोरम की अदिति बनर्जी ने एक बयान में कहा, ’’यह कार्यक्रम हिंदू त्योहार रक्षाबंधन के उत्सव के साथ-साथ एकता, नागरिक जिम्मेदारी और वैश्विक सद्भाव का समकालीन संदेश भी प्रस्तुत करेगा।’’

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों से जुड़े वक्ता भी शामिल होंगे।

AUG 11, 2026 08:26 IST

झारखंड: पुलिस छात्र आंदोलन में उपद्रव मचाने वालों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी

झारखंड भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ सोमवार को यहां हुए छात्रों के "शांतिपूर्ण" विरोध प्रदर्शन में व्यवधान डालने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह भी बताया कि विधानसभा की ओर मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों के साथ हुई झड़प में 14 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

सोमवार को आंदोलन के 17वें दिन प्रदर्शनकारियों को विधानसभा की ओर बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार, आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया।
रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने संवाददाताओं से कहा, "छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन में बाधा डालने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच करेगी।"

रंजन ने बताया कि सोमवार को हुए इस प्रदर्शन के दौरान 14 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए पुलिस को "हल्का लाठीचार्ज" करना पड़ा।

AUG 11, 2026 08:26 IST

डोनेशन मामले के बीच राम मंदिर CEO पद के लिए 18 लोग शॉर्टलिस्ट किए गए, आज से इंटरव्यू शुरू

सोमवार को मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले फुल-टाइम चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के लिए 5,200 आवेदकों में से 18 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

डोनेशन फंड में हेराफेरी के आरोप सामने आने के बाद फुल-टाइम CEO नियुक्त करने का फैसला लिया गया।

ट्रस्ट के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि सभी 18 उम्मीदवार सोमवार देर शाम अयोध्या पहुंचे और ट्रस्ट द्वारा बताई गई जगहों पर ठहरे।

ट्रस्ट के एक सीनियर स्टाफ सदस्य ने बताया कि शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों, जिनमें पूर्व नौकरशाह और दक्षिण भारत के मंदिरों में ऊंचे पदों पर रहे लोग शामिल हैं, इनका इंटरव्यू मंगलवार और बुधवार को मंदिर परिसर में एक पैनल करेगा। इस पैनल में पूर्व जस्टिस प्रमोद कोहली, लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) विष्णुकांत चतुर्वेदी और वैज्ञानिक सुरेश हवारे (जो शिरडी साईं बाबा ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन हैं) शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इंटरव्यू की प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू होगी।