स्वर्ण समाज ने बनाई रणनीति, 11 सितंबर को प्रदर्शन: यूजीसी रोलबैक, EWS आरक्षण सुधार की मांग पर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन - Mau News

Published on 27 अग॰ 2026
  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Mau
  • Mau Protest Against UGC Rollback & EWS Reservation | Collectorate News

सुशील सिंह | मऊ1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मऊ में स्वर्ण समाज द्वारा यूजीसी रोलबैक, ईडब्ल्यूएस और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर 11 सितंबर 2026 को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस आंदोलन की तैयारियों को लेकर बुधवार देर शाम एक बैठक आयोजित की गई।

एलआईसी भवन के पास स्थित एक धार्मिक स्थल पर हुई इस बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए। उन्होंने आंदोलन की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श किया।

बैठक में लगभग दो दर्जन वक्ताओं ने अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत किए। आंदोलन को प्रभावी बनाने के लिए क्षेत्रवार जिम्मेदारियां सौंपी गईं और प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम 10 लोगों को प्रदर्शन में शामिल कराने का लक्ष्य दिया गया।

इसके अतिरिक्त, दलित एवं वंचित समाज के बीच आरक्षण में क्रीमी लेयर के कथित दुष्प्रभावों और इससे निचले तबके को होने वाली संभावित क्षति को लेकर सूक्ष्म स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने की रणनीति बनाने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में मुरली मनोहर पांडेय, संतोष कुमार सिंह, रमन पांडेय, धनंजय सिंह (गोकुलपुरा), रवि खाड़ेवाल, जितेंद्र सिंह (अध्यक्ष, करणी सेना), ब्रह्मानंद पांडेय, श्रीकिसुन फलाहारी बाबा, सुजीत सिंह (हिंदू जागरण समिति), डॉ. विद्या शंकर सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, जेएन सिंह (पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, डीसीएसके), एडवोकेट अतुल राय, राजेश सिंह राज (पूर्व शासकीय अधिवक्ता), जेपी सिंह (रिटायर्ड आर्मीमैन), सतीश सिंह, पंकज उपाध्याय (पूर्व छात्र नेता), देवेंद्र सिंह (मधुबन), राजीव सिंह राजू, चंदन पंडित, देवेंद्र सिंह (लोकदल), हंसु तिवारी, अमरनाथ मिश्रा (प्रतिनिधि, ब्राह्मण विकास परिषद) और केके पांडेय सहित कई प्रमुख लोगों ने अपनी बात रखी।

वक्ताओं ने आगामी प्रदर्शन को व्यापक स्वरूप देने के लिए गांव-गांव और क्षेत्रवार संपर्क अभियान चलाने की बात कही। आंदोलन की रणनीति को अंतिम रूप देते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। बैठक की अध्यक्षता उमाशंकर उमर ने की, जबकि विजय प्रताप सिंह ने संचालन किया। संरक्षक श्रीकिसुन फलाहारी बाबा के मार्गदर्शन में आयोजित यह बैठक उमाशंकर उमर के अध्यक्षीय उद्बोधन के साथ संपन्न हुई।

.