मां गंगा विप्र कल्याण संघ, जिला इकाई रायपुर की ओर से रविवार को सिविल लाइंस स्थित वृंदावन भवन में विप्र शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले 111 शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। सम्मान पांच अलग-अ
.
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त आईपीएस सुशील चंद्र द्विवेदी मुख्य अतिथि और डॉ. वेद प्रकाशाचार्य महाराज विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
देखिए तस्वीरें…




कार्यरत शिक्षिकाओं की संख्या सबसे ज्यादा
सम्मान समारोह में सबसे ज्यादा संख्या कार्यरत शिक्षिकाओं की रही। इस श्रेणी में 65 शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। कार्यरत शिक्षकों की श्रेणी में 28 शिक्षक शामिल रहे। इसके अलावा 11 सेवानिवृत्त शिक्षकों और 7 सेवानिवृत्त शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया गया।
स्वर्गीय शिक्षक की श्रेणी में प्रधान पाठक संजय उपाध्याय का नाम शामिल किया गया। संघ की ओर से जारी सूची में सभी सम्मानित शिक्षक-शिक्षिकाओं के नाम उनकी श्रेणी के साथ प्रकाशित किए गए हैं।
सेवानिवृत्त शिक्षिकाओं में 7 नाम
सेवानिवृत्त शिक्षिकाओं में डॉ. अर्चना चौबे, चंद्रप्रभा दुबे, राधा द्विवेदी, मंजू तिवारी, डॉ. सुगमता शुक्ला, डॉ. प्रभा शुक्ला और डॉ. शैल शर्मा शामिल हैं।
वहीं सेवानिवृत्त शिक्षकों की श्रेणी में राजेंद्र प्रसाद मिश्र, कृष्ण कुमार शुक्ला और शीतला प्रसाद मिश्र समेत कुल 11 शिक्षकों का सम्मान किया गया।
28 कार्यरत शिक्षकों का भी सम्मान
कार्यरत शिक्षकों में प्रदीप कुमार पांडेय, डॉ. कुलदीप दुबे और कृष्ण कांत चौबे समेत 28 शिक्षक शामिल रहे। कार्यरत शिक्षिकाओं की सूची में डॉ. उर्मिला पांडेय से लेकर प्रियंका गौतम तक 62 नाम शामिल हैं।
शिक्षकों के योगदान को किया याद
समारोह में अतिथियों ने शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों के योगदान की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण और समाज को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षकों का सम्मान समाज में शिक्षा और संस्कार के महत्व को मजबूत करता है।
मां गंगा विप्र कल्याण संघ की जिला इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। समारोह के समापन पर संघ ने सभी सम्मानित शिक्षकों और कार्यक्रम में शामिल अतिथियों का आभार जताया।