Manav Suthar: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए स्पिन ऑलराउंडर ने काउंटी चैम्पियनशिप में इतिहास रच दिया है. जिस अंदाज में उन्होंने श्रीलंका की स्पिन विकेट पर अच्छा प्रदर्शन किया था. उसी अंदाज में वो इंग्लिश सरजमीं पर भी कमाल कर रहे हैं. काउंटी चैम्पियनशिप में वारविकशायर क्रिकेट टीम और ग्लेमोर्गन के बीच मुकाबला खेला गया. जहां पर वारविकशायर के लिए खेलते हुए मानव सुथार ने 3 विकेट हासिल किया. इस दौरान उन्होंने 131 सालों के बाद कुछ ऐसा कारनामा किया है.
मानव सुथार ने रच दिया इतिहास
ग्लेमोर्गन क्रिकेट टीम और वारविकशायर के बीच बड़ा मुकाबला खेला गया. जहां पर टीम इंडिया के युवा स्टार मानव ने वारविकशायर के लिए खेलते हुए इतिहास रच दिया है. इस मुकाबले में सुथार ने कुल 15 ही गेंदें फेंकी. इस दौरान उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किया. लेकिन सबसे बड़ी बात ये रही कि इस दौरान उन्होंने एक भी रन नहीं दिया. ऐसे में वो पिछले 131 सालों में बिना रन दिए किसी फर्स्ट क्लास में 3 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं.
---विज्ञापन---
सुथार ने पहली पारी में 3 गेंद फेंक कर 1 विकेट हासिल किया. जिसके दूसरी पारी में भी मानव ने 2 ओवर फेंके और दो विकेट हासिल किया. इस दौरान सुथार ने तीनों ही विकेट क्लीन बोल्ड करके हासिल किए हैं. सुथार के खिलाफ बल्लेबाज बहुत ही फंसे हुए नजर आए. इस मुकाबले के बाद सुथार का आत्मविश्वास और भी बढ़ गया है. वो स्पिनरों के लिए मुश्किल विकेट पर भी अच्छा प्रदर्शन करने में सफल हो रहे हैं. इस मुकाबले में उन्होंने बल्ले से भी 23 गेंदों में 16 रन बनाए.
1st innings: 1/0 (0.3)
— Cricbuzz (@cricbuzz) September 10, 2026
2nd innings: 2/0 (2)
Manav Suthar bowled just 15 deliveries in Warwickshire's latest County fixture, but still made an impact 🔥 pic.twitter.com/rD7BJWncZE
वारविकशायर को मिली शानदार जीत
इस मुकाबले में ग्लेमोर्गन की टीम ने पहली बल्लेबाजी. जहां पर उनकी टीम पहली पारी में सिर्फ 69 रन ही बनाए. इस दौरान उनका सिर्फ एक ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर सका. जवाब में वारविकशायर की टीम ने 391 रन बना दिए और बहुत बड़ी लीड हासिल कर ली. इस दौरान वारविकशायर के 3 बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ा. दूसरी पारी में ग्लेमोर्गन की सिर्फ 65 रनों पर ही सिमट गई. जिसके कारण ही उन्हें मुकाबले में पारी और 257 रनों से हार मिली.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: IND vs JPN: भारत और जापान के बीच कितने बजे शुरू होगा मुकाबला? जानें सभी डिटेल्स
बात अब मानव सुथार के इस रिकॉर्ड की करें तो इससे पहले 131 साल भी कुछ ऐसा कारनामा हुआ था. 1895 में महान इंग्लिश क्रिकेटर टॉम हेवर्ड ने लेस्टरशायर के खिलाफ ओवल में सरे के लिए खेलते हुए बिना एक भी रन दिए 1 ओवर में 3 विकेट हासिल किया था. उसके बाद आज तक कोई भी खिलाड़ी ऐसा नहीं कर सका. बिना रन दिए 3 विकेट लेना आज के समय में और भी मुश्किल हो गया है.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: बाबर आजम बने पाकिस्तान के दूसरे सबसे सफल कप्तान, इंग्लैंड की धरती पर किया बड़ा कमाल