Isha Koppikar Birthday: एक्ट्रेस ईशा कोपिकर ने सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि तेलुगु फिल्मों में भी अपने अभिनय का जादू बिखेरा है. उन्होंने डॉन, एलओसी कारगिल और सलाम-ए-इश्क: ए ट्रिब्यूट टू लव जैसी फिल्मों में काम किया. हिंदी फिल्में करने से पहले एक्ट्रेस साउथ की कई फिल्मों में कार चुकी थीं. एक्ट्रेस ने नागार्जुन के साथ भी एक फिल्म में काम किया था, जिससे जुड़ा एक किस्सा ऐसा है, जिसे सुन आप भी हैरान हो जाएंगे. सभी जानते हैं कि शूटिंग के दौरान कलाकारों को अपने किरदार के लिए कई मुश्किल सीन करने पड़ते हैं और कभी-कभी ये सीन इतने रियल हो जाते हैं कि उनके निशान भी असल जिंदगी में नजर आने लगते हैं.
ऐसा ही एक किस्सा एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर से जुड़ा है, जब एक साउथ सुपरस्टार के साथ शूट किए गए एक सीन ने उन्हें काफी परेशान कर दिया था. ईशा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि नागार्जुन के साथ एक सीन शूट करने के दौरान उन्हें 14 थप्पड़ मारे गए थे. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या था?
ये भी पढ़ें: चिकनी चमेली, प्रेग्नेंसी ग्लो और फ्लांटिंग बेबी बंप से ट्रोलिंग तक का जंपसोसाइटी आखिर चाहती क्या है?
ईशा को क्यों पड़े थे थप्पड़
साल 1998 में ईशा कोप्पिकर ने नागार्जुन के साथ फिल्म चंद्रलेखा में काम किया था. ये किस्सा इसी फिल्म से जुड़ा है. एक्ट्रेस ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में बताया था कि शूटिंग के दौरान वह अपने गुस्से वाले एक्सप्रेशन को बिल्कुल असली दिखाना चाहती थीं. इसी वजह से उन्होंने नागार्जुन से उन्हें सच में थप्पड़ मारने के लिए कहा था.
ईशा ने बताया कि वह उस समय एक नई और बेहद डेडिकेटेड एक्ट्रेस थीं और अपने किरदार को पूरी ईमानदारी से निभाना चाहती थीं. उन्होंने नागार्जुन से कहा कि वह उन्हें असली थप्पड़ मारें, ताकि सीन में सही इमोशन आ सके. हालांकि नागार्जुन पहले इसके लिए तैयार नहीं थे और उन्होंने ईशा से पूछा कि क्या वह वाकई ऐसा चाहती हैं. ईशा के बार-बार कहने पर उन्होंने हल्के हाथ से थप्पड़ मारा.
चेहरे पर छप गए थे उंगलियों को निशान
लेकिन इसके बाद भी डायरेक्टर को ईशा के चेहरे पर वह गुस्सा और इमोशन नजर नहीं आया, जिसकी उन्हें जरूरत थी. सीन को बेहतर बनाने के लिए कई बार रीटेक हुए. ईशा ने बताया कि परफॉर्मेंस को रियल दिखाने के चक्कर में उन्हें करीब 14 थप्पड़ खाने पड़े थे. इतना ही नहीं, उनके चेहरे पर उंगलियों के निशान तक पड़ गए थे. इस घटना के बाद नागार्जुन को भी काफी बुरा लगा और उन्होंने ईशा से माफी मांगी थी.

कहकशा परवीन
टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.
Read More