Aug 11, 2026 08:18 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
महिंद्रा अपनी मच-अवेटेड Scorpio N पर बेस्ड पिकअप का प्रोडक्शन-रेडी मॉडल शोकेस करने वाला है। कंपनी इसे इंडिपेंडेंस डे के मौके पर ला सकती है। कंपनी इसमें कई शानदार फीचर्स देने वाली है।

महिंद्रा स्कॉर्पियो N पिकअप
केवल
₹13,100/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
महिंद्रा इस साल Independence Day को बेहद खास बनाने की तैयारी में है। इस मौके पर कंपनी BE 6 Sporteq Edition के साथ अपनी मच-अवेटेड Scorpio N पर बेस्ड पिकअप का प्रोडक्शन-रेडी मॉडल भी शोकेस कर सकती है। Scorpio N पर बेस्ड ग्लोबल पिक अप कॉन्सेप्ट को पहली बार 2023 में कंपनी के इंडीपेंडेंस डे इवेंट में दिखाया गया था। इसे Mahindra India Design Studio (MIDS) ने डिजाइन किया था और यह नेक्स्ट-जेनरेशन लैडर-फ्रेम चेसिस पर बेस्ड था।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 7.88 - 8.37 लाख
₹ 4.5 - 5.46 लाख
कॉन्सेप्ट जैसा ही रहेगा डिजाइन
टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों से पता चलता है कि प्रोडक्शन मॉडल काफी हद तक कॉन्सेप्ट जैसा ही होगा। इसमें महिंद्रा की सिग्नेचर फैमिली डिजाइन वाली हेडलाइट्स, LED लाइटिंग एलिमेंट्स और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं। हालांकि, टेस्टिंग मॉडल में सिंगल-कैब सेटअप और लंबा कार्गो बेड देखा गया है, जबकि कॉन्सेप्ट में ड्यूल-कैब डिजाइन था। प्रोडक्शन पिकअप में नई डिजाइन वाली फ्रंट ग्रिल और बड़े टो हुक वाला बंपर भी दिया जा सकता है। पीछे की तरफ टेलगेट पर ‘Mahindra’ की बैजिंग, स्पोर्टी बंपर और दो टो हुक मिल सकते हैं। टेललैंप में पिक्सल जैसा डिजाइन भी देखने को मिल सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी पूरी जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि पिकअप का 2,850mm व्हीलबेस हो सकता है, जो थार के बराबर है।
ADAS और कई प्रीमियम फीचर्स
महिंद्रा ने ग्लोबल पिक अप कॉन्सेप्ट के समय ही इसमें कई एडवांस फीचर्स देने की बात कही थी। प्रोडक्शन मॉडल में सेमी-ऑटोमैटिक पार्किंग, Level 2 ADAS, 5G कनेक्टिविटी फीचर्स, Trailer Sway Mitigation और सनरूफ जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। ADAS की मदद से ड्राइविंग के दौरान सेफ्टी और ड्राइवर असिस्टेंस बेहतर हो सकता है।
2.2-लीटर डीजल इंजन और 4WD
महिंद्रा ने कन्फर्म किया है कि Scorpio N Pickup में Gen-II ऑल-एल्यूमीनियम mHawk डीजल इंजन दिया जाएगा। इसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिल सकता है। उम्मीद है कि इसमें Scorpio N वाला 2.2-लीटर टर्बो डीजल इंजन इस्तेमाल किया जाएगा, जो करीब 175bhp की पावर और 400Nm तक टॉर्क जेनरेट करता है। पिकअप में 4WD सिस्टम और चलते-चलते ड्राइव मोड बदलने की सुविधा मिल सकती है।
इसमें Normal, Grass-Gravel-Snow, Mud-Rut और Sand जैसे चार ड्राइव मोड दिए जाने की उम्मीद है। इससे यह पिकअप सिर्फ शहर ही नहीं, बल्कि खराब रास्तों और ऑफ-रोडिंग के लिए भी शानदार ऑप्शन बन सकता है। बताते चलें कि कंपनी ने हाल ही में अपनी स्कॉर्पियो-N के फेसलिफ्ट को लॉन्च किया है, जो कई बेहतरीन अपडेट से लैस है।
(Photo: cardekho)

