वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में दूसरी T20I फिफ्टी; इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया नया रिकॉर्ड| Navbharat Live

Published on 26 जुल॰ 2026

Updated On: Jul 26, 2026 | 07:27 PM IST

विज्ञापन

सार

India vs Zimbabwe 3rd T20: वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 81 रन की पारी खेलकर टी20 अंतरराष्ट्रीय में रिकॉर्ड बना दिया है। वैभव ने इससे पहले 19 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली थी।

Vaibhav Suryavanshi makes history: Second T20I fifty at age 15; sets a new record in international cricket.

वैभव सूर्यवंशी (सोर्स- सोशल मीडिया)

विस्तार

Vaibhav Suryavanshi Record T20I Fifty: टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना दूसरा अर्धशतक जमाने के साथ वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। वैभव 16 साल की उम्र से पहले इस फॉर्मेट में 2 बार अर्धशतक जड़ने वाले पहले पुरुष बन गए हैं। वैभव फिलहाल 15 साल और 121 दिन की उम्र के हैं। वैभव सूर्यवंशी ने रविवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जारी टी20 सीरीज के तीसरे मैच में 49 गेंदों का सामना करते हुए 4 छक्कों और 8 चौकों के साथ 81 रन की पारी खेली।

वैभव टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने 15 साल और 118 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था। वैभव ने इसी सीरीज के पहले मैच में 19 गेंदों का सामना करते हुए 4 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 50 रन की पारी खेली थी।

वैभव ने खेली ताबड़तोड़ 81 रनों की पारी

ईशान 26 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद वैभव ने श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 29 गेंदों में 50 रन जुटाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। वैभव ने 81 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 27 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इनके अलावा, रिंकू सिंह ने 14 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 25 रन जुटाए।

सम्बंधित ख़बरें

टीम इंडिया ने दिया 192 रनों का लक्ष्य

रविवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 192 रन बनाए। टीम ने 20 के स्कोर पर अभिषेक शर्मा (2) का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 50 गेंदों में 75 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 95 के स्कोर तक पहुंचाया।

मेजबान खेमे से ब्रैड इवांस ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि सिकंदर रजा, ब्लेसिंग मुजरबानी और वेस्ली मधेवेरे ने 1-1 विकेट चटकाया।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में उतरी भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, मयंक यादव और अशोक शर्मा के साथ इस मैच में उतरी है।

ये भी पढ़ें- शतक से चूके वैभव, लेकिन मचा दिया कहर… तीसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 रन का लक्ष्य

वहीं, जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन में ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, वेलिंगटन मसाकाद्जा और ब्लेसिंग मुजारबानी को मौका दिया गया है।

एजेंसी इनपुट के साथ…

Follow Navbharatlive whatsapp