जिला बार एसोसिएशन (डीबीए) लुधियाना के वर्ष 2026-27 के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर एडवोकेट विपिन सग्गड़ ने शानदार एवं ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। विपिन सग्गड़ ने कुल 2,009 वोट हासिल कर अपने प्रतिद्वंद्वी जसविंदर सिंह सिब्बल को 1,503 वोटों के विशाल अं
.
विपिन सग्गड़ की इस जीत को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यह उनकी लगातार दूसरी जीत है। पिछले चुनाव में उन्होंने 1,749 वोट हासिल कर अपने प्रतिद्वंद्वी गुरप्रीत अरोड़ा को 1,345 वोटों के अंतर से हराया था। इस बार विपिन सग्गड़ ने न केवल दोबारा अध्यक्ष पद हासिल किया, बल्कि अपनी जीत का अंतर बढ़ाकर 1,503 वोट कर दिया।
डीबीए चुनाव के दौरान अधिवक्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक हुआ। प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी पद के परिणाम घोषित होने के बाद अब अधिवक्ताओं की निगाहें संयुक्त सचिव, वित्त सचिव तथा कार्यकारिणी सदस्य सहित अन्य पदों के परिणामों पर टिकी हुई हैं। इन पदों के लिए मतगणना जारी है।
वाइस प्रेसिडेंट : अनिल सग्गड़ 719 वोटों से विजयी
जीतने के बाद समर्थकों के साथ विपिन सग्गड़।
ढांडा 7 बार, घुम्मन 5 बार प्रधान रहे
मनिंदर हीर
सेक्रेटरी : मनिंदर हीर ने 1763 मतों से जीत दर्ज की
पंजाब की सबसे बड़ी जिला बार एसोसिएशन लुधियाना में 3250 मेंबर हैं। यहां से एडवोकेट हरीश राय ढांडा ने सर्वाधिक 7 बार और सीनियर एडवोकेट परउपकार सिंह घुम्मन ने 5 बार प्रेसिडेंट बनकर नेतृत्व का रिकॉर्ड बनाया। इतना ही नहीं लुधियाना कोर्ट में सबसे ज्यादा 67 जज तैनात हैं।
वाइस प्रेसिडेंट (जनरल) पद पर अनिल सग्गड़ को 1,787 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी गुरबख्शिश सिंह बेदी को 1,068 वोट मिले। इस पद पर 85 वोट अवैध/रद्द घोषित किए गए। अनिल सग्गड़ ने बेदी को 719 वोटों के अंतर से पराजित किया।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन (डीबीए) लुधियाना के सेक्रेटरी पद के चुनाव परिणाम में एडवोकेट मनिंदर हीर ने 1,763 वोटों के भारी अंतर से बंपर जीत दर्ज की है। कुल पड़े 2,940 वोटों में से 37 वोट रद्द हुए, जबकि वैध वोटों की संख्या 2,903 रही। एडवोकेट मनिंदर हीर ने 2,333 वोट हासिल किए, जो कुल वैध मतों का 80.36 प्रतिशत है। वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी जगजीत सिंह को केवल 570 वोट ही मिले। इस तरह मनिंदर हीर ने सेक्रेटरी पद का चुनाव बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया।
